नगांव। जिले की कसुवा पुलिस की कार्रवाई में नकली नोट बनाने के आरोप में मशीन के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज बताया कि कसुवा के उत्तर शिमुलुगुरी में कसुवा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की। छापामारी के दौरान बंदनागांव के एक दंपति सहित कुल चार लोगों को हिरासत में लिया गया। आरोपितों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे नकली नोट के बंडल बेचने वाले थे। अभियान का नेतृत्व कसुवा थाना प्रभारी राजा इरशाद ने किया। छापामारी में गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान विचेनो उइखान, ए शिमराई, उत्तर शिमुलुगुड़ी…
Author: दिनेश ओरांव
Kathmandu। कई बार भूकंप की त्रासदी की निर्मम मार से बेहाल हो चुके नेपाल को शुक्रवार रात कांपी धरती ने फिर हिलाकर दिया। इस बार इसका केंद्र जाजरकोट जिला रहा। शक्तिशाली भूकंप के तेज झटकों से हजारों मकान मलबे के ढेर में बदल गए। सुबह होते ही युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया है। अब तक 129 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। जाजरकोट जिले में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 92 पहुंच चुकी है। मलबे के ढेर में जिंदगी की तलाश की जा रही है। अपने के शव देख…
Ranchi। झारखंड कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2024 की सरकारी छुट्टी के कैलेंडर को मंजूरी दी गयी। कार्मिक विभाग के प्रस्ताव पर वर्ष 2024 में 21 छुट्टी एनआइए एक्ट के तहत दी जाएगी, वहीं 12 छुट्टी कार्यपालक आदेश के अंतर्गत होंगी जबकि बैंक लेखा की वार्षिक बंदी एक अप्रैल सोमवार को की जाएगी। एनआइ एक्ट के तहत 21 अवकाश गणतंत्र दिवस 26 जनवरी , महाशिवरात्रि 8 मार्च, होली 25 मार्च, गुड फ्राइडे 29 मार्च, ईद उल फितर और सरहुल 11 अप्रैल, रामनवमी 17 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा 23 में, ईद उल…
Godda : झारखंड आईएएस आॅफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) की तरफ से रांची के मोरहाबादी मैदान में दो से छह नवंबर तक दिवाली मेले का आयोजन किया गया है। मेले में 200 से ज्यादा स्टॉल हैं, जिसमें हस्तशिल्प के साथ की अन्य तरह के स्टॉल हैं लेकिन अदाणी फाउंडेशन द्वारा लगाया गया ज्ञानोदय-गोड्डा के मॉडल का स्टॉल मेले में आये लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्टॉल में बने मॉडल के माध्यम से अदाणी पावर द्वारा गोड्डा में किए जा रहे सीएसआर कार्यों के तहत चलाए जा रहे ज्ञानोदय कार्यक्रम को प्रदर्शित किया गया है। जिला-प्रशासन के…
Asansol: उप केंद्रीय श्रम आयुक्त (केंद्रीय) विनय कुमार त्रिवेदी ने शुक्रवार को ईस्टर्न कोलफील्ड्स के कार्मिक एवं औद्योगिक विभाग के सम्मेलन कक्ष में कार्मिक अधिकारियों के लिए एक परिचर्चा का आयोजन किया। यह एक परस्पर संवादात्मक सत्र था, जिसमें श्रम क़ानूनों जैसी कि “औद्योगिक विवाद अधिनियम”, “वर्कमेन कंपेनसेशन अधिनियम” इत्यादि अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। त्रिवेदी ने अधिकारियों से परिचर्चा करते हुए कार्मिक एवं औद्योगिक विवाद से संबन्धित कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होनें सतत ज्ञानार्जन को सफलता की कुंजी बताया। इस अवसर पर ईसीएल के महा प्रबन्धक (कार्मिक) प्रभारी सुब्रत दासगुप्ता, विभागाध्यक्ष (कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध) पुण्यदीप…
बेगूसराय। बेगूसराय में पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति के घर पर चढ़कर गोलीबारी और मारपीट करते हुए तांडव मचाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के हामोडीह गांव की है। बीते रात पूर्व के मामले को उठाने को लेकर 20-25 बदमाशों ने रामदयाल यादव के घर पर हमला कर दिया। करीब 40 राउंड गोली चलने की बात भी सामने आई है। इस घटना में विजय यादव एवं मुनेश्वर यादव घायल हो गए हैं। कई मोटरसाइकिल, एक मारुति, एक टाटा 407 वाहन एवं निर्माणाधीन घर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।…
मॉडल उर्फी जावेद अपने कपड़ों और अतरंगी फैशन को लेकर सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन अब उन्हें ऐसे कपड़े पहनना और वैसा फैशन करना महंगा पड़ रहा है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती नजर आ रही है। इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि उर्फी जावेद को कपड़े पहनने की वजह से गिरफ्तार कर लिया गया है। उर्फी जावेद की गिरफ्तारी के इस वीडियो को पैपराजी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में उर्फी जावेद एक कैफे से बाहर निकलती नजर आ रही…
सफल टीजर, ट्रेलर और पहले गाने `लेके प्रभु का नाम’ के बाद, वाईआरएफ ने आज `टाइगर 3′ के 50 सेकंड के टाइगर इज बैक वीडियो एसेट के साथ दर्शकों को चौंका दिया। यह सलमान खान उर्फ टाइगर को एक वन-मैन आर्मी के रूप में प्रस्तुत करता है जो एक खलनायक से भारत की रक्षा करता है और खलनायक इसे किसी भी कीमत पर खत्म करना चाहता है। https://pratahnewz.com/91-families-affected-by-violence-will-get-compensation/ दुनिया भर के दर्शकों के लिए, `टाइगर 3′ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का एक्शन शो है, जिसने ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। यह इस इंटरकनेक्टेड फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म है और एक था टाइगर,…
बेगूसराय। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वर्तमान जिला इकाई के प्रवक्ता और पूर्व में दो बार बलिया दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष रह चुके ललन राय उर्फ लालो दा के निधन से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई है। पार्टी के सभी कार्यक्रम तत्काल रद्द कर दिए गए हैं। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह तथा राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा सहित भाजपा के तमाम नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने निधन पर शोक जताते हुए इसे समाज और भाजपा के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने नमन करते…
रांची। लोहरदगा हिंसा से प्रभावित 91 परिवारों को 51 लाख 53 हजार रुपये के मुआवजा वितरण संबंधी आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी को विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले नागरिकता संशोधन अधिनियम यानी सीएए के समर्थन में जुलूस निकाला गया था। इस दौरान हिंसा भड़क गयी थी और जुलूस के दौरान पथराव भी हुआ। साम्प्रदायिक हिंसा में बड़े पैमाने पर क्षति हुई, जिससे 91 परिवार प्रभावित हुए। क्षतिपूर्ति मुआवजा के लिए मामला हाई कोर्ट गया। वहां से पारित आदेश के आलोक में मुआवजे का भुगतान किया जायेगा।
