जिनेवा। मोरक्को, पुर्तगाल और स्पेन फीफा 2030 विश्व कप की मेजबानी की रेस में शामिल हो गए हैं। फीफा ने गुरुवार को उक्त जानकारी देते हुए कहा कि उसे इन देशों से बीडिंग एग्रीमेंट प्राप्त हुई है। फीफा ने कहा कि इससे पहले उरुग्वे, अर्जेंटीना और पराग्वे ने भी 2030 विश्व कप मैच के साथ शताब्दी समारोह की मेजबानी करने के लिए बोली लगाने वालों के रूप में पुष्टि की है। फीफा ने कहा कि मेजबान की नियुक्ति फीफा कांग्रेस द्वारा की जाएगी। जनवरी 2024 में फीफा सभी बोलीदाताओं के साथ एक लक्षित बातचीत करेगा और गहन मूल्यांकन प्रक्रिया के…
Author: admin
बेगूसराय। बिहार की औद्योगिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक राजधानी बेगूसराय अब कृषि के क्षेत्र में भी प्रगति के पथ पर अग्रसर है। यहां के प्रगतिशील किसान नई-नई तकनीक के माध्यम से ऐसी खेती कर रहे हैं जो कि आज तक देश के प्रगतिशील राज्य और विदेशों में ही होती थी। बेगूसराय के किसान ताइवान पिंक अमरूद की खेती कर धमाल मचा रहे है। एमबीए उत्तीर्ण मंझौल निवासी विश्वजीत सिंह शहर से पांच किलोमीटर दूर भर्रा गांव में दो एकड़ जमीन पर एक हजार ताइवान पिंक अमरूद का पौधा लगाया था। जिसमें 960 पौधा जीवित रहकर फल दे रहा है। विश्वजीत सिंह…
हजारीबाग। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का 59 वां स्थापना दिवस आज (शुक्रवार) यहां मेरु स्थित सीमा सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र में मनाया जाएगा। समारोह में शामिल होने के लिए कल शाम यहां पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (शुक्रवार) सुबह 10 बजे स्थापना दिवस परेड में शामिल होंगे। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी हजारीबाग पहुंच चुके हैं। बीएसएफ की स्थापना 01 दिसंबर 1965 में की गई थी। उल्लेखनीय है कि बीएसएफ का पहला कर्तव्य है- हर हाल में, हर मौसम में, हर काल में और हर परिस्थिति में देश की सीमाओं की रक्षा…
मुंबई : भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में शामिल बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों और आम जनता के लिए रु. 2 करोड़ एवं अधिक से लेकर रु. 10 करोड़ से कम तक की राशि पर 46 दिनों से 1 वर्ष की परिपक्वता अवधि वाली फिक्स्ड डिपाजिट दरों में वृद्धि की है, जो 1 दिसंबर, 2023 से प्रभावी होगी। बैंक ने छोटी अवधि के लिए अपनी फिक्स्ड डिपाजिट दरों में वृद्धि की है, अर्थात् 46 दिन से 90 दिन की अवधि के लिए 5.25 प्रतिशत, 91 दिन से 179 दिन की अवधि के लिए 6.00 प्रतिशत , 180…
बड़कागांव। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा संचालित खनन एवं औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के तीन मेधावी बच्चों का चयन देश की सबसे प्रीमियम इंस्टीट्यूट भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गांधीनगर में हुआ है। इन तीनों बच्चों का चयन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर के रचनात्मक शिक्षा केंद्र में हुआ है जहां ये बच्चे अगले 3 महीने तक नई प्रौद्योगिकी, कटिंग एज टेक्नोलॉजी और अनुसंधान जैसे विषयों के बारे में अध्ययन करेंगे। ये तीनों बच्चे परियोजना प्रभावित सीकरी और केरेडारी गांव से हैं। चयनित प्रतिभावान बच्चों में डब्ल्यू कुमार पासवान, रंजन राणा और शशि कुमार पासवान हैं जिन्हें आईआईटी गांधीनगर जैसे संस्था में…
