Author: admin

कोरबा। जिले के उरगा थानांतर्गत तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मवेशियों को रौंद दिया. हादसे में करीब 9 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई है। ग्रामीणों ने जब खून से सनी सड़क और मवेशियों से बिछी लाश का मंजर देखा तो वे आग बबूला हो गए। घटनास्थल से मवेशियों के शवों को उठाकर ग्रामीण सड़क के किनारे किया। जानकारी के अनुसार उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत कनकी तरदा मुख्य मार्ग में देर रात एक अज्ञात तेज रफ्तार भारी वाहन ने मवेशियों को रौंद दिया। इस हादसे में करीब नौ मवेशियों की मौत हो गई। मवेशियों की मौत के बाद मवेशी मालिक…

Read More

Ranchi। झारखंड कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को 35 प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में ट्रांसजेंडर किन्नरों को थर्ड जेंडर में घोषित किया गया। इसमें यदि वह अनारक्षित श्रेणी के हैं, तो उन्हें पिछड़े वर्ग की सूची दो में रिक्त स्थान 46 में शामिल करने की स्वीकृति दी है। इससे किन्नरों को पिछड़ा वर्ग के आरक्षण का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। नई नियुक्तियों में इन्हें आरक्षण का लाभ मिलेगा। राज्य में ओबीसी को 14 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा किन्नरों को मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के…

Read More

Asansol : हिंदी भाषा के संवर्धन के उद्देश्य से ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) एवं काजी नजरूल विश्वविद्यालय (केएनयू) के संयुक्त तत्त्वावधान में बुधवार को आसनसोल के रवीन्द्र भवन में एक दिवसीय “राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन, 2023” का आयोजन किया गया। सम्मेलन का विषय– “हिंदी : समाज और साहित्य” था। सम्मेलन की अध्यक्षता ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) आहुती स्वाईं ने की। आहुती ने अपने अध्यक्षीय भाषण में विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए समाज और साहित्य के महत्व को समझते हुये आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। https://pratahnewz.com/disbursement-of-insurance-claim-of-pmjjby-beneficiaries-by-indian-bank/ उन्होंने कहा कि हिन्दी ने सभी भारतवासियों को…

Read More

रांची : आज दिन (बुधवार) को इंडियन बैंक (Indian Bank), राँची शाखा द्वारा पीएमजेजेबीवाई (PMJJBY) के लाभार्थी के नामिती को चेक के रूप में बीमा दावा वितरित किया गया। चेक अंचल कार्यालय के अंचल प्रबंधक एफ़ आर बोखारी के कर-कमलों से तीन पीएमजेजेबीवाई (PMJJBY) लाभार्थियों के नामिती को बीमा दावा के रूप में दो- दो लाख रुपये वितरित किया गया। https://pratahnewz.com/bank-of-india-inaugurates-e-gallery-on-the-eve-of-118th-foundation-day/ इस दौरान अंचल प्रबंधक ने कहा कि जन सुरक्षा योजना(Public Safety Scheme) – पीएमजेजेबीवाई (PMJJBY) एवं पीएमएसबीवाई (PMSBY) सरकार द्वारा चलाया गया योजना है जो आम जनता के लिए उनके दुख की घड़ी में आर्थिक सहायता प्रदान करता है।…

Read More

रांची : बैंक ऑफ़ इंडिया के 118वें स्थापना दिवस के पूर्व संध्या के अवसर पर राँची के बिरसा चौक और बरियातू में ई-गैलरी का उद्घाटन राष्ट्रीय बैंकिंग समूह –झारखंड के महाप्रबंधक मनोज कुमार के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि ई-गैलरी के माध्यम से बिना बैंक शाखा गए ग्राहक बैंकिंग सेवाएँ जैसे कि पैसा जमा और निकासी के साथ-साथ तथा पासबुक मुद्रण भी 24 X 7 कर सकेंगे। आंचलिक प्रबंधक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में और भी इस तरह के ई-गैलरी खोले जाएँगे। https://pratahnewz.com/cm-said-to-the-youth-dont-worry-about-employment/ उन्होंने बताया कि…

Read More

साहिबगंज : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के नौजवान रोजगार की चिंता न करें। राज्य सरकार प्रदेश में नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रति गंभीर है। हमारी सरकार ने राज्य में कई जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया है। आप सभी को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए राज्य में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री मंगलवार को साहिबगंज के पतना प्रखंड स्थित कुंवरपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित विकास मेला-सह-परिसंपत्ति वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी सरकार आपके द्वार के तहत लाखों की संख्या में आवेदन मिले। राज्य में…

Read More

गिरिडीह : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार में शिक्षा मंत्री रहे जगरनाथ महतो के निधन से रिक्त हुई डुमरी-33 विधानसभा सीट पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में हुए उप चुनाव में 64 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। नक्सल प्रभावित छंछदो, धावाटाड, बरियारपुर, बेड़ो, फतेहपुर, नागाबाद समेत हार्डकोर भाकपा माओवादियों के इलाकों में भी सुबह सात बजे से ही वोटरों की लंबी कतार लगी थी। दिनभर रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच हर वर्ग के मतदाताओं ने वोट डाला। पूर्वाह्न 11 बजे तक 27.56 फीसदी, अपराह्न एक बजे तक 43.56 प्रतिशत, तीन बजे तक 58.92 प्रतिशत…

Read More

बोगोटा। कोलंबिया में दो गुरिल्ला समूहों के बीच शांति वार्ता के बीच घातक संघर्ष नौ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पूर्वी अरौका विभाग के गवर्नर ने कहा कि लड़ाई निहत्थे एफएआरसी और नेशनल लिबरेशन आर्मी (ईएलएन) के असंतुष्टों के बीच हुई। https://pratahnewz.com/chinese-president-xi-jinping-will-not-come-to-delhi-to-attend-the-g20-summit/ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में सोमवार को जारी अधिकारियों के बयानों के हवाले से कहा गया है कि कोलंबिया के गुरिल्ला समूह ईएलएन ने वेनेजुएला में सरकार के साथ चौथे दौर की चर्चा पूरी की। इसमें संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों के लिए मानवीय सहायता पर समझौते की घोषणा की गई। वार्ता खत्म होने के…

Read More

बीजिंग । चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस सप्ताह भारत में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे। उनके स्थान पर चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग आगामी नौ व दस सितंबर को भारत की राजधानी दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। जी-20 समूह की अध्यक्षता इस समय भारत के पास है। जी-20 समूह का महत्व इसी बात से समझा जा सकता है कि दुनिया की सकल घरेलू आय (जीडीपी) का 85 प्रतिशत हिस्सा जी-20 देशों का है। इसी तरह दुनिया की दो-तिहाई आबादी जी-20 देशों में रहती है और वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत हिस्सा जी-20…

Read More

काठमांडू । नेपाल में हुए एक क्विंटल सोने की तस्करी के मामले में केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) को भारत से एक और गिरफ्तारी करने में सफलता मिली है। सीआईबी की एक टीम अभी भी दिल्ली में मौजूद है, जो सीबीआई की मदद से इस तस्करी मामले से जुडे भारतीय कनेक्शन को ढूंढने में लगी हुई है। नेपाल पुलिस के प्रवक्ता कुबेर कडायत ने बताया कि सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार चीनी नागरिक सुमन खरेल को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। उसे गोरखपुर बॉर्डर होते हुए नेपाल लाया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सुरक्षाकर्मियों के सहयोग से यह गिरफ्तारी…

Read More