Author: admin

रांची। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार में हुए महादेव बेटिंग ऐप स्कैंडल पर प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस पार्टी को कटघरे में खड़ा किया। प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शुरू से कहती आई है कि महादेव बेटिंग ऐप स्कैंडल को बघेल सरकार का संरक्षण और समर्थन प्राप्त था और यही कारण था कि इसकी आज तक जांच नहीं हुई। वर्मा ने कहा कि ईडी की जांच से यह खुलासा हो गया है कि कांग्रेस की बघेल सरकार का साइड बिजनेस ही बेटिंग था। भूपेश बघेल ने…

Read More

लोहरदगा। पुलिस ने उग्रवाद उन्मूलन की दिशा में एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी के हार्डकोर नक्सली कुलेश्वर कुमार यादव उर्फ डिटोल यादव को विशेष छापेमारी अभियान में पलामू से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में लोहरदगा के पुलिस कप्तान हारिश बिन जमां ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पेशरार थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम केरार से बुलबुल स्थित चौपा पाखल नाला, दुलदुबवा नाला एवं बुलबुल नाला में तीन हाई लेवल ब्रिज निर्माण कर रहे प्राइवेट कंपनी राइट वे कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के संवेदक से टीपीसी के उग्रवादियों…

Read More

रांची/छत्तीसगढ़ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में धमतरी जिलांतर्गत सिहुवा विधानसभा क्षेत्र में नगरी और घुड़ावाल की जनसभा को संबोधित किया। मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी, पोषक और संरक्षक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार तुष्टिकरण में डूबती जा रही। कांग्रेस के नेता सोनिया गांधी,,राहुल गांधी कभी भी भारत माता की जय नही बोल सकते। कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण में सनातन के विरोध पर उतर चुकी है। ये राम के अस्तित्व को नकारने वाले लोग हैं। जनता इनके चरित्र को समझ चुकी है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा सरकार विकास…

Read More

रांची : एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय रांची में 30 अक्टूबर से पांच नवंबर तक सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष केंद्रीय सतर्कता आयोग की ओर से चुना गया विषय “भ्रष्टाचार को ना कहें, राष्ट्र के लिए प्रतिबद्ध हों” है। सतर्कता जागरुकता सप्ताह के तहत शनिवार को सतर्कता जागरूकता पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। मौके पर ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव ने कहा कि आजकल प्रचलित साइबर अपराध के विभिन्न पहलुओं और प्रकारों के बारे में बात की और कहा कि किसी की मेहनत की कमाई को बचाने के लिए आॅनलाइन बैंक लेनदेन करते समय व्यक्तियों द्वारा सतर्क…

Read More

रांची। काली पूजा को लेकर रांची में  एक से बढ़कर एक पंडाल बनाए जा रहे हैं। इसे लेकर पूजा समिति अपने-अपने पंडाल के निर्माण काम में जुट गए है। इसी क्रम में डोरंडा बाजार, श्री काली पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने शनिवार को बताया कि इस बार हिमाचल प्रदेश के शिव मंदिर की तर्ज पर पूजा पंडाल बनेगा। https://pratahnewz.com/hardik-pandya-out-of-world-cup/ कोलकाता के 75 कारीगरों की ओर से पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण की लागत 30 लाख रुपए है। पंडाल की ऊंचाई 100 फीट और चौड़ाई 50 फीट होगी। हर साल की तरह इस साल भी…

Read More

नई दिल्ली। भारत के विश्व कप 2023 के अजेय अभियान को उस समय करारा झटका लगा जब शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने घोषणा की कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या टूर्नामेंट के शेष भाग में नहीं खेल पाएंगे। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, जो एक साल की लंबी चोट के बाद हाल ही में अंतरराष्ट्रीय टीम में लौटे हैं, को हार्दिक के प्रतिस्थापन के रूप में चुना गया है। भारत के स्टार ऑलराउंडर, जिनका 19 अक्टूबर को पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ खेल के दौरान टखना मुड़ गया था, वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए और उन्होंने मैच में…

Read More

नगांव। जिले की कसुवा पुलिस की कार्रवाई में नकली नोट बनाने के आरोप में मशीन के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज बताया कि कसुवा के उत्तर शिमुलुगुरी में कसुवा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की। छापामारी के दौरान बंदनागांव के एक दंपति सहित कुल चार लोगों को हिरासत में लिया गया। आरोपितों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे नकली नोट के बंडल बेचने वाले थे। अभियान का नेतृत्व कसुवा थाना प्रभारी राजा इरशाद ने किया। छापामारी में गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान विचेनो उइखान, ए शिमराई, उत्तर शिमुलुगुड़ी…

Read More

Kathmandu। कई बार भूकंप की त्रासदी की निर्मम मार से बेहाल हो चुके नेपाल को शुक्रवार रात कांपी धरती ने फिर हिलाकर दिया। इस बार इसका केंद्र जाजरकोट जिला रहा। शक्तिशाली भूकंप के तेज झटकों से हजारों मकान मलबे के ढेर में बदल गए। सुबह होते ही युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया है। अब तक 129 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। जाजरकोट जिले में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 92 पहुंच चुकी है। मलबे के ढेर में जिंदगी की तलाश की जा रही है। अपने के शव देख…

Read More

Ranchi। झारखंड कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2024 की सरकारी छुट्टी के कैलेंडर को मंजूरी दी गयी। कार्मिक विभाग के प्रस्ताव पर वर्ष 2024 में 21 छुट्टी एनआइए एक्ट के तहत दी जाएगी, वहीं 12 छुट्टी कार्यपालक आदेश के अंतर्गत होंगी जबकि बैंक लेखा की वार्षिक बंदी एक अप्रैल सोमवार को की जाएगी। एनआइ एक्ट के तहत 21 अवकाश गणतंत्र दिवस 26 जनवरी , महाशिवरात्रि 8 मार्च, होली 25 मार्च, गुड फ्राइडे 29 मार्च, ईद उल फितर और सरहुल 11 अप्रैल, रामनवमी 17 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा 23 में, ईद उल…

Read More

Godda : झारखंड आईएएस आॅफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) की तरफ से रांची के मोरहाबादी मैदान में दो से छह नवंबर तक दिवाली मेले का आयोजन किया गया है। मेले में 200 से ज्यादा स्टॉल हैं, जिसमें हस्तशिल्प के साथ की अन्य तरह के स्टॉल हैं लेकिन अदाणी फाउंडेशन द्वारा लगाया गया ज्ञानोदय-गोड्डा के मॉडल का स्टॉल मेले में आये लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्टॉल में बने मॉडल के माध्यम से अदाणी पावर द्वारा गोड्डा में किए जा रहे सीएसआर कार्यों के तहत चलाए जा रहे ज्ञानोदय कार्यक्रम को प्रदर्शित किया गया है। जिला-प्रशासन के…

Read More