Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना संजय नगर स्थित मदनी चौक के पास किराये के एक मकान की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर टिकरापारा थाना की टीम मौके पर पहुंची और घर को सील कर दिया। घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया,…
Author: दिनेश ओरांव
Mumbai : टीवी का लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) अपने 18वें सीजन के साथ 10 अगस्त से दर्शकों के बीच लौट रहा है। इस बार शो के प्रारूप और नियमों में कई अहम बदलाव किए गए हैं। मेजबान अमिताभ बच्चन ने नए प्रोमो के जरिए संकेत दिया है कि बदलते डिजिटल दौर को देखते हुए अब प्रतियोगियों की केवल सामान्य ज्ञान नहीं, बल्कि उनकी तार्किक सोच और विश्लेषण क्षमता की भी परीक्षा होगी। इस बार शो की थीम ‘सोचना पड़ेगा’ रखी गई है। जारी प्रोमो में अमिताभ बच्चन कहते हैं कि आज के समय में स्मार्टफोन और इंटरनेट…
पूर्वी सिंहभूम: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 34.7 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की खेप ट्रेन के जरिए बिहार ले जाने की तैयारी थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राकेश मोहन ने शनिवार को बताया कि आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बड़ी मात्रा में गांजा लेकर टाटानगर स्टेशन…
Kanpur : फैशन और स्टाइल के लिए टैटू बनवाने का बढ़ता चलन कई बार गंभीर स्वास्थ्य जोखिम भी पैदा कर सकता है। कानपुर की एक महिला का मामला इसी ओर इशारा करता है। महिला दिल्ली में टैटू बनवाने के कुछ समय बाद गंभीर संक्रमण की शिकायत लेकर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां जांच के दौरान वह एचआईवी (HIV) संक्रमित पाई गई। डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमण का संभावित कारण टैटू बनाते समय इस्तेमाल की गई दूषित या असंक्रमित सुई हो सकती है, हालांकि संक्रमण के सटीक स्रोत की पुष्टि विस्तृत चिकित्सीय जांच के बाद ही की जा सकती है।…
Patna : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह केवल एक संगठनात्मक फैसला नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया को लेकर बढ़ते असंतोष का संकेत भी हो सकता है। करीब एक दशक से राजद का प्रमुख चेहरा रहे मृत्युंजय तिवारी ने मीडिया और राजनीतिक मंचों पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखा। इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि लंबे समय से उन्हें अपेक्षित सम्मान नहीं मिला और…
Jamshedpur : सारंडा के बाद अब पूर्वी सिंहभूम का दलमा जंगल माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के बड़े अभियान का केंद्र बन गया है। खुफिया सूचना के आधार पर शुरू किए गए इस संयुक्त अभियान में कोबरा (CoBRA) और झारखंड जगुआर के 300 से अधिक जवान एक करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी असीम मंडल उर्फ आकाश और 15 लाख रुपये के इनामी रामप्रसाद मार्डी उर्फ सचिन की तलाश में सघन अभियान चला रहे हैं। शुक्रवार तड़के शुरू हुए अभियान के तहत दलमा के घने जंगलों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बल जंगल से जुड़े…
Lucknow : किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल सर्जरी कर 23 वर्षीय मजदूर की जान बचा ली। निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में चार लोहे की सरिए उसके शरीर के आर-पार हो गई थीं। करीब 8 घंटे 30 मिनट तक चली सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने सभी सरियों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला। फिलहाल मरीज आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फर्रुखाबाद जिले के नरैया गांव निवासी उमेश 13 जुलाई की सुबह लखनऊ के बादशाह नगर स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहा था। इसी…
New Delhi : पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर खाली करने को कहा। अस्पताल के बाहर भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। सोनम वांगचुक 28 जून से नीट (NEET) समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए भूख हड़ताल पर बैठे हैं। लंबे उपवास और डिहाइड्रेशन से कमजोर…
Ayodhya : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी रमा शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव को लेकर जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि टिन्नू यादव अपनी पत्नी पूनम देवी के नाम पर ‘सौंदर्य कंस्ट्रक्शन’ नाम से एक निर्माण कंपनी संचालित कर रहा था। यह फर्म वर्ष 2023 से लोक निर्माण विभाग (PWD) में पंजीकृत बताई जाती है। सूत्रों के अनुसार, विभाग में पंजीकरण के पहले ही वर्ष इस फर्म को करीब 47 लाख रुपये के निर्माण कार्य मिले थे। कंपनी विभिन्न सरकारी परियोजनाओं में छोटे-छोटे निर्माण कार्यों के टेंडर लेकर काम…
Ranchi : श्रावणी मेला 2026 के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय ने श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल ने रांची और भागलपुर के बीच दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार, ये स्पेशल ट्रेनें दो अलग-अलग मार्गों—वाया राजाबेड़ा और वाया बरकाकाना—से संचालित होंगी, जिससे सुल्तानगंज और देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। दोनों ट्रेनें कुल 14-14 फेरे (ट्रिप) लगाएंगी। रांची-भागलपुर स्पेशल (वाया राजाबेड़ा) ट्रेन संख्या 08690 रांची-भागलपुर द्वि-साप्ताहिक श्रावणी मेला…

