दोहा/तेल अवीव/वाशिंगटन। गाजा पट्टी के आसमान पर गरज रहे राकेट और मिसाइलों का शोर थमने के साथ आज (शुक्रवार) शाम चार बजे फिलिस्तीन का आतंकी संगठन हमास बंधक बनाए गए नागरिकों के पहले जत्थे को सौंपेगा। पहले जत्थे में 13 लोग होंगे। गाजा पट्टी में चार दिवसीय संघर्ष विराम स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे शुरू होगा। कतर की राजधानी दोहा से छपने वाले अखबार कतर ट्रिब्यून ने यह आधिकारिक घोषणा कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. माजिद बिन मोहम्मद अल अंसारी के हवाले से की है। अंसारी ने कल यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कतर की मध्यस्थता से…
Author: admin
न्यूयार्क। भारतीय छात्र आदित्य अदलखा की अमेरिका के ओहायो में 26 वर्षीय गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी गाड़ी को कई बार टक्कर भी मारी गई। ड्राइवर साइड खिड़की में कम से कम तीन गोलियों के छेद नजर आ रहे थे। बता दें कि यह घटना नौ नवंबर की है। आदित्य अदलखा यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी मेडिकल स्कूल में मालिक्यूलर एंड डेवलपमेंटल बायोलाजी में चौथे वर्ष के डॉक्टरेट छात्र थे। उन्होंने 2018 में दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से जंतु विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी। वर्ष 2020 में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से फिजियोलॉजी में मास्टर डिग्री…
नई दिल्ली। फीफा के वैश्विक फुटबॉल विकास प्रमुख आर्सेन वेंगर ने गुरुवार को भारत की अपनी यात्रा संपन्न की, जहां वह दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश में अभूतपूर्व प्रतिभा विकास योजना (टीडीएस) की शुरुआत करने गए। अपने चार दिवसीय दौरे में उनके ओडिशा राज्य के भुवनेश्वर में नई प्रशिक्षण अकादमी का दौरा भी शामिल था, जो देश में सर्वश्रेष्ठ युवा प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें विकसित करने के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय पहल का हिस्सा है। 2022 में लॉन्च किए गए, टीडीएस का लक्ष्य पुरुषों और महिलाओं की राष्ट्रीय टीम फुटबॉल दोनों में वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाना है…
रांची। चेन्नई के तमिलनाडु में 17 से 28 नवम्बर तक आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 में झारखंड पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को तीसरे मैच में हॉकी गोवा को 3-0 गोल से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। इससे पूर्व अपने पहले मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी आंध्रप्रदेश को 10-3 से, हॉकी चंडीगढ़ को 2-0 से पराजित किया था। गोवा के साथ खेले गए मैच में झारखंड टीम की और से डेनिस केरकेट्टा एक गोल और नोएल टोपनो ने दो गोल किए। झारखंड टीम की लगातार तीसरी जीत हासिल करने और क्वार्टर फाइनल…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव सह झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के पुत्र गौरांग के शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए नागपुर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अविनाश पांडे के पुत्र गौरांग को सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके समस्त परिजनों को अनेक-अनेक बधाई दीं। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
रांची। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को जोड़ने की यात्रा है। यह यात्रा दो चरणों में संपन्न होगी। यात्रा का पहला चरण 15 से 22 नवंबर तक 21 राज्यों के 68 जनजातीय बाहुल्य जिलों में चलेगी। इसमें झारखंड के नौ जिले खूंटी, गुमला, सिमडेगा, दुमका, पश्चिम सिंहभूम, साहेबगंज, पाकुड़, पलामू शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा का दूसरा चरण तीन दिसंबर से शुरू होकर 26 जनवरी, 2024 तक चलेगा। इस प्रकार यह यात्रा देश के 2,51000 पंचायतों से गुजरेगी। उन्होंने कहा कि इस…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 24 नवम्बर को साहेबगंज के बरहेट स्थित गोपलाडीह से पंचायत स्तरीय आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम शुरू करेंगे। यह कार्यक्रम पूरे राज्य के पंचायतों में 26 दिसंबर तक आयोजित होगा। इन शिविरों में योजनाओं से अबतक वंचित जरूरतमंदों को लोक कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा। राज्यभर के 4,351 पंचायतों और 50 वार्डों में शिविर लगाए जायेंगे। तीसरी बार हो रहा आयोजन राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पहली बार आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजन किया गया था। इसके बाद सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर दो…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 25 नवंबर को पाकुड़ में 300 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। साथ ही परिसंपत्तियों का भी वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान पावर सब स्टेशन, एडवांस डेंटल ओपीडी ,सड़क, आवासीय उच्च विद्यालय, बैटमिंटन कोर्ट, मोड्यूल ओटी का उद्घाटन करेंगे। साथ ही जिले के स्कूलों में अतिरिक्त क्लास, स्मार्ट क्लास, मॉडल आंगनबाड़ी सेंटर, पथ मरम्मत कार्य, अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए क्वाटर निर्माण, शेड निर्माण, गार्डवाल, पीसीसी पथ, स्कूलों में बाउंड्री निर्माण और डिग्री कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। पाकुड़ डीसी मृत्युंजय कुमार वर्णवाल के अनुसार, मुख्यमंत्री 24 नवंबर को हेलीकॉप्टर से पाकुड़ आएंगे और परिसदन में रात्रि…
रांची/नई दिल्ली। झारखंड प्रकृति के गर्भ में बसा और अपनी आदिवासी संस्कृति के लिए पहचाना जाने वाला प्रदेश है। यहां का सामाजिक परिवेश रहन-सहन, लोक संस्कृति अतुलनीय है।दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड पवेलियन ने झारखंड राज्य दिवस का आयोजन किया गया जिसमें, झारखंड की लोक संस्कृति को प्रदर्शित किया गया। मंत्री ने झारखंड पवेलियन में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर पवेलियन की सभी स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने पवेलियन में लगे स्टालों में उनके हुनर एवं कार्य प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि ट्रेड फेयर राज्य में होने…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में द्वितीय जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की सीबीआई जांच कराने वाली बुद्धदेव उरांव की जनहित याचिका एवं राज्य सरकार की अपील की सुनवाई गुरुवार को हुई। मामले में चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सीबीआई की अधिवक्ता से जानना चाहा कि मामले में 13 साल बीत जाने के बाद भी अब तक अनुसंधान क्यों नहीं पूरा हुआ। अनुसंधान पूरा करने में देरी क्यों हो रही है और यह कब तक पूरा होगा। यदि सीबीआई को कुछ गड़बड़ियां मिली है तो आरोप पत्र दाखिल कर जांच पूरा किया जाना चाहिए था लेकिन ऐसा…

