Author: admin

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने अगली परिवर्तनकारी छलांग लगाते हुए विशेष परिस्थितियों में तैनाती के लिए 48 जेटपैक सूट और 100 रोबोट खच्चर खरीदने का फैसला किया है। चीन सीमा पर हालात से निपटने के लिए सरकार से सशस्त्र बलों को दी गई आपातकालीन शक्तियों के तहत यह टेंडर जारी किए गए हैं। अमेरिका और यूके के बाद भारत तीसरा देश बन जाएगा, जिसके पास जेटपैक सैनिक होंगे। भारतीय सेना ने अपनी सूची में हाईटेक उपकरण शामिल करने के लिए 100 रोबोटिक खच्चर और 48 जेट पैक सूट खरीदने के लिए निविदा जारी की है, जो सैनिकों को 50 किलोमीटर…

Read More

लखनऊ। वजीर हसनगंज रोड पर मंगलवार शाम 6ः46 बजे जमींदोज हुई रिहायशी इमारत (अलाया अपार्टमेंट) के मलबे से 13 लोगों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया है। राहत और बचाव कार्य अभी जारी है। फिलहाल दो-तीन लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। यह जानकारी संभागीय आयुक्त रोशन जैकब ने दी। संभागीय आयुक्त जैकब बचाए गए लोग बिलकुल सही सलामत हैं। ये इमारत काफी पुरानी थी। बिना नक्शा पास कराए अपार्टमेंट बना दिया गया।इसकी जांच जोन कमेटी करेगी। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान कहना है कि राहत और बचाव अभियान अभी 5-6 घंटे जारी…

Read More

कठुआ। एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह जम्वाल जेकेपीएस की समग्र निगरानी में कठुआ पुलिस ने 04 मई 2014 01 व्यक्ति को खोजकर उसे उसके परिवार के सदस्यों के साथ मिलवाया है। जानकारी के अनुसार 04 मई 2014 को थाना कठुआ में एक व्यक्ति द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसमें कहा गया था कि उसका पुत्र सुरिंदर कुमार पुत्र तरसेम लाल निवासी जखबड़ तहसील और जिला कठुआ घर से लापता हो गया है। परिजनों द्वारा काफी प्रयास किया गया लेकिन लापता का पता नहीं चल सका। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना कठुआ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘अपने नेता को जानें’ कार्यक्रम के तहत देशभर से चयनित 80 युवाओं के साथ बातचीत को जीवंत करार दिया है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को बातचीत का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया- “देशभर के युवाओं के एक समूह के साथ जीवंत बातचीत की, जो ‘अपने नेता को जानें’ कार्यक्रम का हिस्सा थे। यहां इस कार्यक्रम के मुख्य अंश हैं।” प्रधानमंत्री ने सोमवार को संसद के सेंट्रल हॉल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए चुने गए युवाओं के साथ ‘अपने नेता को जानें’ कार्यक्रम के तहत बातचीत…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को चाईबासा परिसदन में फरियादियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता से सुना और समझा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को फरियादियों की समस्यों के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिये।

Read More

रामगढ़। भुरकुंडा थाना क्षेत्र के भुरकुंडा मेन रोड में सौंदा बस्ती सरैया टोला के कोयला व्यवसायी सह रेलवे रैक लिफ्टर गजानंद प्रसाद उर्फ गज्जू साव को निशाना बनाया गया। अपराधियों ने जान से मारने की नीयत से उनकी कार पर गोलीबारी की। इसके बाद अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए भीड़भाड़ वाले इलाके से फरार हो गए। हालांकि इस गोलीबारी में एक भी गोली गज्जू साव को नहीं लगी है। फायरिंग से सोमवार रात अचानक भुरकुंडा मेन रोड में अफरा-तफरी मच गई। एक सफेद रंग की कार पर अपराधियों ने पांच- सात राउंड गोलियां चलाई। इस हमले से कार चालक ने…

Read More

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणपूर्वी राज्य विक्टोरिया के मेलबर्न में एक पखवाड़े में हिंदुओं के इस्कॉन मंदिर में तोडफ़ोड़ का तीसरा मामला सामने आया है। मीडिया में सोमवार को आई खबर के अनुसार, विक्टोरिया स्थित मंदिर में कथित तौर पर खालिस्तान समर्थकों ने तोडफ़ोड़ की है और वहां दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे। रिपोर्ट के मुताबिक, मेलबर्न के अल्बर्ट पार्क में स्थित हरे कृष्ण मंदिर के रूप में प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर की दीवारों को तोड़ दिया गया और वहां भारत विरोधी नारे लिखे गए। इस्कॉन मंदिर के संचार निदेशक भक्त दास ने कहा कि हम पूजा स्थल के सम्मान की…

Read More

चित्रकूट। स्पेशल न्यायाधीश पाक्सो एक्ट/अपर सत्र न्यायाधीश संजय के लाल की अदालत ने शिवा पुत्र बाबू पंडित निवासी अतरौलीमाफी थाना राजापुर को छेडछाड व पाक्सो एक्ट के मामले में चार वर्ष के कारावास व दस हजार रुपये के जुर्माना से दंडित किया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला के निर्देश पर अदालत में चल रहे इस मामले की सघन पैरवी राजापुर थानाध्यक्ष दीपेन्द्र कुमार सिंह व पैरोकार आकाश यादव ने की थी। अभियोजन अधिकारी सिद्धार्थ आनन्द व शासकीय अधिवक्ता तेजप्रताप सिंह की प्रभावी बहस के चलते विद्वान न्यायाधीश संजय के लाल ने आरोपी शिवा पुत्र बाबू पंडित को सजा…

Read More

कानपुर। हैदराबाद में आयोजित हुए सब्जी-तेलों की अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के संबंधित वैज्ञानिकों ने भाग लिया। इस सम्मेलन में चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के वैज्ञानिकों ने अपने उत्कृष्ट शोध पत्र प्रस्तुत किए। इसके साथ सब्जी तेलों को लेकर अब तक सीएसए द्वारा विभिन्न तिलहनी फसलों की इजाद की गई प्रजातियों की भी जानकारी दी गई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र डॉक्टर महक सिंह ने बताया कि सब्जी तेलों की अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2020-23 भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली इंडियन सोसायटी ऑफ तिलहन अनुसंधान हैदराबाद एवं भारतीय संस्थान सोयाबीन इंदौर के…

Read More

रांची। ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के मुरला टोली में पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच सोमवार देर रात मुठभेड़ हुई। आधे घंटे चली गोलीबारी में पीएलएफआई का एरिया कमांडर विशाल साहु मारा गया। विशाल बुढ़मू, ठाकुरगांव सहित अन्य इलाके में सक्रिय था। इस पर करीब 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। पीएलएफआई का एरिया कमांडर विशाल साहु अपने दस्ते के साथ ठाकुरगांव इलाके में एक व्यवसायी से लेवी वसूलने सोमवार की रात पहुंचा था। एसएसपी किशोर कौशल को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद एसएसपी ने एक टीम का गठन किया। गठित टीम में ठाकुरगांव, बुढ़मू थाना की पुलिस, क्यूआरटी और झारखंड…

Read More