Author: admin

फतेहाबाद। जिले के गांव पालसर में एक परिवार में बेटा होने की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। सालासर धाम में मन्नत पूरी होने पर धोक लगाने जा रहे युवक सहित पांच दोस्तों की सीकर में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव पालसर निवासी अजय कुमार के करीब 40 दिन पहले बेटा हुआ था। बेटा होने की खुशी में 24 जनवरी को घर में दशोटन का कार्यक्रम था। मन्नत पूरी होने पर वह अपने दोस्तों के साथ सालासर धाम में धोक लगाने के लिए जा रहा था। पांचों युवक रविवार शाम को गांव से…

Read More

औरैया। पंचनद धाम एक ऐसा स्थान जहां औरैया तथा इटावा, जालौन की सीमा पर बसा प्राचीन पंचनद धाम का इतिहास हजारों वर्षों से अधिक का है। वैसे देखा जाए यहां पर दर्जनों मंदिर हैं। इन मंदिरों से जुड़े अनेक इतिहास और पौराणिकताएं हैं। ऐसा ही यहां एक कर्णखेरा शिवालय मंदिर है जिसके दर्शन पूजन से काल सर्प दोष व्यक्ति के जीवन से दूर हो जाता है। इस मंदिर को संत बब्बनपुरी महाराज ने बनवाया था और वर्तमान यह जीर्णोद्धार की राह ताक रहा है। जनपद के पंचनद (पांच नदियों के संगम) में पौराणिक कर्णखेरा शिवालय मंदिर में मानव की बेहतर…

Read More

बिगबॉस का सीजन 16 काफी रोमांचक मोड़ पर आ गया है। अगले कुछ हफ्तों में शो का फिनाले है लेकिन फिनाले के पहले ही कंटेस्टेंट्स को बड़े पर्दे पर काम मिलने लग गया है। हाल ही में एकता कपूर बिगबॉस के घर में आई थीं और उन्होंने अपनी फिल्म लव, सेक्स और धोखा के सीक्वल में बिगबॉस की कंटेस्टेंट ‘निमृत कौर अहुलवालिया’ को साइन कर लिया है। इसी के साथ निमृत अब बॉलीवुड में डेब्यू करती नजर आएंगी। एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट अंकित गुप्ता और गौतम विग को कलर्स के नए टीवी शो ‘जुनूनियत’ के लीड रोल्स मिले हैं। मराठी बिगबॉस सीजन…

Read More

रांची। ईडी साहिबगंज जिले में हुए 1000 करोड़ रुपये के खनन घोटाला मामले की जांच कर रही है। इस मामले की जांच क्रम में ईडी के साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव सोमवार को ईडी के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि डीसी से ईडी ने पूछताछ शुरू कर दी है। इससे पहले ईडी ने डीसी रामनिवास यादव बीते 17 जनवरी को समन भेज कर 23 जनवरी को पूछताछ के लिए ईडी के रांची जोनल ऑफिस बुलाया था।

Read More

कामरूप (असम)। कामरूप (ग्रामीण) जिला के रंगिया पुलिस ने सेना के नकली जवान बने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि स्वयं को सेना का जवान बताकर चार लोग इलाके में घूम रहे थे। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम ने अभियान चलाकर चारों को पकड़ा। पकड़े गए फर्जी सेना के जवानों की पहचान नवीन कुमार, जीवन, सारजीत और मनु शर्मा के रूप में की गई है। गिरफ्तार सभी आरोपित हरियाणा के रहने वाले हैं। आरोपितों के पास से पुलिस ने एक ऑडी कार (डीएल-2सीएटी-2299) और एक अन्य कार (एचआर-51एयू-1315) को जब्त किया…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को सिमडेगा में खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गई है। कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री जिलावासियों को करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे, साथ ही परिसंपत्तियों का वितरण भी करेंगे। खतियानी जोहार यात्रा सोमवार को सिमडेगा के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित होगी। इसमें मुख्यमंत्री सरकार के उद्देश्यों से सिमडेगा की जनता को अवगत कराएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री करोड़ों रुपए की परिसंपत्ति का वितरण करने के साथ ही कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।

Read More

श्रीगंगानगर। जिले के घडसाना इलाके के धांदू चौराहे पर रविवार देर रात भीषण सड़क हादसे में एक साथ तीन भाईयों की जान चली गई। उनकी मौत इतनी खौफनाक थी कि मौके के हालात देखकर पुलिस वाले भी दहल उठे। खून से लथपथ शवों को जैसे तैसे मौके से हटाया गया और मुर्दाघर में रखवाया गया। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ हैं उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि एक ट्रैक्टर में सरिए भरे हुए थे, वह घड़साना इलाके से होता हुआ बीकानेर की ओर जा रहा था। सामने से पिकअप आ…

Read More

सीकर (राजस्थान)। जिले के फतेहपुर में रविवार देररात ट्रक और कार की टक्कर में फतेहाबाद (हरियाणा) के पांच युवा दोस्तों की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाइवे 58 पर हुआ। युवक कार पर थे। पुलिस का कहना है कि शवों को राजकीय उपजिला अस्पताल की मोर्चरी भेजकर परिवारों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक यह लोग कार से सालासर बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे। रात 11 बजे फतेहपुर-सालासर सड़क पर कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे की सूचना राहगीरों ने दी। मृतकों की पहचान अजय कुमार पुत्र जयसिंह जाट, अमित पुत्र ईश्ववर सिंह,…

Read More

प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग में संगम की रेती पर चल रहे माघ मेले का अगला प्रमुख स्नान पर्व बसंत पंचमी है। यह पर्व इस बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को होगा और श्रद्धालु चार शुभ योग में संगम समेत अन्य स्नान घाटों पर पूण्य की डुबकी लगाएंगे। मेले का मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या सकुशल बीत जाने के बाद मेला प्रशासन ने राहत की सांस ली है और अधिकारी अब बसंत पंचमी के स्नान को लेकर तैयारी करने लगे हैं। हालांकि बसंत पंचमी को मौनी अमावस्या जैसी भीड़ नहीं होती है, फिर भी मेला प्रशासन ने कर्मचारियों को अभी से अलर्ट…

Read More

सैकरामेंटो (कैलिफोर्निया)। कैलिफोर्निया में लॉस एंजेलिस काउंटी के शहर मोंटेरे पार्क हत्याकांड के संदिग्ध व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मोंटेरे पार्क लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन से करीब 11 किलोमीटर दूर है। इस व्यक्ति ने शनिवार रात चाइनीज न्यू ईयर पार्टी में अंधाधुंध फायरिंग कर 10 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। यह पार्टी बॉलरूम डांस क्लब में हो रही थी। लॉस एजेंलिस पुलिस ने कहा है कि सुरक्षा अधिकारियों से घिर जाने पर संदिग्ध ने एक वैन के भीतर खुद को गोलीमार कर जान दे दी। लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ रॉबर्ट लूना ने कहा…

Read More