एसएसवीएम में राधा-कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित

Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा के प्राथमिक खंड में सोमवार को राधा-कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 150 भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण के विभिन्न रूपों को जीवंत किया। पीत वस्त्र, सांवले-सलोने रूप में, मोर पंख एवं मुरली धरे कृष्ण

राधा-कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित
Advertisement

Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा के प्राथमिक खंड में सोमवार को राधा-कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 150 भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण के विभिन्न रूपों को जीवंत किया। पीत वस्त्र, सांवले-सलोने रूप में, मोर पंख एवं मुरली धरे कृष्ण तथा सोलह श्रृंगार में राधा ने सभी को भाव विभोर कर दिया। सभी दर्शकों ने इस प्रतियोगिता में कृष्ण एवं राधा के बालरूपों का आनंद लिया। कड़ी प्रतियोगिता के बीच निर्णायक साधना दास एवं शंभुनाथ चौधरी ने राधा रूप में प्रथम स्थान पर बहन रिया राज, द्वितीय स्थान पर आराध्या कुमारी सोनी एवं तृतीय स्थान पर बहन अंशिका शर्मा तथा कृष्ण रूप में प्रथम स्थान पर भैया अभय राज, द्वितीय स्थान पर भैया कृष्णा कुमार पोद्दार एवं तृतीय स्थान पर भैया आशोतुष झा का चुनाव किया। राधा रूप में प्रथम स्थान पर बहन कात्यायणी कुमारी, द्वितीय स्थान पर बहन अर्पणा कुमारी एवं तृतीय स्थान पर आराध्या कुमारी तथा कृष्ण रूप में प्रथम स्थान पर भैया आरव शर्मा, द्वितीय स्थान पर भैया शौर्य सिंह राठौर एवं तृतीय स्थान पर भैया देवांश ओझा प्रतिभागी चुने गये। कार्यक्रम में डॉ. संध्या सिंह, प्राचार्या, ललन कुमार, उप प्राचार्य, कुमरेंद्र झा, मोनी कुमारी, आचार्य बंधु/भगिनी एवं अभिभावकगण मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *