मुंबई : फॉर्म में चल रही भारतीय टीम ने 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए वर्ल्ड कप के अपने सातवें मैच में श्रीलंका को 302 रनों के बड़े अंतर से हराया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2007 में बरमूडा को 257 रनों से हराया था। भारत ने इस वर्ल्ड कप में लगातार 7वां मैच जीता है और सेमीफाइनल में सबसे पहले जगह पक्की की है। भारत के सात मैचों में 14 अंक हो गये हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए…
Author: admin
Asansol: कोल इंडिया मुख्यालय, कोलकता में आयोजित 49वें कोल इंडिया स्थापना दिवस कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ईसीएल को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों से नवाजा गया। कॉर्पोरेट अवार्ड श्रेणी में ईसीएल को गुणवत्ता जागरूकता के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही पुनर्वास एवं पुन:स्थापन के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए कंपनी को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उक्त पुरस्कार 01 नवंबर को कोलकाता में आयोजित एक भव्य समारोह में एम नागाराजू, अपर सचिव कोयला मंत्रालय, विस्मिता तेज, अपर सचिव कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के करकमलों द्वारा पीएम प्रसाद चेयरमैन, कोल इंडिया लिमिटेड की…
रांची : इंडियन बैंक, अंचल कार्यालय, रांची के तत्वावधान में 30 अक्टूबर से 05 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भ्रष्टाचार के खतरों के बारें में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए गुरुवार को अंचल कार्यालय रांची से सिरमटोली चौक तक रोड शो (वॉकथन) का आयोजन किया। इस आयोजन का नेतृत्व अंचल प्रबंधक एफआर बोखरी ने किया। इसके अलावा इस वॉकथन में उप अंचल प्रबंधक प्रभाकर कुमार, सहायक महाप्रबंधक कुमार दिग्विजय, रांची शहर के सभी शाखाओं के शाखा प्रबंधक एवं अंचल कार्यालय के सभी स्टाफ सदस्य शामिल हुए। इस दौरान बैनर एवं प्लेकार्ड के द्वारा…
रांची/छत्तीसगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की मानसिकता विकास विरोधी है। कांग्रेस को जनता की सेवा, गांव गरीब किसान की सेवा से कोई मतलब नहीं। कांग्रेस पार्टी आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों के नाम पर वोट लेना जानती है। मरांडी ने कहा कि देश में लगभग 60 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने सत्ता संभाली लेकिन अलग छत्तीसगढ़ राज्य यह अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने ही दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में हम केवल…
नई दिल्ली : आपके पास अभी भी दो हजार रुपये के नोट हैं तो चिंता करने की कोई बात नहीं हैं। अब आप अपने दो हजार रुपये के नोट जमा कराने के लिए उन्हें बीमाकृत डाक के जरिये रिजर्व बैंक के निर्दिष्ट क्षेत्रीय कार्यालयों में भेज सकते हैं। इससे पहले आरबीआई ने 19 मई को 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के क्षेत्रीय निदेशक रोहित पी. ने कहा कि हम ग्राहकों को सबसे सहज व सुरक्षित तरीके से उनके खाते में सीधे राशि जमा कराने के वास्ते…
नई दिल्ली : लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने आदेश देते हुए सभी आरोपियों के पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा है। इतना ही नहीं कोर्ट ने कहा कि विदेश जाने से पहले कोर्ट से इजाजत लेनी होगी। बता दें कि इस मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव आरोपी हैं। वहीं, कोर्ट ने अगली सुनवाई 29 नवंबर को तय की है। इससे पहले 16 अक्टूबर को हुई सुनवाई में कोर्ट ने लालू परिवार को राहत देते हुए हर सुनवाई में पेशी से छूट…
Kolkata। पश्चिम बंगाल से सटी भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोने की एक बड़ी तस्करी को नाकाम कर दिया है। बीएसएफ के दक्षिण बंगाल के मुख्य संपर्क अधिकारी और डीआईजी एके आर्य ने गुरुवार दोपहर को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले उत्तर 24 परगना की पेट्रापोल सीमा चौकी के पास बीएसएफ जवानों को सोना तस्करी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद एक संदिग्ध ट्रक को रोककर बीएसएफ के जवानों ने तलाशी ली तो उसमें केबिन के अंदर बनाए गए विशेष जगह पर सोने के 60 बिस्किट छुपाए हुए थे।…
रांची। रिम्स के हॉस्टल नंबर पांच से गुरुवार को एक युवक का झुलसा हुआ शव मिला। शव की शिनाख्त डॉक्टर मदन कुमार के रूप में की गई है। वह तमिलनाडु के मदुरै के रहने वाले थे। फॉरेंसिंक एंड मेडिसिन विभाग के सेकंड ईयर का छात्र थे। सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि घटना रिम्स के हॉस्टल नंबर पांच की है। जांच के दौरान हॉस्टल के छत से युवक के पैर के निशान मिले हैं। निशान को देखने से यह प्रतीत होता है कि आग लगने के बाद युवक हॉस्टल की छत से नीचे कूद गया है, जिसके बाद…
‘कॉफी विद करण’ का आठवां सीजन शुरू हो चुका है। पहले एपिसोड से ही ये सीजन विवादों के भंवर में फंसना शुरू हो गया है। पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नजर आए। अपने रिश्ते और शादी के बारे में कई बातों का खुलासा करते हुए दीपिका का एक बयान वायरल हो गया और लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। करण जौहर के चैट शो के अगले एपिसोड में सनी देओल और बॉबी देओल नजर आए। इस एपिसोड में सनी देओल और बॉबी देओल के बीच कई विषयों पर बात हुई। इस शो…
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे यहां बस्तर संभाग के कांकेर जिले के गोविंदपुर मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 2 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुचेंगे और 2 बजकर 45 मिनट पर कांकेर आएंगे।मोदी 4 महीने में पांचवीं बार छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी यहां कांकेर, अंतागढ़ और भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के अपने पार्टी प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन की अपील करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 7 नवंबर को सरगुजा के दौरे पर रहेंगे। यहां वे विश्रामपुर और सूरजपुर में चुनावी सभा करेंगे। इसके बाद…

