Author: admin

ढाका। बांग्लादेश में सात जनवरी को होने वाले आम चुनाव में हिंसा की आशंका के मद्देनजर अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए शुरू किए गए रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। आरएबी ने कॉक्स बाजार के रामू उपजिला के अंतर्गत ईदगढ़ के तुलाटाली क्षेत्र में एक पहाड़ी के अंदर हथियार बनाने का कारखाना खोजा। यहां से चार लोगों को गिरफ्तार कर आग्नेयास्त्रों के निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री जब्त की। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, चुनाव आयोग के आदेश पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने देशव्यापी अभियान शुरू किया है। 23 दिवसीय…

Read More

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने शनिवार को एक बार फिर एक साथ 13 साइबर ठगों को दबोचा है। पुलिस ने इनके पास से एक ब्रेजा कार, 43 सिम कार्ड, एक पासबुक, एक लाख नकदी, दो बाइक, दो पैनकार्ड, 28 मोबाइल और पांच एटीएम कार्ड जब्त किये हैं। जब्त सिम कार्ड में पांच फर्जी हैं। एसपी दीपक कुमार शर्मा और साइबर डीएसपी संदीप सुमन ने पत्रकार वार्ता कर शनिवार को बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में अहिल्यापुर थाना इलाके के जमजोरी गांव निवासी सफरुदीन है, जो अपने गिरोह के साथियों को सिम उपलब्ध कराता था। अन्य अपराधियों में जामताड़ा के नारायणपुर थाना इलाके…

Read More

ऋषिकेश। थाना मुनि की रेती क्षेत्र अंतर्गत ढलवाला से पिछले 12 दिनों से गायब छात्र की लाश को पुलिस ने जंगल से बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि विगत चार दिसंबर को ढालवाला से एक छात्रा अचानक लापता हो गई थी, जिसके परिजनों ने ढालवाला पुलिस चौकी पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी, तभी से पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। उन्होंने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा था छात्र की मुलाकात मोबाइल से गुमशुदगी के दिन प्रताप नगर निवासी एक लड़के से भी हुई थी। इसके संबंध में शनिवार के दोपहर…

Read More

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से संवाद करते हुए कहा कि घबराने या परेशान होने की जरूरत नहीं है। हर पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई होगी। समस्या का समाधान होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हर पीड़ित की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान देने और उसका निस्तारण करने के निर्देश दिये। शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 200 लोगों की…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दूसरे हफ्ते भी इस फिल्म का दबदबा देखने को मिल रहा है। अब फिल्म तीसरे हफ्ते में धमाकेदार डेब्यू करने जा रही है। इस हफ्ते फिल्म की कमाई थोड़ी कम हो गई है। हालांकि अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीकेंड पर ये फिल्म एक बार फिर बड़ा लीप ले सकती है। अब इस फिल्म की 15वें दिन की कमाई सामने आ गई है। 15वें दिन फिल्म ने 7.50 करोड़ की कमाई कर ली है। सैकनिलक की रिपोर्ट के अनुसार, 15वें…

Read More

रांची। राजधानी की यातायात पुलिस ने शुक्रवार देर रात ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पांच वाहन चालकों को पकड़ा गया। वाहन चालकों के खिलाफ न्यायालय में अभियोजन समर्पित कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में शनिवार को ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव ने बताया कि ट्रैफिक थाना की ओर से बिरसा चौक, लालपुर चौक, रिलायंस मार्ट कांके रोड, नटराज बार मेन रोड और फिरायालाल के पास ड्रिंक एंड ड्राइव का चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन नहीं चलायें। शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े…

Read More

बीजापुर। जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर शनिवार सुबह करीब छह बजे डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ एवं कोबरा 202, 210 के जवानों की संयुक्त टीम की पेद्दाकोरमा के जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। पुलिस बल का भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। दरअसल, नक्सली कमांडर और गंगालूर एरिया कमेटी के सचिव दिनेश मोडियम, गंगालूर एलओएस कमांडर दुला कारम, गंगालूर एरिया आरपीसी कमलू पूनेम सहित 15-20 अन्य सशस्त्र की उपस्थिति की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस की संयुक्त टीम पेद्दाकोरमा के जंगलों की ओर…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17-18 दिसंबर को गुजरात के सूरत और उत्तर प्रदेश के वाराणसी का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शनिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री 17 दिसंबर को सुबह करीब 10:45 बजे सूरत एयरपोर्ट पर नई इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। टर्मिनल भवन पीक आवर्स के दौरान 1200 घरेलू यात्रियों और 600 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को संभालने के लिए सुसज्जित है। प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:15 बजे सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन करेंगे। यह अंतरराष्ट्रीय हीरे और आभूषण कारोबार के लिए दुनिया का सबसे बड़ा और आधुनिक केंद्र…

Read More

नई दिल्ली। बागेश्वर धाम के नाम से विख्यात प्रसिद्ध संत और कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की ‘श्री राम हनुमान संवाद’ (कथा) के मद्देनजर आज (शनिवार) से पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यातायात परामर्श के अनुसार, सीबीडी ग्राउंड में बागेश्वर धाम की कथा के मद्देनजर शनिवार, रविवार और सोमवार तक कड़कड़डूमा लाल बत्ती से महाराजा सूरजमल रोड, विवेक विहार पर सत्यम चौक तक यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। मोटरचालकों को कड़कड़डूमा रेड लाइट से वाल्मीकि मार्ग (रोड नंबर 72) से वाल्मीकि मार्ग-गुरुद्वारा रोड चौराहे तक और उसके बाद गुरुद्वारा रोड से महाराजा…

Read More

जोरहाट (असम)। जोरहाट स्थित सैन्य छावनी में ग्रेनेड विस्फोट की जांच एनआईए करेगी। जांच एजेंसी एनआईए का एक दल जोरहाट बम विस्फोट मामले की जांच के लिए आज असम पहुंचेगा। उल्लेखनीय है कि जोरहाट में गुरुवार की शाम को एक ग्रेनेड विस्फोट हुआ था और शून्य में गोलीबारी की गई थी। घटना के संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उल्फा (स्व) के स्वयंभू कमांडर परेश बरुवा ने विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी। इस बीच, जोरहाट पुलिस ने जोरहाट के निकटवर्ती टियोक के एक 20 वर्षीय व्यक्ति अरिंदम बोरा को हिरासत में लिया है। इस मामले में पूछताछ…

Read More