जॉर्जटाउन। गुयाना के एक स्कूल के छात्रावास में आग लगने से 19 छात्राओं की मौत हो गई और कई अन्य जख्मी हो गईं। राष्ट्रपति इरफान अली ने कहा, यह एक भयानक घटना है। यह दुखद है। यह पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बच्चों की देखभाल के लिए हरसंभव संसाधन जुटा रही है। दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में स्थित देश गुयाना की सरकार ने एक बयान में बताया कि माहडिया शहर के माध्यमिक स्कूल के छात्रावास में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में आग लगी। यह शहर राजधानी जॉर्जटाउन से करीब 320 किलोमीटर दूर है। अधिकारियों ने पहले बताया था कि…
Author: admin
आज शाम दिखेगा अद्भुत नजारा
वाशिंगटन। अमेजोन के संस्थापक जेफ बेजोस और उनकी प्रेमिका लॉरेन सांचेज जल्द ही सगाई करेंगे। दोनों इस समय कान फिल्म फेस्टिवल के लिए फ्रांस में हैं। लॉरेन पूर्व ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट हैं। इस समय सांचेज दिल के आकार की अंगूठी पहन रही हैं। दोनों 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बेजोस अपनी पत्नी से तलाक ले चुके हैं। उनकी पूर्व पत्नी का नाम मैकेंजी स्कॉट है। दोनों के चार बच्चे हैं। पेज सिक्स के अनुसार, मैकेंजी को तलाक के बाद 38 अरब डॉलर प्राप्त हुए। आधा हिस्सा उन्होंने दान कर दिया। सांचेज ने नवंबर 2022 में कहा कि वह…
नई दिल्ली। दो हजार रुपये के नोट को बदलने की प्रक्रिया आज से देश के सभी बैंकों में शुरू होगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने तीन दिन पहले इसका ऐलान किया था। ग्राहक 30 सितंबर तक 2000 रुपये के करेंसी नोट को बैंकों में बदल या अपने अकाउंट में जमा करवा सकेंगे। आरबीआई के मुताबिक 30 सितंबर के बाद भी 2000 रुपये का नोट लीगल बना रहेगा। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि मौजूदा नोट अमान्य नहीं होंगे। आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार नोट बदलने के लिए किसी भी…
पतरातु। पीवीयूएनएल में आज अनुबंध श्रमिकों के लिए कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले बैच में 30 नग आईटीआई मैकेनिकल समूह शामिल हैं। प्रशिक्षण श्री शांतनु कुमार, डीजीएम (एमई) द्वारा प्रदान किया गया। यह कौशल उन्नयन कार्यक्रम अन्य समूहों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक, वेल्डर, सी एंड आई आदि के लिए भी जारी रहेगा। श्री पुरुषोत्तम लाल, डीजीएम (एचआर) और अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस तरह के कौशल विकास कार्यक्रम आज की तेजी से बदलती दुनिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बदलती दुनिया के साथ तालमेल बिठाने के लिए स्किल्स की जरूरत होती है। बदलाव की गति इतनी…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के बजबज क्षेत्र में रविवार देररात एक घर पर कथित रूप से पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक नाबालिग भी है। दो लोगों की पहचान हो गए है। इनके नाम पंपा हाटी और जयश्री हाटी हैं। दोनों इस घर की पुत्रवधु थीं। उल्लेखनीय है राज्य के पूर्व मेदिनीपुर जिला के एगरा में पिछले दिनों हुए ऐसे ही विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी। यह विस्फोट बजपज क्षेत्र में नंदरामपुर दासपाड़ा के दोमंजिला मकान के दूसरे तल पर हुआ है। धमाके…
रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र में बिजली ऑफिस के पीछे शुभम होटल के तीसरे तल्ले से रविवार देर रात पूजा राजवंशी ने छलांग लगा दी। घायल लड़की पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। आनन-फानन में घायल पूजा को इलाज के लिए राज अस्पताल ले गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद हटिया डीएसपी राजा मित्रा, थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस के अनुसार घायल लड़की पूजा के अलावा तीन और लड़की भी साथ में थी। पुलिस ने घटना के बाद कमरे की जांच की तो उसमें केन बियर…
पतरातू: स्वच्छता पखवाड़ा की भावना में, स्वच्छता अभियान के चौथे दिन, पीवीयूएन के कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं ने मुखिया और अन्य प्रतिनिधियों के साथ मिलकर पास के कटिया बाजार को साफ करने के लिए एक कदम आगे बढ़ाया। बाजार क्षेत्र के स्थानीय विक्रेताओं से आग्रह किया गया कि वे आसपास कूड़ा न डालें और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से कचरे का निपटान करें। इसके अलावा कर्मचारी कल्याण संघ, स्वर्णरेखा महिला समिति एवं बाल भवन के पदाधिकारी भी आवासीय क्षेत्र की साफ-सफाई के लिए काफी उत्साह के साथ आगे आए. इस चालक को आगे परियोजना के आस-पास के क्षेत्रों में जारी रखा…
रांची। रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने 11 इंस्पेक्टर का तबादला किया है। संजय कुमार को अरगोड़ा थाना प्रभारी , ममता कुमारी को लालपुर थाना प्रभारी बनाया गया है इसके अलावा आलोक कुमार को लालपुर यातायात थाना प्रभारी। जबकि वेंकटेश कुमार को चुटिया थाना प्रभारी बनाया गया है। विनोद कुमार को सुखदेव नगर थाना प्रभारी, अरविंद कुमार सिंह को जगन्नाथपुर थाना प्रभारी, दयानंद कुमार को लोअर बाजार थाना प्रभारी, इम्तियाज अहसन को कोतवाली यातायात थाना प्रभारी, जॉन मुर्मू का जगन्नाथपुर यातायात थाना प्रभारी, मधुसूदन मोदक को डेली मार्केट थाना प्रभारी और लक्ष्मीकांत को डोरंडा थाना प्रभारी बनाया गया है।
रांची। झारखंड हाई कोर्ट का गर्मी की छुट्टी 22 मई से 10 जून तक होगा। डोरंडा स्थित हाई कोर्ट के पुराने भवन में वेकेशन बेंच आठ दिन बैठेगी। हाईकोर्ट की ओर से वेकेशन बेंच के बैठने की तिथि घोषित कर दी गई है। वेकेशन बेंच इस माह 23, 26,30, 31 मई को बैठेगी। वही जून माह में 2,6,7, 9 जून को वेकेशन बेंच बैठेगी।

