नीतीश कुमार के बयान पर मचा सियासी बवाल

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा में मंगलवार को लड़कियों को शिक्षित करने से जनसंख्या नियंत्रण पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में नीतीश कुमार के बयान पर सियासी बवाल मच गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने बयान की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से अपने बयान

Advertisement

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा में मंगलवार को लड़कियों को शिक्षित करने से जनसंख्या नियंत्रण पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में नीतीश कुमार के बयान पर सियासी बवाल मच गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने बयान की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से अपने बयान के लिए देश से माफी मांगने की मांग की है।

बुधवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री का कल का बयान बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक था। आयोग ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने विधानसभा में बात की वह सी ग्रेड फिल्म के डायलॉग जैसा था। महिलाओं के सामने और सबसे बुरी बात यह थी कि उनके पीछे बैठे पुरुष हंस रहे थे। उनकी हरकतें और हावभाव लगभग भद्दे मजाक की तरह थे। सबसे बुरी बात यह है कि अध्यक्ष ने उन्हें अभी तक नहीं हटाया है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष को उनके खिलाफ कदम उठाना चाहिए।

रेखा शर्मा ने कहा कि विधानसभा में उनकी अमर्यादित टिप्पणी हर महिला की गरिमा और सम्मान का अपमान है। उनकी भाषा बहुत अपमानजनक और घटिया है। अगर कोई नेता लोकतंत्र में खुलेआम ऐसे बयान देता है तो आप कल्पना कर सकते हैं कि राज्य में महिलाओं की क्या स्थिति होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *