WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
- बिहार में राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चयनित 38 शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को पटना में सम्मानित किया जाएगा।
Patna : शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चयनित शिक्षकों और शिक्षिकाओं को 5 सितंबर को पटना में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार के लिए चयनित होने के बाद शिक्षकों में खुशी का माहौल है। इस सम्मान को उनके शैक्षणिक योगदान और विद्यालयी शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चयनित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को चयन की सूचना देते हुए समारोह में उपस्थित होकर पुरस्कार ग्रहण करने का अनुरोध किया गया है।
इन 38 शिक्षकों का होगा सम्मान
- विप्लव कुमार — विशिष्ट शिक्षक, मध्य विद्यालय, अरिहाना, आजमनगर, कटिहार।
- प्रमिला कुमारी — प्रधानाध्यापिका, सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) +2 एस.एन. लाल उच्च विद्यालय, अखगाँव, सन्देश, भोजपुर।
- राजकुमार प्रसाद गुप्ता — प्रधानाध्यापक, राजकीय मध्य विद्यालय, सलैया, मदनपुर, औरंगाबाद।
- अपराजिता कुमारी — प्रधान शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय, वलीपुर, हरिजन टोली, क्लस्टर मध्य विद्यालय, चिक्सी, पालीगंज, पटना।
- उमाकान्त कुमार — प्रधानाध्यापक, प्रोन्नत मध्य विद्यालय खाडिहारा उर्दू (बालक), बाराहाट, बाँका।
- पुनीता कुमारी — प्रधान शिक्षिका, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, बलरा, दुसाध टोली, बरौली, गोपालगंज।
- चंचला तिवारी — प्रधानाध्यापिका, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बसाढ़ी, सदर छपरा, सारण।
- मधु कुमारी — विद्यालय अध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय, जयंती ग्राम, औता, गोगरी, खगड़िया।
- निवेदिता कुमारी — विशिष्ट शिक्षिका, नव प्राथमिक विद्यालय, हरिजन टोला, कलगीगंज, कहलगाँव, भागलपुर।
- मो. नुरुल होदा — प्रधान शिक्षक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, शेखवा टोला, आदापुर, पूर्वी चम्पारण।
- अजय कुमार पंडित — प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय, उथरी पोखरिया, पूर्णियाँ पूर्व, पूर्णियाँ।
- बेबी अर्चना — विशिष्ट शिक्षिका, मध्य विद्यालय कुआड़ी, कुर्साकांटा, अररिया।
- शमा परवीन — प्रधान शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय, कोईरी टोला, धनुषी, रून्नीसैदपुर, सीतामढ़ी।
- गुड्डी कुमारी — प्रभारी प्रधानाध्यापिका, मध्य विद्यालय, वहेराडीह, डोभी, गया जी।
- पुनीता कुमारी — प्रधान शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय, अंधरी, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा।
- केशव कुमार — प्रधान शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय, मोहनपुर उर्दू, मुरौल, मुजफ्फरपुर।
- वीनस दीक्षित — विशिष्ट शिक्षिका, आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय, जीरादेई, सिवान।
- दुर्योधन बैठा — प्रधानाध्यापक, राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय, गढ़वा भोगाडी, मझौलिया, पश्चिम चम्पारण।
- मु. इमाम अली अंसारी — प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय, नथुनी अहीर के डेरा, डुमराँव, बक्सर।
- कमलेश कुमार — प्रधानाध्यापक, सर्वोदय मध्य विद्यालय, नोखा, रोहतास।
- कुमार प्रशांत — प्रधान शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय, फकिरना, बिरौल, दरभंगा।
- निकिता भारती — प्रधान शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय, शाहपुर, नवादा।
- सौरभ कुमार — विशिष्ट शिक्षक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बहादुरपुर, अस्थावां, नालंदा।
- पंकज रंजन — विशिष्ट शिक्षक, रामरतन उच्च विद्यालय, सचई कुर्था, अरवल।
- शहजाद अनवर — प्रभारी प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय, बेलवा, काशीपुर, किशनगंज।
- सुमित कुमार — विद्यालय अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय, डारीडीह, भभुआ, कैमूर।
- किसलय प्रसाद — प्रभारी प्रधानाध्यापक, पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय, नावाडीह, सिलफरी, चकाई, जमुई।
- मुदित कुमार — प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय, शकहरा टोला, बरियारपुर, मुंगेर।
- आशा वर्मा — विद्यालय अध्यापिका, राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मेहुस, शेखपुरा।
- उषा कुमारी — प्रधान शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय कोठिया कन्या, झंझारपुर, मधुबनी।
- डॉ. नीलू रानी — प्रधानाध्यापिका, कावेश्वर उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रौता, कुमारखंड, मधेपुरा।
- राज कुमार — प्रधान शिक्षक, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, नया टोला, मकुना, लखीसराय।
- पवन कुमार — विद्यालय अध्यापक, कामेश्वर उच्च विद्यालय, अलीगंज, पोषी, जहानाबाद।
- साक्षी सरला — प्रधान शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय, हसनपुर दक्षिणी, मुसहर टोला, महनार, वैशाली।
- नरेश कुमार निराला — विशिष्ट शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय, केला, छातापुर, सुपौल।
- राम नरेश राम — प्रधान शिक्षक, प्राथमिक निजरियानी, शिवहर।
- प्रभा कुमारी — विद्यालय अध्यापिका, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कटरमाला, दण्डारी, बेगूसराय।
- राकेश कुमार — विशिष्ट शिक्षक, प्राथमिक कन्या विद्यालय, लक्ष्मीपुर, रोसड़ा, समस्तीपुर।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now



