Author: दिनेश ओरांव

रैपर एवं गायक हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने अपनी 12 साल पुरानी शादी खत्म कर ली है। हनी सिंह के तलाक को कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। शालिनी तलवार ने अपने पति हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया था। फैमिली कोर्ट ने ढाई साल पहले हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार के तलाक के मामले का निपटारा कर लिया है और अब दोनों को तलाक की मंजूरी दे दी है। हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने कहा था कि हनी ने मुझे पीटा है। उन्होंने मेरे परिवार को मानसिक और भावनात्मक क्षति…

Read More

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ”टाइगर 3” को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस ट्रेलर के बाद फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच ”टाइगर 3” को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत में ”टाइगर 3” की एडवांस बुकिंग 5 नवंबर 2023 से शुरू हो गई थी। एडवांस बुकिंग शुरू होने के 24 घंटे के अंदर ही ”टाइगर 3” के करीब 1 लाख 40 हजार टिकट बिक गए। इस फिल्म के अब तक 2 लाख 66 हजार 995 टिकट बिक…

Read More

टीवी का विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन इन दिनों खूब चर्चा में है। शुरुआत के बाद से प्रतियोगियों की हरकतों से इस साल के बिग बॉस एपिसोड को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। ऐसे ही हिंदी टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की याद में इमोशनल होती नजर आईं। उनका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि अंकिता लोखंडे और अभिषेक गार्डन में बैठे हैं। इसके बाद अंकिता अभिषेक से कहती हैं, ‘जब तुम शर्टलेस होकर घूमते हो तो…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को लातेहार जिलान्तर्गत बालूमाथ थाना कांड संख्या-09/2016 , छह जुलाई, 2016 के अभियुक्त अर्जुन राम तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बालूमाथ जिला लातेहार के विरुद्ध भारतीय दंड विधान 1880 की धारा 406/409/419/420/34 के तहत अभियोजन की स्वीकृत्यादेश दिया है। अभियुक्त के खिलाफ अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई है कि अभियुक्त द्वारा इंदिरा आवास योजना के तहत शौचालय सामग्री, धुंआ रहित चूल्हा एवं योजना बोर्ड की आपूर्ति का आदेश बिना किसी निविदा/कोटेशन के मेसर्स ए.के. ट्रेडर्स, रांची को दिया गया। आपूर्ति के विरुद्ध 41,69,880 रुपये का भुगतान किया गया, जो सरकारी प्रावधान का…

Read More

Ranchi : राजधानी रांची में इस बार धनतेरस 10 नवम्बर (शुक्रवार )को मनाया जाएगा। इस दिन त्रयोदशी तिथि दिन में 11.47 बजे प्रारंभ होगी और 11 नवंबर को दिन में 1.13 बजे समाप्त होगी। धनतेरस की पूजा प्रदोष काल में करने का विधान है, इसलिए यह पूजा 10 नवम्बर को ही मनाया जाएगा। पंडित राजेन्द्र पांडेय ने बुधवार को बताया कि इस बार धनतेरस में शुभ संयोग बन रहे हैं। हस्त नक्षत्र योग होने से व्यापारियों को लाभ मिलेगा। इस नक्षत्र में की गई खरीदारी स्थाई होगी। उन्होंने बताया कि धन त्रयोदशी के दिन सोना, चांदी, वाहन, जमीन, घर, इलेक्ट्रिक…

Read More

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा में मंगलवार को लड़कियों को शिक्षित करने से जनसंख्या नियंत्रण पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में नीतीश कुमार के बयान पर सियासी बवाल मच गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने बयान की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से अपने बयान के लिए देश से माफी मांगने की मांग की है। बुधवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री का कल का बयान बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक था। आयोग ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने विधानसभा में बात की वह सी ग्रेड फिल्म के डायलॉग…

Read More

नई दिल्ली। चर्चित फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों की सफलता के बाद ठीक त्योहारी मौसम के दौरान बॉलीवुड के बादशाह के नये लुक ने उनके प्रशंसकों धड़कन बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर हाल में वायरल तस्वीरों को शाहरुख खान के फैन पेजों पर जमकर पोस्ट-लाइक-शेयर किया जा रहा है। पैपराजी की भी तेज नजरें इस पर टिकी हैं। इन ताजा तस्वीरों में शाहरुख ब्लैक सूट में स्मार्ट और रिच लुक में हैं। किंग खान के प्रशंसकों के लिए यह साल गेम-चेंजर साबित हुआ है। इस…

Read More

बड़कागांव‌। हजारीबाग कोयला खनन परियोजनाओं में हर्षोल्लास के साथ एनटीपीसी की 49वां स्थापना दिवस मनाया गया। पकरी बरवाडीह, पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट, चट्टी बरियातू, केरेडारी एवं पदम कोयला खनन परियोजना के तमाम पदाधिकारी, एसोसिएट्स, सुरक्षा मेंतैनात सुरक्षा कर्मी एवंअन्य इस मौके उपस्थित हुए। स्थापना दिवस के इस जश्न की शुरुआत एनटीपीसी ध्वजारोहण के साथ की गई और उसके बाद प्रयोजना प्रमुखों द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित किया गया। परियोजनाओं के प्रमुखों ने अपने वक्तव्य में सबसे पहले 49 वर्ष में प्रवेश करने पर सभी कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और अपने विचार रखें। सबसेपहले बादाम कोयला खनन परियोजना के…

Read More

Ranchi : नृत्य मानवीय अभिव्यक्तियों का एक रसमय प्रदर्शन है। यह एक ऐसी कला है जो मन प्रसन्न और शरीर स्वस्थ करने के साथ-साथ इंसान के अंदर छुपे कई अवगुणों को दूर कर हृदय को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। ऐसे गुणों से छात्रों को संपोषित करने के उद्देश्य से जवाहर विद्या मंदिर श्यामली के कक्षा नर्सरी से पाँचवीं के छात्रों के बीच वार्षिक नृत्य प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम की शुरुआत उपप्राचार्य एस० के० झा बी०एन०झा संजय कुमार, प्राथमिक विभाग के प्रभारी वीणा सिंह एवं दीपक कुमार सिन्हा के कर कमलों द्वारा सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। नर्सरी से…

Read More

Ranchi : एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय रांची ने 49वां एनटीपीसी स्थापना दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि टी.के. कोनार महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ) ने विभागाध्यक्षों कर्मचारियों और पुरस्कार विजेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में एनटीपीसी ध्वज फहराया। इस अवसर पर श्री कोनार ने बिजली उत्पादन में एनटीपीसी की 48 वर्ष की यात्रा पूरी करने पर कर्मचारियों को बधाई दी श्री कोनार ने कहा कि हमें भारत के सबसे बड़े ऊर्जा समूह का हिस्सा होने पर गर्व है जिसने भारत जैसे प्रगतिशील देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।…

Read More