बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के हज्जाम गांव में पिता की मौत का सदमा 15 वर्षीय बेटा सहन नहीं कर सका। पिता का शव घर पहुंचते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। मकान की नींव भरते समय बिगड़ी तबीयत जानकारी के अनुसार, हज्जाम गांव निवासी ज्योति प्रकाश (50) रविवार सुबह अपने नए मकान की नींव भरने का काम कर रहे थे। काम…
Author: दिनेश ओरांव
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ रांची के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोन्हा फॉल पहुंचे। यहां उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताए और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनसे बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जोन्हा फॉल भ्रमण की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि रांची शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित जोन्हा फॉल की हरी-भरी वादियों में समय बिताने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने स्थानीय फलों का स्वाद भी लिया और वहां मौजूद लोगों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा…
Ranchi : झारखंड के सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने की दिशा में राज्य सरकार सोमवार को एक अहम कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 1,042 नवनियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह राजधानी रांची के खेलगांव स्थित परिसर में दोपहर 1 बजे आयोजित होगा, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित अभ्यर्थी शामिल होंगे। नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप देते हुए सभी जिलों की जिला स्थापना समितियों ने अपनी अनुशंसाएं प्राथमिक शिक्षा निदेशालय को भेज दी हैं। इसके आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।…
Ranchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। रविवार दोपहर बाद राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला। आसमान में घने बादल छा गए और कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची केंद्र ने रविवार को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर अधिकांश जिलों में गर्जन, वज्रपात, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर…
मरकच्चो (कोडरमा)। मरकच्चो थाना क्षेत्र के पश्चिम मोहल्ला (प्रेम नगर) निवासी अनीश सिंह हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को शनिवार को गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। मरकच्चो थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हत्याकांड में शामिल एक आरोपी धनबाद में छिपकर रह रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने धनबाद में छापेमारी की, लेकिन आरोपी को भनक लगने पर वह फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा करते हुए गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर…
Koderma : कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत झरनाकुंड धाम से तिलैया बस्ती तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। इस अवसर पर डॉ. नीरा यादव ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही झरनाकुंड धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्यों को गति देने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से न केवल स्थानीय लोगों को लाभ…
Ranchi : रांची नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शनिवार को हरमू बाईपास स्थित डीपीएस चौक से डिप्टी पुल होते हुए अरगोड़ा तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे लगे अवैध विज्ञापन होर्डिंग हटाए गए और बिना अनुमति विज्ञापन लगाने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में निगम की इंफोर्समेंट टीम ने सड़क, फुटपाथ, नदी किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित करीब 15 दुकानों को नोटिस जारी किया गया, जबकि पांच गुमटियां…
Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) के तहत 30 जून से 29 जुलाई तक इन्यूमरेशन चरण संचालित किया जाएगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को आंशिक रूप से भरे हुए इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे और वर्तमान रंगीन फोटो व हस्ताक्षर सहित फॉर्म एकत्र करेंगे। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शनिवार को निर्वाचन सदन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर की प्रक्रिया केवल पात्र भारतीय नागरिकों के लिए है। के. रवि कुमार ने कहा कि जो व्यक्ति भारतीय नागरिक नहीं…
Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 30 जून और 1 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती क्षेत्रों, विशेषकर बोकारो और धनबाद जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 1 जुलाई को उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के देवघर, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज और गोड्डा के अलावा दक्षिणी क्षेत्र…
मुकेश रंजन Ranchi : कांके के भामाशाह नगर में पेट्रोल पंपों से जुड़े उत्पादों एवं आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘पेट्रो वर्ल्ड’ का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजसेवी हरिनाथ साहू ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, स्थानीय व्यवसायियों एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि हरिनाथ साहू ने अपने संबोधन में कहा कि कांके जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में इस प्रकार के आधुनिक एवं विश्वसनीय प्रतिष्ठान की स्थापना स्वागतयोग्य पहल है। उन्होंने कहा…
