Author: admin

काठमांडू। जलवायु परिवर्तन संबंधी संयुक्त राष्ट्र के 28वें सम्मेलन (सीओपी-28) में सहभागी होने के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड बुधवार की देर रात दुबई के लिए रवाना हुए। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री प्रचण्ड का सम्बोधन शनिवार को होने वाला है। प्रधानमंत्री की स्वकीय सचिव गंगा दाहाल ने बताया कि इस सम्मेलन के संबोधन से पहले प्रधानमंत्री नेपाल यूएई बिजनेस समिट को भी सम्बोधित करने वाले हैं। साथ ही उनकी यूएई की बिजनेस कम्यूनिटी और वहां रहने वाले नेपाली कम्यूनिटी से भी मुलाकात होने वाली है। सीओपी-28 सम्मेलन में सहभागी होने आने वाले कुछ देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रधानमंत्री…

Read More

नई दिल्ली। आईपीओ के जरिए शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आज शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली 4 कंपनियों में से 3 के शेयरों की लिस्टिंग से निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा होता नजर आ रहा है। हालांकि 1 कंपनी के शेयर की फीकी लिस्टिंग से निवेशकों को कुछ निराशा भी हुई है। हालांकि, शुरुआती कमजोरी के बाद ये शेयर भी अब बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। आज शेयर बाजार में टाटा टेक, गांधार ऑयल रिफाइनरी और फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग हुई है,…

Read More

बेगूसराय। बेगूसराय में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को भी यहां दो दिन से गायब एक युवक का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है। घटना बेगूसराय रेलवे मालगोदाम के सामने लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र स्थित गड्ढे की है। मृतक की पहचान नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 बाघा निवासी फेकन महतो के पुत्र गोविंद कुमार के रूप में की गई है। घटना का सबसे सनसनीखेज पहलू यह है कि गोविंद का शव जहां पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है। वहीं, उसके बड़े भाई गौतम कुमार को गंभीर हालत में लोहिया…

Read More

सूरत। सूरत के सचिन जीआईडीसी की केमिकल कंपनी एथर इंस्ट्रीज लिमिटेड में बुधवार तड़के लगी भीषण आग के बाद से लापता 7 श्रमिकों के शव गुरुवार सुबह बरामद हुए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया है। दुर्घटना में 27 श्रमिक झुलस गए थे। इनमें 8 श्रमिक 70 से शत-प्रतिशत झुलसे हैं, ये सभी हॉस्पिटल में जीवन-मौत से संघर्ष कर रहे हैं। सूरत पुलिस के उपायुक्त राजेश परमार अनुसार कंपनी में काम करने वाले 7 कर्मचारियों का पता नहीं चल रहा था। उनके परिजनों ने उनके गुम होने की जानकारी दी थी। आग बुझने के बाद खोजबीन…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच होगा। दोनों टीमें 29 नवंबर की शाम को राजधानी रायपुर पहुंच गईं। इसी बीच भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच के टिकटों की कालाबाजारी भी हो रही है। जिसमें रायपुर पुलिस ने बुधवार की देर शाम को चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर टिकटों की कालाबाजारी करते तुलसी बाराडेरा मंदिर हसौद निवासी अनिल जांगड़े व आकाश कुमार धीवर तथा राजधानी…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैसे अहम पदों पर काम कर चुके हेनरी किसिंजर का बुधवार को कनेक्टिकट स्थित आवास पर 100 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें राजनेता व सफल राजनयिक के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मामलों पर कई किताबें लिखीं। जर्मनी में पैदा हुए किसिंजर, यहूदियों के खिलाफ नाजी अभियान से पूर्व परिवार सहित अमेरिका आ गए थे। आगे चलकर 1943 में अमेरिकी नागरिक बने और कई अहम वैश्विक घटनाक्रमों में अमेरिकी गतिविधि का प्रमुख हिस्सा रहे। वियतनाम के साथ शांति समझौते में हेनरी ने सक्रिय भूमिका निभाई थी।…

Read More

नई दिल्ली। खिलाड़ियों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी के लिए पंजीकरण कराने का आज अंतिम दिन है। खिलाड़ियों को अपने संबंधित बोर्ड के माध्यम से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के साथ अपना नाम जमा करना आवश्यक है। नीलामी 19 दिसंबर को होनी है। विश्व कप में पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, ट्रैविस हेड, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह जैसे उल्लेखनीय विश्व कप प्रदर्शन करने वालों सहित इस बार नीलामी के लिए 700 से अधिक खिलाड़ियों के पंजीकरण कराने की उम्मीद है। विशेष रूप से, पिछली नीलामी में खरीदे जाने के बाद खुद को अनुपलब्ध रखने के…

Read More

जयपुर। राजस्थान के चुनावी मैदान में राजनीतिक दलों के सियासी दावों के बीच निर्वाचन आयोग की सख्ती का असर जमीनी स्तर पर दिखाई दिया है। आचार संहिता लगने के बाद प्रदेश में अब तक विभिन्न एजेंसियों की ओर से की गई कार्रवाई में 616 करोड़ से अधिक की अवैध सामग्री सीज की गई है। एक तरफ जहां सबसे ज्यादा वोटिंग का रिकॉर्ड बना है। वहीं, निर्वाचन आयोग और आयोग से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों की मुस्तैदी के बीच इस बार अवैध सामग्री की जब्ती का भी नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। इस बार विभिन्न एजेंसियों ने आचार संहिता लागू होने के…

Read More

पलामू। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन सहित अन्य मामले में बुधवार को पलामू व्यवहार न्यायालय में पेश हुए। वे एमपी एमएलए कोर्ट में न्यायाधीश एसके मुंडा के समक्ष उपस्थित हुए और अपना पक्ष रखा। न्यायाधीश द्वारा मंत्री का पक्ष सुनने के बाद उन्हें साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर हंगामा करने और वोटरों को प्रभावित करने सहित अन्य आरोप में मिथिलेश ठाकुर के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया था। सुनवाई के बाद फैसले के…

Read More

रांची। केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि सरना कोड को लेकर 25 जनवरी, 2024 को रांची में रैली का आयोजन होगा। केंद्रीय सरना समिति ने यह निर्णय लिया है। इसमें सरना कोड को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो सरना कोड की बात करेगा वहीं देश में राज करेगा। उन्होंने कहा कि अब आदिवासी समझ चुके हैं कि सरना कोड आंदोलन के रास्ते ही प्राप्त होगा। तिर्की रांची प्रेस क्लब में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। तिर्की ने कहा सरना कोड प्रकृति पूजक आदिवासियों की पहचान और अस्तित्व से जुड़ा मामला है।…

Read More