बड़कागाव। गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने गोद लिए हुए 70 टीबी मरीजों के बीच गुरुवार को छठे चरण का पोषण किट वितरित किया। बड़कागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान ‘प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना’ के तहत इन मरीजों को निःशुल्क पोषक आहार प्रदान किया गया। इस अवसर पर बड़कागांव के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश कुमार ने कहा कि अदाणी फॉउंडेशन लगातार टीबी के क्षेत्र में कार्य कर रहा है जो प्रशंसनीय और प्रेरक है। उन्होंने कहा कि अदाणी फॉउंडेशन की ओर से निःशुल्क एम्बुलेंस भी प्रदान किया गया है, जिससे ग्रामीणों को…
रांची : बड़ौदा किसान पखवाड़ा के अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय राँची ने गुरूवार को सी. आई. पी. कैम्पस कांके में “वृहत्त कृषि ऋण शिविर” का आयोजन किया। इस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सोनाम टी भूटीया, महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, पटना अंचल, विशिष्ट अतिथि डॉ तरुण कुमार, निदेशक सी.आई.पी., शंकर महतो सहायक महाप्रबन्धक एवं क्षेत्रीय प्रमुख, क्षेत्रीय कार्यालय राँची, गौतम पाल, उप क्षेत्रीय प्रमुख, क्षेत्रीय कार्यालय राँची और सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। इस शिविर में लगभग 300 से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और किसान शामिल हुए। शिविर में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा बैंक…
राँची : बैंक ऑफ़ इंडिया के कार्यपालक निदेशक सुब्रत कुमार झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं । इस क्रम में उनकी अध्यक्षता और महाप्रबंधक राष्ट्रीय बैंकिंग समूह-झारखंड मनोज कुमार की उपस्थिति में दिनांक 29 नवंबर 2023 को राँची में टाउन हॉल बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय बैंकिंग समूह-झारखंड, राँची आंचलिक कार्यालय और अंचल की प्रमुख शाखाओं के स्टाफ सदस्यों ने हिस्सा लिया। स्टाफ सदस्यों को संबोधित करते हुए कार्यपालक निदेशक ने कहा कि किसी भी प्रदेश व समाज के विकास में बैंक मजबूत स्तंभ की भूमिका निभाते हैं। झारखंड राज्य में विकास की असीम संभावनाएं हैं। राज्य…
Asansol : ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के मुख्यालय से सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान मेँ दिनांक 30.11.2023 को मुख्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस माह ईसीएल मुख्यालय से दो अधिकारी तथा सात कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों में प्रभात रंजन भट्टाचार्य महाप्रबंधक (प्रणाली), डॉ उज्जल मिश्रा मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारियों में पार्थ प्रतिम चटराज कार्यालय अधीक्षक, संजीव कुमार हाज़रा वरिष्ठ निजी सहायक, कृष्णा सेन सिस्टर-इन-चार्ज, अशोक कुमार मंडल वरिष्ठ सुरक्षा प्रहरी, सुभाष चंद्र रॉय मेकनिकल फिटर, तुलसी मूची आया तथा अहमद हुसैन खलासी शामिल हैं। सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों ने कंपनी में…
पलामू। झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए पलामू जिले में वर्चुअल प्लेटफार्म बनाया गया है। इसका ऑनलाइन उद्घाटन गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान हाई कोर्ट के सभी जस्टिस और महाधिवक्ता समेत कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में पलामू जिले से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज श्रीवास्तव व अन्य न्यायाधीश भी सिविल कोर्ट से वर्चुअल मोड से जुड़े थे। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने बताया कि झारखंड हाई कोर्ट के निर्देशानुसार कंप्यूटर व डिजिटलाइजेशन कमेटी ने दूरस्थ स्थित पलामू जिले से हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई से…

