साहिबगंज : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की जनता के साथ सरकार पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। परिस्थितियां कैसी भी हो, हर वर्ग और हर तबके के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। सभी का उत्थान हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री सोमवार को साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड स्थित सिमलढाब में विकास मेला सह जनता दरबार को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं को आप तक पहुंचाने का काम हो रहा है आप भी आगे आयें और इन योजनाओं से जुड़े। जब सरकार और जनता एक साथ…
Author: admin
New Delhi : शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 7, लोक कल्याण मार्ग पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 के विजेताओं के साथ बातचीत की। बातचीत में 75 पुरस्कार विजेताओं ने भाग लिया। प्रधानमंत्री ने देश के युवा दिमागों को विकसित करने में शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अच्छे शिक्षकों के महत्व और देश की नियति को आकार देने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को जमीनी स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वालों की सफलता के बारे में शिक्षित करके प्रेरित करने के महत्व पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने हमारी स्थानीय…
Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा के प्राथमिक खंड में सोमवार को राधा-कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 150 भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण के विभिन्न रूपों को जीवंत किया। पीत वस्त्र, सांवले-सलोने रूप में, मोर पंख एवं मुरली धरे कृष्ण तथा सोलह श्रृंगार में राधा ने सभी को भाव विभोर कर दिया। सभी दर्शकों ने इस प्रतियोगिता में कृष्ण एवं राधा के बालरूपों का आनंद लिया। कड़ी प्रतियोगिता के बीच निर्णायक साधना दास एवं शंभुनाथ चौधरी ने राधा रूप में प्रथम स्थान पर बहन रिया राज, द्वितीय स्थान पर आराध्या कुमारी सोनी एवं तृतीय स्थान…
Giridih: डुमरी विधानसभा उपचुनाव मंगलवार को होने वाला है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जायेगा और शाम पांच बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सोमवार को डुमरी एसडीएम कार्यालय से विधानसभा क्षेत्र के 373 मतदान केंद्रों के लिए 1640 मतदान कर्मियों को भेजा गया। इसके अलावा कुछ मतदान कर्मियों को रिजर्व में भी रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर इन मतदान कर्मियों को मतदान ड्यूटी में भेजा जा सके। जिला प्रशासन के अधिकारी मतदान के भयमुक्त और निष्पक्ष होने का दावा कर रहे हैं। डुमरी उपचुनाव को लेकर एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी शहजाद अनवर ने…
रांची। झारखंड के खेल प्रशिक्षकों को कैश अवॉर्ड का लाभ दिया जाना है। इसके लिए खेल निदेशालय, झारखंड के निर्देश के बाद सभी जिलों में इसके लिए जिला खेल पदाधिकारी के माध्यम से पांच सितम्बर तक आवेदन मंगाए जा रहे हैं। रांची सहित दूसरे जिलों में भी इस संबंध में सूचना जारी की गयी है।रांची डीएसओ के स्तर से जारी सूचना के आधार पर कहा गया है कि जिले के वैसे प्रशिक्षक, जिन्होंने मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों या टीम को उपलब्धि दिलाई हो और अबतक अवॉर्ड के लिए आवेदन नहीं दिया हो, वे पांच सितम्बर को दोपहर दो…
रांची। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच मारपीट की घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार सुबह एयरपोर्ट रोड जाम कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर बांस बल्ली और ईट-पत्थर रख दिया है। सड़क जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और लोगों को समझा-बुझाने का प्रयास कर रही है। इसे भी पढ़ें : – Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला- अवैध शादियों से पैदा संतान भी पैतृक संपत्ति की हकदार जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के स्टेट हैंगर के समीप शनिवार शाम इलाज का पैसा देने की बात को लेकर दो दुकानदार अंकित साहू और…
ECL मुख्यालय में शनिवार को कंपनी-स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एपी पंडा ने की। ईसीएल के सम्मेलन कक्ष मे हुई इस समन्वय बैठक में सीएमडी ईसीएल ने कंपनी के उत्पादन व उत्पादकता सहित विभिन्न योजनाओं एवं महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी ली एवं क्षेत्रों और विभागों के प्रदर्शन की समीक्षा की। बैठक में सितंबर 2023 के कोयला उत्पादन लक्ष्य की प्रतिबद्धता, इस वित्तीय वर्ष में बचे हुए माह में कोयला उत्पादन एवं प्रेषण की योजना, खदानों में सुरक्षा की स्थिति, केपेक्स यूटीलाईजेशन, ईआरपी एवं कोल सेल्स संबंधित, क्षमता उपयोग, गुणवत्ता अनुपालन…
Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग, जेपीएससी की 7वीं से 10वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा से नियुक्त 43 परीक्ष्यमान उप समाहर्ताओं (डिप्टी कलेक्टर) के दूसरे चरण का प्रशिक्षण और भारत दर्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम समेकित रूप से एक सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। पहली बार भारत दर्शन करेंगे राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मुख्यमंत्री की सोच है कि जिस तरह भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को भारत दर्शन कराया जाता है, उसी तरह राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी भारत दर्शन कराया जाए ताकि वे…
जयपुर/प्रतापगढ। राजस्थान के प्रतापगढ़़ जिला अंतर्गत धरियावद थाना इलाके में एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में पुलिस ने शनिवार सुबह कार्रवाई करते हुए पति सहित सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ रखा है। पुलिस जानकारी में सामने आया कि आरोपित भागने की कोशिश में चोटिल भी हो गए हैं। गिरफ्तार सभी सातों आरोपितों को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर उनका इलाज पुलिस की निगरानी में चल रहा है। इसे भी पढ़ें : – Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला- अवैध शादियों से पैदा संतान भी पैतृक…
अपने ट्रेलर से देश को पूरी तरह से दीवाने करने के बाद शाहरुख खान की फिल्म ”जवान” के निर्माताओं ने एडवांस बुकिंग विंडो खोल दी और फिल्म ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया। इस पर देशभर से एग्जीबिटर्स का जो रिएक्शन सामने आया है वो वाकई कमाल है। उनका कहना हैं कि फिल्म की एडवांस बुकिंग और जिस तरह से टिकटें बिक रही हैं, वह ऐतिहासिक हैं। इसे भी पढ़ें : – करंट के चपेट में आने से पिता-पुत्री और बच्चों समेत चार की मौत मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन आफ इंडिया के अध्यक्ष कमल ज्ञानचंदानी ने कहा, “एडवांस बुकिंग आउटस्टैंडिंग है। यह हाल…

