गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में सोमवार को गोरक्षपीठ में जनता दर्शन के दौरान करीब 600 लोगों की जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने तत्काल निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या दौरे से सीधे गोरखपुर पहुंचे थे। मैनपुरी में गरजेंगे योेगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर से आगरा और मैनपुरी जाएंगे। मैनपुरी में लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर जनसभा संबोधित करेंगे। मैनपुरी के बाद मुख्यमंत्री योगी आगरा जाएंगे। आगरा में प्रबुद्ध जन सम्मेलन और कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
Author: admin
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक बोलेरो ने रोसड़ा मुख्य मार्ग पर 15 लोगों को कुचल दिया है। इस हादसे में 9 लोगों की हालत गंभीर है। वहीं अन्य को भी अधिक चोटें लगी हैं। सभी घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। ये सभी जख्मी भुइयां बाबा की पूजा करने जा रहे थे। घायलों की पहचान नीतू कुमारी, सत्यम कुमारी, रीना देवी, रीना चौधरी, निशा कुमारी और जगदीश महतो के रूप में की गई है जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर कन्हाई चौक के…
नई दिल्ली। बहुप्रतीक्षित फीफा विश्व कप की औपचारिक शुरुआत के साथ फुटबॉल का बुखार पूरी दुनिया पर चढ़ गया है। 18 दिसंबर तक चलने वाले फुटबॉल के इस सबसे बड़े आयोजन में कतर के आठ स्टेडियम 64 मैचों की मेजबानी करेंगे। वैश्विक वित्तीय सूचना और विश्लेषिकी सेवा प्रदाता एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस के एक नए विश्लेषण के अनुसार वैश्विक दर्शकों ने मैदान पर यादगार खेल उपलब्धियों के लिए मंच तैयार किया है। मैदान के बाहर पूरे प्रौद्योगिकी, मीडिया और दूरसंचार क्षेत्र में वाणिज्यिक और प्रतिष्ठित अवसर हैं। एसएंडपी ग्लोबल का अनुमान है कि फीफा को कतर से 6.5 बिलियन अमेरिकी…
उदयपुर। उदयपुर के गोगुन्दा थानाक्षेत्र के झाड़ोली गांव में माता-पिता और 4 बेटों के शव मिलने से पूरा गांव स्तब्ध है। घर का दरवाजा अंदर से बंद होने की जानकारी के आधार पर पुलिस आरंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह झाड़ोली गांव निवासी प्रकाश के पूरे परिवार के शव घर के अन्दर मिलने की सूचना मिली। उसकी पत्नी दुर्गा और चार बच्चे गणेश, पुष्कर, रोशन और नवजात गंगाराम के साथ प्रकाश का भी शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस का अनुमान है कि पत्नी और चारों बच्चों को फंदे…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात को आठ आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इनमें तीन प्रतीक्षारत अधिकारियों को भी तैनाती मिली है। जानकारी के मुताबिक, विशेष सचिव स्तर के आठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें विशेष सचिव, राजस्व विभाग और अपर आयुक्त चकबंदी महेंद्र सिंह को विशेष सचिव, गृह बनाया गया है। विशेष सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग रेणु तिवारी को अपर आयुक्त ग्राम्य विकास व मनरेगा की जिम्मेदारी मिली है। यूपी एग्रो के प्रबंध निदेशक शेषनाथ को विशेष सचिव चीनी व गन्ना विकास विभाग, विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग अरुण प्रकाश को विशेष…
Dengue infection continues, camps being set up to control it
उज्जैन। कार्तिक-अगहन मास में निकलने वाली सवारियों की श्रृंखला में भगवान महाकाल की परंपरागत चौथी और शाही सवारी आज (सोमवार को) धूमधाम से निकाली जाएगी। इस दौरान भगवान महाकाल चांदी की पालकी में सवार होकर ठाट-बांट से नगर भ्रमण पर निकलेंगे और अपनी प्रजा का हाल जानेंगे। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल की सवारी सभा-मंडप से विधिवत पूजन अर्चन पश्चात अपरान्ह 4.00 बजे महाकाल मंदिर से नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। सवारी में भूतभावन बाबा महाकाल के आगमन की उद्घोषणा करता उदघोषक, घुड़सवार दल, देश भक्ति व धार्मिक मधुर धुन बजाता बैंड शामिल रहेंगे। भजन-कीर्तन, झांझ-मंजीरों से गुंजायमान भक्तों के…
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में ईसाई मिशनरियों द्वारा हिंदुओं के मतांतरण कराने का मामला सामने आया है। धर्म के नाम पर इन मिशनरियों का यह खेल पिछले 20 वर्षों से लगातार चला रहा है। प्रदेश में लागू धर्मांतरण विरोधी कानून के बावजूद हिंदुओं को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। हिंदूवादी संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने एक घर पर छापा मारा तो वहां करीब 100 से अधिक महिलाएं व पुरुष मौजूद मिले। यीशु मसीह की तस्वीर, कुछ बाइबिल और इसाई मिशनरी से जुड़ी कुछ अन्य किताबें भी मिलीं हैं। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों ने थाने…
सिडनी। स्टार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 14,000 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। वह सबसे तेज इस आंकड़े को पार करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई भी बन गए हैं। स्मिथ ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। मैच में स्मिथ ने 114 गेंदों में 82.45 के स्ट्राइक रेट से पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 94 रन की शानदार पारी खेली। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 280 रन बनाए हैं। स्मिथ ने…
फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही है। इस खास दिन पर सुष्मिता ने फैंस के साथ अपनी एक सेल्फी साझा की है, जिसमें सुष्मिता ब्लू कलर के आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने चश्मा लगा रखा है, जो उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा है। साथ ही सुष्मिता ने उम्र को लेकर एक खास बात भी कहीं है। सुष्मिता ने लिखा-‘आखिरकार 47!!! एक नंबर जो लगातार 13 सालों से मेरा पीछा कर रहा है!!! बहुत जल्द बेहतरीन साल आने वाला है…मैं इस बारे में काफी समय से जानती हूं…और फाइनली इसके आने…
