Author: दिनेश ओरांव

Hazaribagh : साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारीबाग पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 19 एटीएम कार्ड, 11 스마트फोन और 1.50 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग साइबर ठगी की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर सदर के एएसपी अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने ग्राम डुमर स्थित सरौनी खुर्द जंगल के पास संदिग्ध दो कारों को रोककर तलाशी ली। इस…

Read More

रियाद (सऊदी अरब)/नई दिल्ली (भारत)। मक्का से मदीना जा रहे भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों की बस भारतीय समयानुसार रविवार रात लगभग डेढ़ बजे एक डीजल टैंकर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 42 लोगों के मारे जाने की आशंका है। इनमें 11 महिलाएं और 10 बच्चों के शामिल होने की बात कही जा रही है। फिलहाल स्थानीय अधिकारियों ने संख्या की पुष्टि नहीं की है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा मदीना से लगभग 160 किलोमीटर दूर मुहरास-मुफरीहाट के पास हुआ। सऊदी अरब के बचाव दल ने पुष्टि…

Read More

Ranchi : धुर्वा डैम में हुए एक हादसे में डूबे चौथे व्यक्ति, पुलिसकर्मी सत्येंद्र सिंह का शव सोमवार की सुबह बरामद कर लिया गया।हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि रविवार को भी डूबे व्यक्ति की तलाश की गई थी लेकिन शव नहीं मिला था, सोमवार सुबह शव बरामद किया गया।इससे पहले, इसी घटना में मारे गए तीन अन्य पुलिसकर्मियों के शव पानी से निकाले जा चुके थे।सत्येंद्र सिंह की तलाश में एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार जुटी हुई थी. यह घटना उस समय हुई जब जमशेदपुर के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (पीडीजे) की सुरक्षा टीम के चार पुलिसकर्मी…

Read More

ढाका (बांग्लादेश)। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। आज दोपहर बांग्लादेश अपराध न्यायाधिकरण-1 (आईसीटी-1) अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना व दो अन्य के खिलाफ फैसला सुनाने वाला है। इसके मद्देनजर ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) कमिश्नर शेख मोहम्मद सज्जात अली ने रविवार शाम कड़े आदेश जारी किए। उन्होंने ढाका में उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, आगजनी, बम विस्फोट, पुलिस और नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में शामिल किसी भी व्यक्ति को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया गया है। कमिश्नर ने कहा…

Read More

Dhaka : बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-1 आज फैसला सुनाएगा। सरकारी अभियोजकों न्यायाधिकरण से मृत्युदंड की सजा देने की अपील की है। फैसला आने से पहले राजधानी और आसपास के जिलों में उपद्रवियों ने कई स्थानों पर आगजनी करते हुए देशी बम फेंके हैं। अंतरिम सरकार ने हिंसा की आशंका जताते हुए राजधानी में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। इस फैसले पर पूरी दुनिया की नजरें हैं। ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, शेख हसीना को पिछले साल सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान मानवता के खिलाफ अपराधों में प्रमुख आरोपी बनाया गया…

Read More

Ranchi : झारखंड स्थापना के 25वें रजत जयंती उत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में आयोजित भव्य “झारखंड जतरा” कार्यक्रम में रविवार को शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने जैप–1 ग्राउंड, डोरंडा से फिरायालाल चौक होते हुए बिरसा मुंडा स्मृति पार्क, जेल चौक तक आयोजित जतरा में पारंपरिक ढोल–नगाड़ा बजाकर लोक कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और अल्बर्ट एक्का चौक तक पदयात्रा की। “झारखंड जतरा” राज्य की सांस्कृतिक विविधता, लोककला और जनएकता का जीवंत प्रतीक बनी। इस अवसर पर विभिन्न जिलों और जनजातीय समुदायों ने पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य, गीत, वाद्य और झांकियों के माध्यम से अपनी संस्कृति प्रस्तुत की। झांकियों में…

Read More

Dhanbad : धनबाद रेलवे पार्सल कार्यालय में रविवार को उस समय हंगामा मच गया जब पशु अधिकार कार्यकर्ता शौमिक बनर्जी अपनी टीम के साथ अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्हें सूचना मिली थी कि पार्सल कार्यालय में कई दिनों से करीब 500 खरगोश अवैध रूप से रखे गए हैं और उन्हें ट्रेन के जरिए मुरादाबाद भेजने की तैयारी चल रही है। जांच में खुलासा हुआ कि शाहा एंटरप्राइजेज इन खरगोशों को भेजने की योजना बना रहा था। शौमिक बनर्जी ने बताया कि नियम के अनुसार एक पिंजरे में अधिकतम 10 खरगोश ले जाए जा सकते हैं, लेकिन यहां भारी ओवरलोडिंग…

Read More

Dhanbad : झारखंड के धनबाद जिले के निरसा स्थित ईसीएल मुगमा एरिया के बंद पड़े कापासारा आउटसोर्सिंग में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। अवैध कोयला उत्खनन के दौरान अचानक चाल धंसने से चार लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का दावा है कि खदान के भीतर कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं, हालांकि जिला प्रशासन, पुलिस और ईसीएल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार सुबह रोज़ की तरह अवैध उत्खनन चल रहा था। इसी दौरान खदान का ऊपर का हिस्सा…

Read More

Jamtara : झारखंड के जामताड़ा जिले में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में युवक विशाल यादव की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है और धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमसीएच) में इलाज चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिला, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। हादसे की सूचना मिलते ही झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी शनिवार देर रात नारायणपुर प्रखंड के पोस्ता गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। परिजनों ने मंत्री के समक्ष एसएनएमसीएच के…

Read More

Ranchi : झारखंड के 25वें राज्य स्थापना दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को मोरहाबादी मैदान, रांची में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की, जबकि मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रहे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन झारखंडियों के लिए गर्व और उत्साह का दिन है। उन्होंने राज्य निर्माण में योगदान देने वाले सभी वीर शहीदों और पूर्वजों को नमन किया। उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भी याद किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन से झारखंड ने अपनी पहचान बनाई।…

Read More