Author: दिनेश ओरांव

Ranchi : बोकारो जिला प्रशासन ने आयकर विभाग की जांच का सामना कर रहे अपर डिविजन क्लर्क (UDC) राजेश पांडेय को फिर से जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) में पदस्थापित कर दिया है। इसके साथ ही दर्जनभर कर्मचारियों को भी छह महीने के भीतर उन्हीं पदों पर पुनः भेज दिया गया है, जहां से उन्हें हटाया गया था। 51 लाख नकद बरामदगी के बाद शुरू हुई थी कार्रवाई28 अगस्त की रात गोला थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान UDC राजेश पांडेय की गाड़ी से 51 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। पुलिस ने राशि के स्रोत पर संतोषजनक जवाब…

Read More

Ranchi : बाबा विद्यापति स्मारक समिति द्वारा मिथिला पंचांग सह कैलेंडर का विमोचन 18 जनवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम कचहरी चौक स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। सुबह 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम और शाम 4 बजे से महाभंडारा का आयोजन होगा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, विधायक सरयू राय, सी.पी. सिंह, नवीन जायसवाल, मथुरा प्रसाद महतो, मंत्री दीपिका पांडेय, मेयर आशा लकड़ा और संजीव विजयवर्गीय सहित कई गणमान्य उपस्थित रहेंगे।यह जानकारी समिति के सदस्य जयंत झा ने बुधवार को दी।

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी और विधायक सह झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति कल्पना सोरेन से मंगलवार को मलेशिया के सांसद और मलेशियन इंडियन कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट एम. सरवनन, श्रीलंका के सांसद एस. श्रीथारन और पूर्व राज्यपाल पूर्वी प्रान्त, श्रीलंका तथा वर्तमान में सीलोन वर्कर्स कांग्रेस के अध्यक्ष सेंथिल थोंडमन ने मुख्यमंत्री आवास में औपचारिक मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी मौजूद रहीं। मुलाकात का उद्देश्य क्षेत्रीय सहयोग, महिला एवं बाल विकास और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाना बताया गया।

Read More

Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने मंगलवार को रिम्स के मेडिसिन ओपीडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने खुद कुर्सी पर बैठकर मरीजों का उपचार भी किया। मंत्री को डॉक्टर की भूमिका में देखकर मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों में उत्साह देखा गया। उपचार के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ओपीडी स्वास्थ्य सेवा की पहली कड़ी है, इसलिए इसे मज़बूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि वे क्रमवार सभी जिलों में ओपीडी में बैठकर मरीजों से सीधे संवाद करेंगे और डॉक्टरों का मनोबल बढ़ाएंगे। मंत्री ने कहा कि सभी जिला…

Read More

Patratu : पीवीयूएनएल में मंगलवार को मास सेफ्टी पेप टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सेफ्टी प्रतिज्ञा के साथ हुई, जिसका नेतृत्व सीईओ अशोक सेहगल ने किया। इस दौरान सीजीएम प्रोजेक्ट अनुपम मुखर्जी, जीएम प्रोजेक्ट बिष्णु दत्ता दास, पीडी बीएचईएल एसके मंडल, सीएम बीएचईएल रंजीत पाल सहित पीवीयूएनएल और बीएचईएल के कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सहयोगी गतिविधियों से जुड़े कई श्रमिकों ने सक्रिय भागीदारी की। मौके पर सीईओ ने व्यक्तिगत सुरक्षा, सामूहिक उत्तरदायित्व और बेहतर हाउसकीपिंग मानकों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सभी से संगठन के जीरो हार्म लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए…

Read More

East Singhbhum : एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा स्थित नेशनल हाईवे-33 पर सड़क निर्माण के दौरान एक ठेकाकर्मी की हत्या का मामला सामने आया है। पंजाब निवासी प्रताप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस ने उसके साथ काम करने वाले तीन मजदूर—जसकरण सिंह, विशाल और अर्षप्रीत सिंह—को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन खुलासा मंगलवार को तब हुआ जब मृतक के परिजन पंजाब से जमशेदपुर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक प्रताप सिंह अपने भाइयों और रिश्तेदारों के साथ सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा था। शनिवार को मजदूर…

Read More

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो अगले साल रिलीज होने वाली है। इसी बीच उनकी सुपरहिट ‘दबंग’ फ्रैंचाइजी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्ममेकर अरबाज खान ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि ‘दबंग 4’ पर काम जारी है और फ्रैंचाइजी बिल्कुल भी खत्म नहीं हुई है। एक इंटरव्यू में अरबाज खान ने कहा,“यह पाइपलाइन में है, लेकिन इसकी टाइमलाइन फिलहाल तय नहीं है।”उन्होंने बताया कि दर्शकों के लगातार सवाल आते हैं कि चौथी किस्त कब…

Read More

East SInghbhum : एक्सएलआरआई के फुटबॉल ग्राउंड में ऑन्सेंबल वलहल्ला के 26वें संस्करण का समापन सोमवार रात बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान के शानदार लाइव कॉन्सर्ट के साथ हुआ। तीन दिवसीय इस भव्य फेस्ट का अंतिम दिन ऊर्जा, उत्साह और संगीत के जादू से भर उठा। यह शाम एक्सएलआरआई और जमशेदपुर—दोनों के लिए यादगार बन गई। सुनिधि चौहान ने मंच पर आते ही अपने सुपरहिट गीत ‘धूम मचा ले’ से समां बांध दिया। इसके बाद उन्होंने क्रेज़ी किया रे, हल्का-हल्का सुरूर, सजना जी वारी वारी, अल्लाह दुहाई है, बेताबी-बेताबी, और सात समुंदर पार जैसे लोकप्रिय गीतों से माहौल को…

Read More

Washington : अमेरिका की संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (FEMA) के कार्यवाहक प्रमुख डेविड रिचर्डसन ने केवल छह माह के कार्यकाल के बाद इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा टेक्सास में आई भीषण बाढ़ और एजेंसी की धीमी प्रतिक्रिया को लेकर बढ़ती आलोचनाओं के बीच सामने आया है। होमलैंड सुरक्षा विभाग ने रिचर्डसन के इस्तीफे की पुष्टि की है। रिपोर्ट के अनुसार, रिचर्डसन ने सोमवार सुबह इस्तीफा सौंपा। उन्हें इसी वर्ष आठ मई को FEMA का कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे होमलैंड सुरक्षा विभाग के सामूहिक विनाश के हथियार निरोधक कार्यालय में सहायक सचिव के पद पर कार्यरत…

Read More

Jamtara : मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को लोकनिया मध्य विद्यालय से विश्वनाथ आदिवासी टोला तक तीन किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत झामुमो के वरिष्ठ नेता मनोरथ मरांडी ने पारंपरिक रूप से नारियल फोड़कर की। यह सड़क कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओपीन दास के नाम पर समर्पित की जाएगी। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि यह केवल सड़क नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की सड़क है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़…

Read More