Ranchi : माओवादियों ने बुधवार से ‘प्रतिरोध सप्ताह’ मनाने की घोषणा की है और इसके तहत 15 अक्टूबर को झारखंड बंद का आह्वान किया है। इस घोषणा के बाद प्रशासन सतर्क मोड में आ गया है और पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बलों को राज्य के संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में तैनात किया गया है ताकि आम नागरिक निर्भय होकर अपनी रोजमर्रा की गतिविधियां जारी रख सकें। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनता अफवाहों पर ध्यान न दे और सामान्य जीवन प्रभावित नहीं होगा। सरकार और पुलिस…
Author: दिनेश ओरांव
Patratu : पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL Limited) द्वारा सामुदायिक विकास पहल के तहत 8 अक्टूबर 2025 को पतरातू बस्ती में एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पीवीयूएनएल स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा प्रदान की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न बीमारियों की जांच की और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं। इस चिकित्सा शिविर से 300 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। स्थानीय नागरिकों ने पीवीयूएन लिमिटेड की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह ग्रामीण…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कांके रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पलामू जिला बल के शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान राज्य सरकार और भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से दोनों परिवारों को 1 करोड़ 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह राशि सीधे परिजनों के बैंक खातों में जमा की गई। मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों की शहादत को नमन करते हुए कहा कि राज्य सरकार शहीद परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली स्थित पीएमएलए (PMLA) अपीलीय ट्रिब्यूनल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को उनकी जब्त की गई लग्जरी BMW कार तुरंत छोड़ने का आदेश दिया है। यह कार कथित भूमि घोटाले की जांच के दौरान ईडी ने सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से जब्त की थी। गौरतलब है कि ईडी ने 29 जनवरी 2024 को दिल्ली में मुख्यमंत्री के आवास पर छापेमारी की थी। इस दौरान BMW कार समेत कुछ दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की गई थी। इसके बाद हेमंत सोरेन ने ट्रिब्यूनल में अपील दायर की थी, जिस पर…
Patratu : ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) ने आज मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) का शुभारंभ किया। इस यूनिट का उद्घाटन मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए. के. सेहगल ने किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पीवीयूएनएल के अधिकारी और चिकित्सा टीम के सदस्य उपस्थित थे। यह मोबाइल हेल्थ क्लिनिक परियोजना तीन वर्षों के लिए शुरू की गई है और यह पीवीयूएनएल की सामुदायिक विकास (CD) गतिविधियों के अंतर्गत संचालित होगी। यूनिट परियोजना क्षेत्र से सटे 13 गांवों में नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी। यह मोबाइल यूनिट…
New Delhi : बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। यह जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को विज्ञान भवन, दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 121 सीटों और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा। बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं, जिनमें से 38 सीटें अनुसूचित जाति (SC) और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं। बिहार में कुल 7.43 करोड़ मतदाता हैं,…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को नवनियुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी और विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह ने मुलाकात की। यह भेंट मुख्यमंत्री के कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में हुई। बता दें कि अलका तिवारी ने 30 सितंबर को मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्ति के बाद 2 अक्टूबर को राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार ग्रहण किया है। वहीं विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, जो वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव भी हैं, ने भी मुख्यमंत्री से अलग से भेंट की। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी बयान में कहा गया है…
Ranchi : झारखंड प्रशासनिक सेवा में एक बड़ा बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने 1993 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी अविनाश कुमार को झारखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। उन्होंने यह पद निवर्तमान मुख्य सचिव अलका तिवारी के स्थान पर संभाला है, जो 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गईं। सरकार ने यह नियुक्ति उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव और विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में सिद्ध दक्षता को ध्यान में रखते हुए की है। अविनाश कुमार को झारखंड के सर्वोच्च प्रशासनिक पद की जिम्मेदारी सौंपना इस बात का संकेत है कि राज्य सरकार उनके नेतृत्व क्षमता और नीति क्रियान्वयन…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में निवर्तमान मुख्य सचिव अलका तिवारी को उनके सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी। श्रीमती तिवारी 30 सितंबर को सेवा निवृत्त हुईं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि अलका तिवारी ने अपने कार्यकाल के दौरान बेहतर प्रशासनिक दक्षता का परिचय देते हुए राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों और योजनाओं को प्रभावशाली ढंग से लागू करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, “श्रीमती तिवारी ने सदैव ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यभाव से कार्य किया। उन्होंने प्रशासन को एक नई दिशा दी और हमारी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन…
Ranchi : झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान जेसोवा की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय दीपावली मेला में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल में जेसोवा की सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी सदस्य निक्की टोप्पो, जेसिना सिद्दीकी और ऋचा वर्णवाल शामिल थीं।
