रांची। दीपावली और छठ पूजा के पावन अवसर पर झारखंड सरकार की ओर से राज्य की महिलाओं को विशेष उपहार स्वरूप ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ की सम्मान राशि का भुगतान किया गया है। यह भुगतान अक्टूबर माह की सम्मान राशि के रूप में किया गया है, जिससे रांची जिले की लाखों महिलाओं को त्योहारों से पूर्व आर्थिक सशक्तिकरण का लाभ प्राप्त हुआ है। ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत आज रांची जिले की कुल 3 लाख 88 हजार 406 लाभुकों के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 2,500 प्रति लाभुक की दर से कुल…
Author: दिनेश ओरांव
Ranchi : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गठबंधन से नाता तोड़ते हुए बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी ने शनिवार को घोषणा की कि वह बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। ये छह सीटें हैं – चकाई, धमदाहा, कटोरिया, पिरपैंती, मनीहारी और जमुई। इनमें कटोरिया और मनीहारी अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित सीटें हैं, जबकि पिरपैंती अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है। JMM के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी के कैंप…
Patratu : एनटीपीसी की सहायक इकाई और झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के संयुक्त उद्यम पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) ने अपनी प्रमुख विद्युत परियोजना (चरण-I, 3×800 मेगावाट) की यूनिट-1 का 72 घंटे का सफल ट्रायल ऑपरेशन 16 अक्टूबर 2025 को पूर्ण कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। यह सफलता झारखंड की विद्युत अवसंरचना को सुदृढ़ करने, राज्य की आत्मनिर्भरता को बढ़ाने तथा भारत की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं में सार्थक योगदान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस परियोजना की नींव भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 मई 2018 को रखी गई थी।…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने गुरुवार को इंडियन पुलिस सर्विस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (इप्सोवा) की ओर से रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 मैदान में आयोजित तीन दिवसीय दिवाली मेला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इप्सोवा कोई नया नाम नहीं है। यह संस्था एक लंबा सफर तय कर चुकी है। इस संस्था की ओर से समाज के मुख्य धारा से अलग-थलग, दबे-कुचले एवं वंचित लोगों को अलग-अलग माध्यमों से सहायता प्रदान की गई और यह सिलसिला निरंतर जारी है। मैं इप्सोवा को उसके सामाजिक सरोकार के लिए बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री…
Patratu : पतरातु विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) के तत्वावधान में दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन टाउनशिप में किया गया। इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध कवि श्री शंभू शिखर, श्री प्रताप फौजदार, श्री राजेश अग्रवाल, सुश्री पद्मिनी शर्मा एवं श्री चेतन चर्चित ने अपनी ओजपूर्ण, व्यंग्यात्मक और हास्य रचनाओं से श्रोताओं को खूब आनंदित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अशोक कुमार सेहगल उपस्थित रहे। उनके साथ महाप्रबंधकगण (GMs) ने भी मंच की शोभा बढ़ाई और सभी कवियों का पुष्पगुच्छ देकर हार्दिक स्वागत किया। हास्य…
Patratu : पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) ने आज अपने 11वें स्थापना दिवस का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया। इस अवसर पर श्री अशोक कुमार सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), पीवीयूएनएल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने बीते वर्ष के महत्वपूर्ण मील के पत्थरों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शीघ्र ही ट्रायल ऑपरेशन पूर्ण करने के लिए पूरा प्रयास जारी है तथा ऐश माउंड का कार्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।इस अवसर पर श्री के. एस. सुंदरम, निदेशक (प्रोजेक्ट्स), एनटीपीसी एवं अध्यक्ष, पीवीयूएनएल ने वर्चुअल माध्यम से पीवीयूएनएल परिवार को संबोधित…
Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने घाटशिला उपचुनाव में पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सोमेश सोरेन को उपचुनाव में जीत दिलाने के लिए इंडिया गठबंधन अपनी पूरी ताकत लगाएगा। सोमेश के नाम पर मुहर बुधवार को झामुमो के केंद्रीय कार्यसमिति की हरमू स्थित सोहराई भवन में हुई बैठक में लगाई गई। केंद्रीय कार्यसमिति की बैैठक में घाटशिला उपचुनाव के साथ बिहार में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी मंथन किया गया। साथ ही झारखंड में आगामी नगर निकाय चुनाव के विभिन्न समीकरणों पर भी पार्टी के नेताओं ने अपनी…
Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में मातृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य भौतिकवादी शिक्षा के प्रभाव में घटती मूल्यपरक शिक्षा के बीच बच्चों में मातृ प्रेम और संस्कारों का भाव पुनः जागृत करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ. सुषमा कुमारी, प्रभारी, रिम्स रांची तथा अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। विद्यालय की उपप्राचार्या मीना कुमारी ने अतिथियों का स्वागत किया एवं मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डाॅ. सुषमा कुमारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “मां की ममता को शब्दों…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित पांच दिवसीय झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) दिवाली मेला-2025 का भव्य उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेसोवा की स्थापना से लेकर अब तक संस्था जनकल्याण के कार्यों के लिए समर्पित रही है। इस वर्ष जेसोवा अपनी रजत जयंती मना रही है और हर साल की तरह इस बार भी दिवाली मेले का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मेले से होने वाली पूरी आमदनी गरीबों, जरूरतमंदों और सामाजिक उत्थान…
Lohardaga : झारखंड के लोहरदगा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पेशरार प्रखंड के एक गांव में आपसी पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि एक ही परिवार के तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतकों में पति, पत्नी और उनका 10 साल का मासूम बेटा शामिल है। जानकारी के अनुसार, गांव में दो परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक परिवार के तीन सदस्यों को बेरहमी से मार डाला गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की…
