स्कूल छात्रावास में आग लगने से 19 छात्राओं की मौत

जॉर्जटाउन। गुयाना के एक स्कूल के छात्रावास में आग लगने से 19 छात्राओं की मौत हो गई और कई अन्य जख्मी हो गईं। राष्ट्रपति इरफान अली ने कहा, यह एक भयानक घटना है। यह दुखद है। यह पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बच्चों

Advertisement

जॉर्जटाउन। गुयाना के एक स्कूल के छात्रावास में आग लगने से 19 छात्राओं की मौत हो गई और कई अन्य जख्मी हो गईं।

राष्ट्रपति इरफान अली ने कहा, यह एक भयानक घटना है। यह दुखद है। यह पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बच्चों की देखभाल के लिए हरसंभव संसाधन जुटा रही है।

दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में स्थित देश गुयाना की सरकार ने एक बयान में बताया कि माहडिया शहर के माध्यमिक स्कूल के छात्रावास में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में आग लगी। यह शहर राजधानी जॉर्जटाउन से करीब 320 किलोमीटर दूर है। अधिकारियों ने पहले बताया था कि 20 छात्राओं की घटना में मौत हुई है। हालांकि उन्होंने बाद में बताया कि मृतकों की संख्या 19 है।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार गेराल्ड गौविया ने बताया कि डॉक्टर को उस गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को बचाने में कामयाबी मिल गई जिसे शुरू में मृत समझा जा रहा था। गुयाना की अग्निशमन सेवा ने एक बयान में बताया कि जब दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तो आग पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले चुकी थी।

विभाग ने बताया कि 14 छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि दो बच्चियों की हालत गंभीर है। छह छात्राओं को इलाज के लिए हवाई मार्ग से राजधानी जॉर्जटाउन लाया गया है।

विभाग ने बताया कि दमकल कर्मियों ने करीब 20 छात्राओं को बचा लिया। गौविया के मुताबिक, रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में स्कूल के छात्रावास में आग लगी। इस स्कूल में 12 से 18 साल के बच्चे पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि अभी आग लगने के कारणों का अनुमान लगाना जल्दबाजी होगा।

जानकारी के मुताबिक आग लड़कियों के छात्रावास में लगी और खराब मौसम की वजह से हवाई मार्ग से आग पर काबू पाना अधिकारियों के लिए चुनौती बन गया। विपक्षी सांसद नताशा सिंह-लेविस ने मामले की विस्तृत जांच की मांग की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *