येरुशलम। इजराइल में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलटने का अधिकार सरकार को देने संबंधी प्रस्तावित कानून का जोरदार विरोध हो रहा है। गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए हैं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट का निर्देश मानकर देश के गृहमंत्री को हटा दिया गया है। इजराइल में बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने देश के गृह व स्वास्थ्य मंत्री आरयेह डेरी को हटाने के निर्देश प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू को दिये थे। इसके बाद देश में न्यायिक बदलाव की बातें शुरू हो गई थीं। सरकार ने एक ऐसे कानून का प्रस्ताव किया था, जिसके पारित होने के बाद सरकार को सुप्रीम कोर्ट…
Author: admin
कोडरमा। जिले के नवलशाही में एक आदिवासी नाबालिग से दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने शनिवार को बच्ची को जन्म दिया है। पीड़ित मानसिक रूप से कमजोर है और मां के साथ रहकर एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। पीड़ित की मां ने कहा कि नवलशाही के रंजीत कुमार ने बंदूक दिखाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसने डर से इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। यह मामला तब सामने आया जब उसकी बेटी गर्भवती हो गयी। प्रसव पीड़ा होने पर उसे कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसका प्रसव कराया और उसने पुत्री…
रांची। डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल ने शनिवार को मोरहाबादी स्थित गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस दौरान आला अधिकारियों द्वारा समारोह की तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
मुंबई। सनी देओल की ‘गदर’ एक बार फिर दर्शकों के सामने आएगी। देश के बंटवारे पर आधारित फिल्म ‘गदर’ की कहानी और तारा सिंह के गानों व सकीना के प्यार ने लोगों का दिल जीत लिया था। इसलिए फिल्म निर्माताओं ने मुख्य स्टार कास्ट में कोई बदलाव नहीं किया है। अमीषा पटेल और सनी देओल सकीना और तारा सिंह के रूप में अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाएंगे। दोनों ने इस भूमिका के लिए निर्माताओं से मोटी फीस ली है। मेकर्स सनी देओल और अमीषा पटेल के बिना ‘गदर 2’ की कल्पना ही नहीं कर सकते थे। इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री…
भोपाल। आपके मन में जानने की जिद नहीं है, तो आप केवल सोचकर रह जाओगो। जो सोचते हो, उसे धरती पर उतारने के लिए जिद की जरूरत होती है। मन में जो आइडिया आए, उसे जमीन पर उतारने का प्रयास करो। तुम्हारे साथ मध्यप्रदेश सरकार खड़ी है। इनोवेटिव आइडिया आए, तो उसे मरने मत दो। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को मैनिट में 8 वें साइंस फेस्टिवल का शुभारंभ करते हुए कही। भोपाल में आज से 8 वें इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल की शुरुआत हुई। मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी (मैनिट) में यह फेस्टिवल 24 जनवरी तक चलेगा।…
मुंबई। मुंबई सहित महाराष्ट्र में रविवार से मौसम फिर करवट बदलेगा मौसम विभाग ने कल से महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। देश में बदल रहे मौसम ने वैज्ञानिकों को हैरान किया है। मौसम के बदलते रुख के कारण उत्तर भारत से आ रही ठंड हवाओं का असर महाराष्ट्र के इलाकों में पड़ेगा। कहीं बे मौसम बरसात होगी तो कहीं बदली छाई रहेगी। बताया जाता है कि मकर संक्रांति के बाद मौसम में बदलाव होता है और गर्मी बढ़ने लगती है लेकिन इस बार मौसम अलग रूप दिखा रहा है। मौसम वैज्ञानिक…
जम्मू। जम्मू के नरवाल इलाके में आतंकियों ने शनिवार सुबह दो बम धमाके किए। इन धमाकों में छह लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में महंगाई से मचे हाहाकार के बीच बिजली भी महंगी हो गई है। नेशनल इलेक्ट्रिक पावर रेगुलेटरी अथॉरिटी ने बिजली की दरों में 3.30 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की है। यह दर कराची में लागू होगी। अब कराची के उपभोक्ताओं 43 रुपये प्रति यूनिट दाम चुकाने होंगे। इसके अलावा विभिन्न उपभोक्ता श्रेणियों के लिए टैरिफ में 1.49 रुपये से 4.46 रुपये प्रति यूनिट के बीच बढ़ोतरी की गई है।
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुंबई दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करने वाले फर्जी एनएसजी कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बांद्रा मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने आरोपित रामेश्वर मिश्रा (35 वर्ष) को 24 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 जनवरी को मुंबई दौरे पर थे और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) मैदान में उनकी सभा हुई थी। पीएम मोदी की सुरक्षा को भेदते हुए आरोपित सभास्थल पर पहुंचा था। उस समय वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने रामेश्वर मिश्रा के पहचान पत्र की जांच की तो पता चला कि उसे एनएसजी का परिचय…
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 131 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि इस अवधि में 131 मरीज स्वस्थ हुए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामले 1,940 हैं। देश में अबतक 4,41,49,111 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देशभर में 1.59 लाख नमूनों की जांच की गई। अबतक कुल 91.41 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। देश का मौजूदा रिकवरी रेट 98.81 है और दैनिक संक्रमण की दर 0.8 प्रतिशत है।…

