मुकेश रंजन Ranchi: शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत राजधानी रांची के कांके स्थित बोडेया हाई स्कूल में बुधवार को नवनिर्मित आधुनिक पुस्तकालय का लोकार्पण रांची के सांसद संजय सेठ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “पुस्तकालय किसी भी शिक्षण संस्थान की आत्मा होता है। किताबें केवल जानकारी नहीं देतीं, बल्कि व्यक्तित्व का निर्माण करती हैं और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देती हैं।” सांसद ने विद्यार्थियों से पुस्तकालय का नियमित उपयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि डिजिटल युग में भी पुस्तकों का महत्व कभी कम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पढ़ने की…
Author: दिनेश ओरांव
Ranchi : मोरहाबादी में लालपुर थाना के चालक को थार गाड़ी से कुचलने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विश्राम उरांव को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि मंगलवार को मोरहाबादी मैदान के समीप पार्क प्राइम होटल के पास वाहन जांच के दौरान एक थार चालक ने लालपुर थाना की गश्ती टीम के चालक को कथित रूप से कुचलने का प्रयास किया था। इस घटना में पुलिस चालक राजेश सिंह घायल हो गए थे।…
New Delhi : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि जो लोग एथेनॉल मिश्रित E20 पेट्रोल नहीं खरीदना चाहते, वे 100 फीसदी शुद्ध पेट्रोल खरीद सकते हैं। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि E20 पेट्रोल वाहनों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है और इससे इंजन को नुकसान होने की बात सही नहीं है। बता दें कि इंडियन ऑयल का प्रीमियम शुद्ध पेट्रोल XP100 करीब 170 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर उपलब्ध है। यानी इसकी कीमत सामान्य E20 पेट्रोल के मुकाबले काफी अधिक है। नितिन गडकरी से पूछा गया था कि क्या पेट्रोल पंपों पर कम एथेनॉल मिश्रण वाला E10…
नेत्रदान संस्कार के साथ श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रथम दर्शन, रथ मेले को लेकर तैयारियां पूरी मुकेश रंजन Ranchi : झारखंड की ऐतिहासिक और आस्था का प्रतीक रातू रथ मेला अब अपने भव्य आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। पखवाड़े तक गर्भगृह में विराजमान रहने के बाद बुधवार को भगवान श्रीजगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र का पारंपरिक नेत्रदान संस्कार वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। इस पावन अनुष्ठान के बाद महाप्रभु पहली बार श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में पुरोहित भोला नाथ मिश्रा एवं पुजारी करुणा मिश्रा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न…
Washington : अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में ईरान के खिलाफ एक बार फिर नाकेबंदी शुरू कर दी है। यूएस सेंट्रल कमांड ने बुधवार, 15 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। अमेरिकी नौसेना की ओर से नाकेबंदी फिर लागू किए जाने के बाद ईरानी जहाजों की हॉर्मुज से आवाजाही प्रभावित होने की बात कही जा रही है। यूएस सेंट्रल कमांड ने एक्स पर साझा पोस्ट में कहा कि अमेरिकी सेना ने शाम चार बजे से ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में आने-जाने वाले जहाजों के खिलाफ नाकेबंदी फिर से लागू कर दी है। खबरों…
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची से एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। राटू रोड स्थित इंद्रपुरी रोड नंबर-9 के एक मंदिर में आरती के दौरान पुजारी को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान आचार्य रजनीकांत मिश्रा के रूप में हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार शाम आचार्य रजनीकांत मिश्रा रोज की तरह भगवान की संध्या आरती कर रहे थे। मंदिर में भजन-कीर्तन और शंखनाद के बीच श्रद्धालु आरती में शामिल थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मंगलवार को मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ झारखंड विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मन्नान मल्लिक लंबे समय तक…
रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना, शहरी मतदाताओं को सूची पुनरीक्षण के प्रति किया जाएगा जागरूक मुकेश रंजन Ranchi: भारतीय जनता पार्टी, रांची महानगर की ओर से विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर शहर के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से “SIR जागरूकता रथ” का शुभारंभ किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से मतदाताओं को मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नाम जोड़ने, संशोधन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। यह कार्यक्रम 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को सुबह 11:00 बजे मोराबादी स्थित अंतु चौक के आगे, JUDIO शोरूम के…
हाल के आत्महत्या मामलों से बढ़ी चिंता; विशेषज्ञ बोले—समय पर संवाद और सहयोग से बचाई जा सकती हैं मुकेश रंजन Ranchi: राजधानी रांची में हाल के महीनों में आत्महत्या के बढ़ते मामलों ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। युवाओं और कामकाजी वर्ग में बढ़ते मानसिक तनाव, घरेलू विवाद, प्रेम संबंधों में खटास और अवसाद जैसी समस्याओं को इन घटनाओं के प्रमुख कारणों में माना जा रहा है। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने यह संकेत दिया है कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता और समय पर सहायता की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई…
मुकेश रंजन Ranchi: राजधानी के वीआईपी और अति सुरक्षित माने जाने वाले मोरहाबादी मैदान क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब वाहन जांच के दौरान एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार के चालक ने पुलिसकर्मी को कुचलने का प्रयास कर दिया। घटना पार्क प्राइम होटल के समीप हुई, जहां लालपुर थाना की पुलिस नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान थार चालक को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन उसने वाहन रोकने के बजाय अचानक रफ्तार बढ़ा दी और लालपुर थाना के चालक राजेश यादव को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी…

