संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की आपात बैठक में गाजा में तत्काल युद्ध विराम प्रस्ताव पारित हो गया। भारत समेत 153 देशों ने इसके पक्ष में मतदान किया। 10 सदस्यों ने इसका विरोध किया। 23 सदस्य इस प्रक्रिया से अनुपस्थित रहे। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र की समाचार सेवा ने अपने एक्स हैंडल और वेबसाइट पर साझा की है। संयुक्त राष्ट्र की समाचार सेवा के अनुसार, इसमें तत्काल मानवीय युद्ध विराम, सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की गई। प्रस्ताव में महासभा की मांग को भी दोहराया गया कि सभी पक्ष अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने…
Author: admin
पटना। बिहार की राजधानी पटना के ज्ञान भवन में आज (बुधवार) पूर्वाह्न 11 बजे दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट, बिहार बिजनेस कनेक्ट-2023 का आगाज होगा। इसमें देशभर के 600 उद्यमी व 16 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले दिन इसमें हिस्सा लेंगे। उद्घाटन के तुरंत बाद उद्योग विभाग का टेक्सटाइल व लेदर इंडस्ट्री में बिहार में निवेश के अवसर व संभावनाएं विषय पर प्रेजेंटेशन होगा। पहले दिन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उद्योग मंत्री समीर महासेठ के संबोधन के बाद इन दोनों सेक्टर से जुड़े सवाल-जवाब के बाद पहला सत्र समाप्त होगा। इस कार्यक्रम में…
भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा विधायक दल के नेता डॉ. मोहन यादव आज (बुधवार) पूर्वाह्न 11:30 बजे भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में राज्य की कमान संभालेंगे। शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में होगा। शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री, राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी प्रातः 11 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। डॉ. यादव उनकी अगवानी करेंगे। यहां से वो…
पलामू। मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना-2023 में पलामू जिले के 322 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है। इसमें 169 छात्राएं एवं 153 छात्र शामिल हैं। झारखंड सरकार की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना को लेकर झारखंड अधिविध परिषद, रांची द्वारा 13 अगस्त को परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें जिले के 20 प्रखंड के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। झारखंड राज्य के सभी जिलों से 2855 विद्यार्थी सफल हुए हैं। इसमें 1386 छात्राएं एवं 1469 छात्र शामिल हैं। इसी के अंतर्गत जिले में 322 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित कर जिला का मान-सम्मान बढ़ाया है। मध्य विद्यालय तुकबेरा के चार…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कटघरे में खड़ा किया। मरांडी ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा 16 और 17 दिसंबर को आयोजित होने वाली झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित किए जाने को हेमंत सरकार की असमर्थता बताया। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी की असमर्थता नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को हेमंत सरकार ने फिर एकबार धोखा दिया है। दरअसल, यह सरकार युवाओं को नौकरी नहीं देना चाहती। हेमंत सरकार की न नीति साफ…
रांची/दुमका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में कोई ऐसा घर नहीं होगा, जहां सरकार की कोई न कोई योजनाएं नहीं पहुंची हो। आज हर घर में योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अबुआ सरकार आपके सुख दुःख में हमेशा आपके साथ है। मुख्यमंत्री मंगलवार को दुमका प्रखंड के गादी कोरैया पंचायत स्थित बड़ा ढाका में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति अबतक किन्हीं वजहों से सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित हैं तो वह 24 नवंबर से चल रहे इस कार्यक्रम के तहत पंचायतों में लग रहे शिविरों…
रांची। राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने मंगलवार को भारत सरकार आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय से राज्यसभा में झारखंड में प्रधानमंत्री आवास निर्माण के संबंध में जानकारी मांगी। उन्होंने आवास की अनुमानित संख्या, पूर्ण और निर्माणाधीन आवासों के साथ ही इसके पूर्ण होने में देरी के कारणों से संबंधित जानकारी भी मांगी। इस पर जवाब देते हुए आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर ने बताया कि पीएमएवाई-यू एक मांग आधारित योजना है। भारत सरकार ने आवासों के निर्माण के लिए कोई लक्ष्य तय नहीं किया है। चार दिसंबर 2023 तक राज्यों, संघ राज्य क्षेत्र द्वारा प्रस्तुत परियोजना प्रस्तावों…
रांची : जवाहर विद्या मंदिर श्यामली की छात्रा जागृति राज ने क्लैट (कामन लॉ एडमिशन टेस्ट) की परीक्षा में ऑल इंडिया 17 रैंक लाकर ना सिर्फ स्कूल का नाम रोशन किया बल्कि झारखंड और बिहार में भी यह सबसे अव्वल रही है। वहीं सहाना एंगकोकपम ने नार्थ-ईस्ट कैडर में 142 वां रैंक प्राप्त किया जो कि अपने आप मे एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ-साथ 14 अन्य छात्र-छात्राओं ने भी सफलता अर्जित किया। इनके नाम है सैनी सिंकु (AIR – 62 रैंक), अर्णव राज (AIR – 1044 रैंक), सत्यजीत शरण AIR – 1147 रैंक), तनिष्का श्रीवास्तव (AIR – 2052 रैंक),…
रांची : वाईबीएन यूनिवर्सिटी रांची के तहत वाईबीएनयू वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2023 “अभिनंदन” का मंगलवार को समापन हो गया। यह खेल प्रतियोगिता छह दिसंबर को शुरू हुआ था और चार दिनों तक होना था। लेकिन साइक्लोन मिचौंग के कारण आउटडोर गेम्स को स्थगित कर दिया गया था फिर मौसम साफ़ होने के बाद इससे कराया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ़ फार्मेसी ने ओवरआल विनर का किताब जीता , साथ ही सभी विजयी प्रतिभागियों को जैसे वॉलीबॉल (लड़के), कबड्डी (लड़कियां/लड़के),गोला फेंक (लड़कियां/लड़के),डिस्कस थ्रो (लड़कियां,लड़के), शतरंज,कैरम (लड़के,लड़कियां), रस्साकशी (लड़कियां,लड़के), 100 मीटर दौड़ (लड़कियां/लड़के), में भाग लिए थे उनको प्रथम , दूसरे…
गोड्डा। जिले के सैकड़ों किसानों ने अदानी फाउंडेशन के माध्यम से वर्मी कंपोस्ट की पैदावार कर जैविक खेती अपने जीवन में बदलाव लाए हैं। अदाणी पावर प्लांट के समीपवर्ती गंगटा, नयाबाद, बक्सरा, पेटवी, गुम्मा, कौड़ी बहियार आदि गांवों के किसानों ने अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से वर्मी कंपोष्ट तैयार करने की ट्रेनिंग ली और फिर अपने खेतों में इसका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। गोड्डा प्रखंड के गुम्मा निवासी बद्री और करिश्मा बताते हैं कि वे पिछले कई सालों से रासायनिक खाद का इस्तेमाल कर रहे थे। इससे उनकी फसल अच्छी होती थी, लेकिन खेत की उर्वरता घट रही थी।…

