Author: admin

कीव। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में यूक्रेन ने क्रीमिया प्रायद्वीप पर बड़ा ड्रोन हमला किया है जिसे रूसी सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। रूसी अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की है। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर अवदीवका पर हमला करने के लिए अपने प्रयास को और तेज कर दिया है। रूस ने 2014 में यूक्रेनी प्रायद्वीप क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था। जून में शुरू हुए यूक्रेन के जवाबी हमले के बावजूद कोई भी पक्ष ज्यादा जमीन हासिल नहीं कर पाया है और विश्लेषकों का…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों की सांसों पर सितम जारी है। हवा की गुणवत्ता में फिलहाल कोई सुधार होता नहीं दिख रहा। प्रदूषण के कारण दिल्ली की हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज (शनिवार) सुबह राजधानी के कई स्थानों पर समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 पार दर्ज किया गया है। जहांगीरपुरी में 468, बवाना में 466, आनंद विहार में 450, अशोक विहार में 441, द्वारका सेक्टर-8 में 439, बुराड़ी में 427, आईजीआई एयरपोर्ट पर 423, आईटीओ पर 388 और आया नगर में 383 एक्यूआई दर्ज किया गया है। पिछले…

Read More

रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्य प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें आगामी 27 से 30 नवंबर तक प्रदेश के 17 स्थानों पर आयोजित होने वाले पंचायत समिति सदस्यों के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पार्टी की रीति नीति, कार्यपद्धति, कार्यक्रम, लोक कल्याणकारी योजनाएं आदि से संबंधित जानकारियों के लिए प्रशिक्षण वर्ग आवश्यक है। भाजपा ही ऐसी एकमात्र पार्टी है, जो पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक के जन प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती है।…

Read More

साहिबगंज। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और वीरांगना फूलो-झानो को नमन कर “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। इन वीर शहीदों की पावन धरती बरहेट, साहिबगंज में इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी तमाम कल्याणकारी योजनाओं की पोटली बनाकर आपके दरवाजे पर जाएंगे एवं पूरे मान-सम्मान के साथ आपको आपका हक-अधिकार देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान का पिछला दो चरण काफी सफल रहा था। इस दौरान लाखों आवेदन मिले थे, जिनका निपटारा करने के…

Read More

रांची। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ अरुण उरांव ने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। डॉ उरांव ने प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि हेमंत सरकार सोची समझी रणनीति के तहत सीएनटी में संशोधन का प्रस्ताव ला रही है। इनकी मंशा आदिवासी समाज के कल्याण की नहीं है। आदिवासी समाज के किसी सामाजिक धार्मिक संगठन ने सीएनटी एक्ट में संशोधन की बात नहीं उठाई है। आनन-फानन में लाया गया प्रस्ताव जनजाति समाज को मंजूर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने लगातार अपने पद और पावर का दुरुपयोग करते हुए गरीब आदिवासियों…

Read More

गोड्डा : अदाणी पावर प्लांट के निकटवर्ती गंगटा संथाली गांव में चल रहे दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में ताला माहदा पोड़ैयाहाट की टीम ने एफसी गोड्डा को 3-2 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। जगधात्री पूजा के अवसर पर आयोजित इस फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल मैच के दौरान दर्शकों की अच्छी तादाद देखने को मिली। फाइनल मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिली और दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। मैच का पहला हाफ 1-1 से बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ में ताला माहदा पोड़ैयाहाट ने 2 गोल…

Read More

रांची : यूनियन बैंक आॅफ इंडिया, रांची के तत्वावधान में शुक्रवार को द कार्निवल, अल्कापुरी में 105वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूनियन बैंक आॅफ इंडिया के स्टाफ सदस्य, सेवानिवृत्त स्टाफ सदस्यों, उनके परिवार के सदस्य एवं ग्राहक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पद्मश्री अशोक भगत, अंचल प्रमुख बैजनाथ सिंह, उप अंचल प्रमुख आलोक कुमार, उप अंचल प्रमुख विजय कुमार रॉय एवं क्षेत्र प्रमुख सोनालिका ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। बैंक की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ मणि मैखलई द्वारा उक्त समारोह को आॅनलाइन संबोधित…

Read More

रांची : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में सरस्वती शिशु मंदिर के जनक कृष्ण चंद्र गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रभात रंजन, शिशु रोग विशेषज्ञ ने कृष्ण चन्द्र गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के मंत्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने बताया कि कृष्ण चन्द्र गांधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक थे। उन्होंने 1952 में गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना की थी। इस अवसर पर विद्यालय में सामूहिक देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागी भैया-बहनों को पुरस्कृत किया गया।…

Read More

रांची। झारखंड में सक्रिय उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर अमृत होरो ने एसएनजी बिल्ड टेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एक अधिकारी को फोनकर 10 लाख रुपये की लेवी (रंगदारी) मांगी है। होरो ने रकम न देने पर कार्रवाई करने की धमकी दी है। इस कंपनी का कार्यक्षेत्र रांची का लापुंग थाना क्षेत्र है। कंपनी के साइट मैनेजर अक्षय कुमार ने इस संबंध में थाने में पीएलएफआई के एरिया कमांडर अमृत होरो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है।

Read More

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म की खूब चर्चा हो रही है। ट्रेलर में बेटे और पिता के बीच का रिश्ता, उस रिश्ते में उतार-चढ़ाव और खून-खराबा देखने को मिला। यह एक रोमांचकारी ट्रेलर है। फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल जैसी दमदार स्टारकास्ट है और यह 1 दिसंबर को रिलीज होगी। ट्रेलर देखने के बाद फैंस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। दर्शक इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणबीर और पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई है।…

Read More