कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ उत्तर और दक्षिण बंगाल के दो अलग-अलग इलाकों से सात तस्करों को पकड़ा है। एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने शनिवार सुबह इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि न्यू जलपाईगुड़ी थाना क्षेत्र के अंबारी कैनल रोड इलाके में पुख्ता सूचना के आधार पर घेराबंदी की गई थी। जैसे ही उत्तर प्रदेश नंबर का एक 10 चक्का ट्रक वहां पहुंचा उसे घेर कर रोक लिया गया। उसकी तलाशी लेने पर केबिन के अंदर छुपा कर रखा गया 54 किलो गांजा बरामद किया…
Author: admin
नई दिल्ली। गो फर्स्ट एयरलाइंस ने अपनी सभी उड़ानें 30 मई तक के लिए रद्द दी हैं। कंपनी ने इस फैसले के पीछे संचालन संबंधी दिक्कतों का हवाला दिया है। कंपनी ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है। सनद रहे इससे पहले 2 मई को गो फर्स्ट ने अचानक अपनी उड़ानें रद्द करने का ऐलान किया था। कंपनी ट्वीट संदेश में कहा है कि ग्राहकों को भुगतान के मोड के अनुसार जल्द ही रिफंड कर दिया जाएगा। कंपनी ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही बुकिंग प्रकिया शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि गो फर्स्ट की यह घोषणा नागर…
लोहरदगा: लोहरदगा जिला के भंडरा प्रखंड के टोटो गांव स्थित डोभा में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे। कार्तिक उरांव के पुत्र श्रीकांत उरांव (08) और श्रीनाथ उरांव ( 10) गांव में स्थित डोभा में शुक्रवार को नहाने गए थे। लेकिन किनारे से अचानक पानी में फिसल कर बीच में आ गए , जहां गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई।
नई दिल्ली। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 250 मिलियन फॉलोअर्स को पार करने वाले पहले और एकमात्र भारतीय बन गए हैं। वह सबसे अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले एथलीटों की सूची में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बाद तीसरे स्थान पर हैं। कोहली इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज लगातार दो शतक बनाए हैं। विराट का आईपीएल 2023 सीज़न बहुत अच्छा रहा था, आईपीएल 2023 के 14 मैचों में, उन्होंने 53.25 के औसत और 139 से ऊपर…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि जगरनाथ महतो के निधन के बाद उनके पुत्र या उनकी पत्नी को मंत्री बनाया जाए। उनके परिवार से ही कोई विधायक बने और फिर मंत्री बने। विधायक आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका पूरा समर्थन जगरनाथ महतो के परिवार के साथ है। मथुरा प्रसाद महतो ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जगरनाथ महतो के स्थान पर मुझे मंत्री नहीं बनना है। जगरनाथ महतो के निधन के बाद रिक्त हुए मंत्री पद पाने की लाबिंग करने की बात को उन्होंने खारिज कर…
ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री अंबिका प्रसाद पंडा के अनुप्रेरणा से प्रारंभ राजभाषा विभाग की बांग्ला पत्रिका “मृदंगार” के तृतीय अंक का आज दिनांक 25.05.2023 को कंपनी के समस्त निदेशक मण्डल द्वारा संयुक्त रूप से विमोचन करते हुए इसे अपने प्यारे समस्त श्रमिक बंधुओं, कर्मियों तथा हितधारकों को सहृदय समर्पित किया गया। ईसीएल अपने मुख्यालय सहित 13 खनन क्षेत्रों में से 10 के साथ पश्चिम बंगाल राज्य में अवस्थित है और राज्य की मुख्य भाषा बांग्ला है। कंपनी में बांग्ला भाषी कर्मियों की संख्या भी अच्छी है। भारतीय संविधान के अष्टम अनुसूची में उल्लिखित 22 भाषाओं को…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट के नए भवन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कहा कि यह झारखंड की करोड़ों जनता के लिए गौरव का क्षण है। करीब 600 करोड़ की लागत से 165 एकड़ में झारखंड हाईकोर्ट भवन का निर्माण किया गया है। उम्मीद है कि झारखंड के आदिवासी, गरीब जनता को सरल, सुलभ तथा तीव्र न्याय दिलाने की दिशा में यह संस्थान एक मील का पत्थर साबित होगा। सोरेन ने कहा कि आज हमारे बीच कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल उपस्थित हैं। हाई कोर्ट में आदिवासी बहुल राज्य के लिए आरक्षण का…
रांची। सड़कों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल की संख्या बढ़ने के साथ ही इसकी सर्विसिंग और मैकेनिक की डिमांड भी बढ़ रही है। इसे देखते हुए वेंचर स्किल इंडिया की ओर से कांके डैम साइड में इलेक्ट्रिक व्हीकल मेंटेनेंस व रिपेयरिंग ट्रेनिंग सेंटर की शुरूआत की गई है। इसकी शुरूआत श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने की। इस मौके पर मिशन डायरेक्टर सुनील कुमार मौजूर थे। वेंचर स्किल इंडिया के निदेशक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस सेंटर में ट्रेनिंग मार्केट के डिमांड के एकोड़िग दिया जाता है। उनकी ट्रेनिंग देकर युवाओं को हुनरमंद बनाया…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की अपनी तीन देशों की यात्रा के बाद गुरुवार सुबह दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर पहुंचे तो लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के गवर्नेंस मॉडल को दुनिया ने सराहा है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वे दुनिया के देशों में जाकर वहां के महापुरुषों से मिलते हैं और हिन्दुस्तान के सामर्थ्य की बातें करते हैं। हिंदुस्तान की युवा पीढ़ी के टैलेंट की…
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा हेतु ग्रीष्म काल में जम्मूतवी-वाराणसी के बीच अप एंड डाउन दो विशेष गाड़ी संचालित करने का निर्णय लिया है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि रेल गाड़ी संख्या 04662 जम्मूतवी-वाराणसी जंक्शन (कैंट)-जम्मूतवी विशेष ग्रीष्मकालीन स्पेशल रेल गाड़ी जम्मूतवी से शुक्रवार 26 मई को और वाराणसी जंक्शन कैंट से रविवार 28 मई को चलेगी। दोनों ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ी में 3 एसी तृतीय श्रेणी कोच, 18 स्लीपर श्रेणी कोच, एक सामान्य श्रेणी कोच, एक फ कुल 23 कोच होंगे। सीनियर डीसीएम…

