डोरंडा में हिमाचल के शिव मंदिर का मॉडल जैसा बनेगा पंडाल

रांची। काली पूजा को लेकर रांची में एक से बढ़कर एक पंडाल बनाए जा रहे हैं। इसे लेकर पूजा समिति अपने-अपने पंडाल के निर्माण काम में जुट गए है। इसी क्रम में डोरंडा बाजार, श्री काली पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने शनिवार

Advertisement

रांची। काली पूजा को लेकर रांची में  एक से बढ़कर एक पंडाल बनाए जा रहे हैं। इसे लेकर पूजा समिति अपने-अपने पंडाल के निर्माण काम में जुट गए है। इसी क्रम में डोरंडा बाजार, श्री काली पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने शनिवार को बताया कि इस बार हिमाचल प्रदेश के शिव मंदिर की तर्ज पर पूजा पंडाल बनेगा।

विश्व कप से बाहर हुए हार्दिक पांड्या

कोलकाता के 75 कारीगरों की ओर से पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण की लागत 30 लाख रुपए है। पंडाल की ऊंचाई 100 फीट और चौड़ाई 50 फीट होगी। हर साल की तरह इस साल भी माता रानी की मूर्ति बीणापानी क्लब की ओर से बनाई जा रही है। 18 फीट की मां की मूर्ति बन रही है। चंदन नगर से लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जो पंडाल से एक किमी तक लगाई जाएगी। पांडेय ने बताया कि 12 नवम्बर की शाम 7 बजे पंडाल का पट खोला जाएगा। चार दिन माता रानी को खिचड़ी और सब्जी का महाभोग लगाया जाएगा। विसर्जन के दिन खीर का भोग लगाया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *