Author: admin

पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)। जिले में गुरुवार तड़के नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ का जवान फिर से आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि एक जवान के घायल होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ गोइलकेरा थाना इलाके में चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान यह घटना हुई है। एसपी ने बताया कि घायल के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ 174 बटालियन के कांस्टेबल हफीजुल रहमान गंभीर…

Read More

मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के मुल्तान नगर में बुधवार की देर रात को पूर्व फौजी ने खुद को गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में बागपत रोड स्थित केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुल्तान नगर में निवासी प्रमोद शर्मा सेना से रिटायर्ड हैं। बुधवार की देर रात प्रमोद अपने घर में बैठकर शराब पी रहे थे। तभी उनकी पत्नी सविता ने उन्हें शराब पीने से रोका। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। प्रमोद ने पत्नी पर तमंचा तान दिया। विवाद के बोच प्रमोद ने तमंचे से खुद को ही गोली मार ली। गोली की…

Read More

चंडीगढ़। पंजाब के ऐतिहासिक शहर सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा बुंगा साहिब में निहंगा सिंघों तथा पुलिस के बीच चल रही फायरिंग बंद हो गई है। घटना में जहां एक पुलिस कर्मी की मौत हुई है वहीं डीएसपी समेत दस पुलिस कर्मचारी व अधिकारी घायल हो गए हैं। गुरुद्वारा बुंगा साहिब में गद्दी को लेकर शुरू हुई लड़ाई खूनी संघर्ष में बदल गई है। पंजाब में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व से ठीक पहले हुई इस घटना को लेकर लोगों में दहशत है। यह गुरुद्वारा सुल्तानपुर लोधी के ऐतिहासिक गुरुद्वारे से ठीक सामने है। गुरुपर्व के चलते ज्यादातर गुरुद्वारों में इन…

Read More

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में ठंड और अधिक बढ़ गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड की गई है। यह ठंड के मौसम की शुरुआत का अब तक का सबसे कम तापमान है। पहली बार तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे गया है। वही अधिकतम तापमान भी महज 28.6 डिग्री सेल्सियस है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत मुर्शिदाबाद, झाड़ग्राम के इलाके में…

Read More

एथेंस। ग्रीक ओलंपिक पदक विजेता स्टेफानोस नटूस्कोस पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों के पहले मशाल वाहक होंगे। हेलेनिक ओलंपिक समिति (एचओसी) ने बुधवार को एथेंस में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान उक्त जानकारी दी। 2020 टोक्यो खेलों में रोइंग में स्वर्ण पदक जीतने वाले नटूस्कोस 16 अप्रैल को मशाल रिले शुरू करेंगे, जबकि ओलंपिक लौ प्रज्ज्वलन समारोह उस दिन ओलंपिक खेलों के जन्मस्थान पश्चिमी ग्रीस के प्राचीन ओलंपिया में होगा। ग्रीक धरती पर अंतिम मशाल वाहक ग्रीस की पुरुष राष्ट्रीय वाटर पोलो टीम के कप्तान जियानिस फाउंटुलिस होंगे, जिन्होंने टोक्यो 2020 में रजत पदक जीता था। वह 26 अप्रैल को ओलंपिक…

Read More

बेगूसराय। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश में हलाल उत्पाद पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब बिहार में भी ऐसे उत्पाद को प्रतिबंधित करने की मांग उठने लगी है। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर हलाल उत्पाद की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि बिहार में अनेक खाद्य पदार्थों एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों खाद्य तेल, नमकीन, ड्राई फ्रूट, मिठाइयां, कॉस्मेटिक, दवा एवं मेडिकल उपकरणों का हलाल कारोबार हो रहा है। जबकि इस प्रकार की सामग्रियों के मानक…

Read More

विशाखापत्तनम। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि रोहित शर्मा ने एकदिनी विश्व कप में जो किया है वह एक उदाहरण स्थापित करेगा। 2023 विश्व कप में रोहित शर्मा 126 की स्ट्राइक रेट से 597 रन बनाए थे और इस दौरान रिकॉर्ड तोड़ 31 छक्के लगाए थे। सूर्यकुमार ने मैच की पूर्व संध्या पर बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा, “आपने देखा कि यह बिल्कुल अलग रोहित शर्मा थे। मेरा मतलब है, वे सचमुच अपनी बात कहते थे; हमने टीम बैठकों में जो बात की थी,…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका-कनाडा को जोड़ने वाले रेनबो ब्रिज पर कार में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद दोनों देशों के बीच आवागमन स्थगित कर दिया गया है। एफबीआई आतंकी गतिविधि से जुड़े मामले के शक में घटना की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक विस्फोट के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने क्षेत्र में चार अमेरिका-कनाडा बॉर्डर क्रॉसिंग को बंद कर दिया है। विस्फोट में मरने वालों की राष्ट्रीयता अभी तक साफ नहीं हो सकी है। अमेरिका के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि कार अमेरिका की ओर से आ रही थी। बॉर्डर क्रॉसिंग पर सीमा…

Read More

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 23 से 26 नवंबर तक चार दिवसीय संथाल परगना प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने दी। उन्होंने कहा कि 23 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष रांची से सड़क मार्ग द्वारा दुमका के लिए प्रस्थान करेंगे। 24 नवंबर को पाकुड़ जिला में विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 25 नवंबर को अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आयोजित मोटरसाइकिल रैली में शामिल होंगे। रैली का शुभारंभ शहीद स्थल भोगनाडीह से होगा। रैली विभिन्न स्थानों से गुजरेगी तथा 26 नवंबर को साहेबगंज के बोरियो, तीन पहाड़ होते हुए बरहरवा में संपन्न होगी। साथ…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को उत्तराखंड टनल हादसे को लेकर उत्तराखंड सरकार के साथ केंद्र सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि टनल में फंसे मजदूरों के प्रति सरकार की जो संवेदनाएं होनी चाहिए, वह नहीं दिख रही है। मुख्यमंत्री झारखंड मंत्रालय परिसर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के अधिकारी तो उत्तराखंड में बैठे हुए हैं और इंतजार कर रहे हैं कि मजदूर कब निकलें और वे उन्हें लेकर झारखंड आएं। उन्होंने कहा कि चिंता इस बात की है कि इस तरह की परियोजनाओं में सुरक्षा व्यवस्था का…

Read More