हाथरस। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव कूपा खुर्द में शुक्रवार की देर रात घर में छत पर मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय दूर रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने से पांच लोग झुलस गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया। कूपा खुर्द निवासी शहजाद की पत्नी नूर बानो शुक्रवार की देर रात घर के ऊपरी मंजिल पर मिट्टी के चूल्हे पर खाना बना रही थी। वहां दस मीटर की दूरी पर गैस सिलेंडर रखा हुआ था। इसी दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग के…
Author: admin
कानपुर। डेंगू बुखार का कहर बढ़ता ही जा रहा है। शहर में अब तक छह सौ अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। बीते 48 घंटे के दौरान 65 से अधिक डेंगू से पीड़ित मरीज बढ़े हैं। इसकी पुष्टि जीएसवीएम के माइक्रोबॉयोलाजी विभाग एवं उर्सला अस्पताल की पैथोलॉजी से नये डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट कर रही हैं। हालात ऐसे हो चुके हैं कि आसपास जिलों के मरीजों की संख्या के आंकड़े एक हजार से पार हो चुकी है। नगर निगम और जिला प्रशासन की टीमें सक्रिय हैं। शुक्रवार को डेंगू जैसे संक्रमित रोगियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई…
बांसवाड़ा। गुजरात की झालोद पुलिस ने बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ के सरकारी शिक्षक मान सिंह डामोर और उसके साथी गणपत निनामा को 19 लाख रुपये के पुराने नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद पांच सौ और एक हजार रुपए के सभी नोट छह साल पहले ही चलन से बाहर हो चुके हैं। कार्रवाई के दौरान दूसरी बाइक पर थोड़ी दूर चल रहा मुख्य सप्लायर किशनगढ़ का जग्गू पुलिस का चकमा देकर फरार हो गया पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पकड़े गए दोनों आरोपित झालोद के गराडू क्षेत्र में किसी ईश्वर नाम के व्यक्ति को इन नोटों की सप्लाई देने…
जयपुर। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने केंद्रीय विद्यालय संगठन में 4 हजार 14 पदों पर टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए वैकेंसी निकली है। इसके तहत ट्रैंड ग्रेजुएट टीचर, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के साथ प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल, सेक्शन ऑफिसर और फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की ऑफिशियल वेबसाइट kvssangathan.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 4014 पदों पर पोस्टिंग दी जाएगी। जिनमें से प्रिंसिपल के 278, वाइस प्रिंसिपल के 116, फाइनेंस ऑफिसर के 7, सेक्शन ऑफिसर के 22, पोस्ट ग्रेजुएट…
रायपुर। देश में मत्स्य पालन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बेस्ट इनलैंड स्टेट पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार केंद्रशासित प्रदेश दमन में 21 नवंबर को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने मत्स्य पालन विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। मत्स्य पालन विभाग के मुताबिक यह पुरस्कार विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड प्रदान करेगा। दमन में आयोजित समारोह में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला एवं राज्यमंत्री संजीव कुमार बाल्यान भी मौजूद रहेंगे।
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में एसटीएफ और रोजा पुलिस की टीम ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक नेपाली तस्कर को रोजा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।जिसके कब्जे से 26 करोड़ 10 लाख रूपये कीमत की चरस बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने आज शह्निवार बताया की, एसटीएफ व थाना रोजा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर जमुका दोराहा के पास से एक नेपाली मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को तस्कर के कब्जे से उच्च 13 किलो 50 ग्राम चरस बरामद हुई है। पकडा गया तस्कर नेपाल के जिला…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ईटानगर के होलांगी में अरुणाचल प्रदेश के पहले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे ‘डोनी पोलो एयरपोर्ट’ का उद्घाटन करेंगे। साल 2019 में मोदी ने इसकी आधारशिला रखी थी। आधिकारिक बयान के अनुसार होलोंगी में टर्मिनल का निर्माण लगभग 955 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसका क्षेत्रफल 4100 वर्ग मीटर है और इसकी अधिकतम क्षमता प्रति घंटे 200 यात्रियों को संभालने की है। यह हवाई अड्डा अरुणाचल प्रदेश का पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा है। 2,300 मीटर रनवे के साथ हवाई अड्डा सभी मौसम के संचालन के लिए उपयुक्त है। डोनी पोलो एयरपोर्ट अरुणाचल प्रदेश…
ग्वालियर। जिले के जरूरतमंद दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएगे। इसी सिलसिले में जिले में एलिम्को जबलपुर के सहयोग से आगामी 22 और 23 नवम्बर को विशेष परीक्षण शिविर लगेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी हितेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 22 नवम्बर को जेएएच परिसर में स्थित जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में प्रात: 10 बजे से सायंकाल 4 बजे तक परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह 23 नवम्बर को इसी समयावधि में सामुदायिक भवन डबरा में शिविर लगेगा। जरूरतमंद दिव्यांगों से इन शिविरों में कृत्रिम अंग के लिए परीक्षण कराने का आग्रह किया…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज शुक्रवार से शुरू हो रहा है। गत बुधवार को इसे लेकर सर्वदलीय बैठक हुई थी जिसमें विपक्षी भाजपा विधायक नहीं पहुंचे थे। बिजनेस एडवाइजरी (बीए) कमेटी की बैठक में भी भाजपा का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ जिसे लेकर अध्यक्ष विमान बनर्जी ने नाराजगी जाहिर की थी। विधानसभा सूत्रों ने बताया है कि इस सत्र में भी कई महत्वपूर्ण बिल पास कराए जाएंगे। विधानसभा का सत्र शुरू होने के बाद आगामी 23 तारीख को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की अगली बैठक होनी है। सूत्रों ने बताया है कि इस सत्र में राज्य…
भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंड की एंट्री ग्वालियर से हो गई है। यहां दिन का पारा सबसे ज्यादा दो डिग्री तक लुढ़क गया है। अचानक तेज हवाएं चलने से मौसम में हल्की ठंडक घुल गई है। अब भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी अगले 48 घंटों में दिन में भी हल्की ठंड का एहसास होने लगेगा। मौसम वैज्ञानिक ममता यादव ने बताया कि गुरुवार को तेज हवाएं चलने के कारण कुछ जिलों में दिन का पारा गिर गया। इसके कारण अब रात का तापमान भी नीचे आएगा। अगले 48 घंटों में प्रदेश भर में तापमान में गिरावट होने…
