केस उठाने के लिए बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

बेगूसराय। बेगूसराय में पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति के घर पर चढ़कर गोलीबारी और मारपीट करते हुए तांडव मचाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के हामोडीह गांव की है। बीते रात पूर्व के मामले

Advertisement

बेगूसराय। बेगूसराय में पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति के घर पर चढ़कर गोलीबारी और मारपीट करते हुए तांडव मचाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के हामोडीह गांव की है।

बीते रात पूर्व के मामले को उठाने को लेकर 20-25 बदमाशों ने रामदयाल यादव के घर पर हमला कर दिया। करीब 40 राउंड गोली चलने की बात भी सामने आई है। इस घटना में विजय यादव एवं मुनेश्वर यादव घायल हो गए हैं। कई मोटरसाइकिल, एक मारुति, एक टाटा 407 वाहन एवं निर्माणाधीन घर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

उर्फी जावेद को बोल्ड कपड़ों के कारण पुलिस ने किया गिरफ्तार? सोशल मीडिया पर वायरल

एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि बीते रात करीब 23.45 बजे वीरपुर पुलिस को सूचना मिली कि हामोडीह में दो पड़ोसी परिवारों के बीच 2020 से चल रहे भूमि विवाद को लेकर झगड़ा हो गया है। जिसमें एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। सूचना मिलते ही 25 मिनट के अंदर वीरपुर, बरौनी, एफसीआई एवं जीरोमाइल थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ हामोडीह गांव पहुंचे।

जहां मुनेश्वर यादव का दाहिना पैर जख्मी पाया गया तथा उसके पुत्र विजय यादव का चेहरा जख्म पाया गया। तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया। जहां डॉक्टरों द्वारा गोली से जख्म होने की पुष्टि नहीं कि गई है। पूछताछ में घायल के परिजनों और स्थानीय लोगों ने रामजपो यादव, चंदन यादव एवं उसके परिवार के सदस्यों द्वारा घटना करने की बात कही गई है।

एसपी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच वर्ष 2020 से जमीन विवाद चल रहा है। करीब एक माह पहले दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। फिलहाल विधि-व्यवस्था सामान्य है, आरोपियों के खिलाफ छापेमारी एवं आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.