सतत ज्ञानार्जन सफलता की कुंजी : विनय कुमार त्रिवेदी

Asansol: उप केंद्रीय श्रम आयुक्त (केंद्रीय) विनय कुमार त्रिवेदी ने शुक्रवार को ईस्टर्न कोलफील्ड्स के कार्मिक एवं औद्योगिक विभाग के सम्मेलन कक्ष में कार्मिक अधिकारियों के लिए एक परिचर्चा का आयोजन किया। यह एक परस्पर संवादात्मक सत्र था, जिसमें श्रम क़ानूनों जैसी कि “औद्योगिक विवाद

Advertisement

Asansol: उप केंद्रीय श्रम आयुक्त (केंद्रीय) विनय कुमार त्रिवेदी ने शुक्रवार को ईस्टर्न कोलफील्ड्स के कार्मिक एवं औद्योगिक विभाग के सम्मेलन कक्ष में कार्मिक अधिकारियों के लिए एक परिचर्चा का आयोजन किया। यह एक परस्पर संवादात्मक सत्र था, जिसमें श्रम क़ानूनों जैसी कि “औद्योगिक विवाद अधिनियम”, “वर्कमेन कंपेनसेशन अधिनियम” इत्यादि अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। त्रिवेदी ने अधिकारियों से परिचर्चा करते हुए कार्मिक एवं औद्योगिक विवाद से संबन्धित कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होनें सतत ज्ञानार्जन को सफलता की कुंजी बताया।

इस अवसर पर ईसीएल के महा प्रबन्धक (कार्मिक) प्रभारी सुब्रत दासगुप्ता, विभागाध्यक्ष (कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध) पुण्यदीप भट्टाचार्य, विभागाध्यक्ष (विधि) गौतम सेनगुप्ता, मुख्य प्रबन्धक (कार्मिक-वीआईपी सेल) मो॰ नज़रुल इस्लाम एवं मुख्य प्रबन्धक(कार्मिक)पेंशन सेल तमोशी रॉय चौधरी की उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.