Author: दिनेश ओरांव

साहिबगंज : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के नौजवान रोजगार की चिंता न करें। राज्य सरकार प्रदेश में नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रति गंभीर है। हमारी सरकार ने राज्य में कई जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया है। आप सभी को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए राज्य में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री मंगलवार को साहिबगंज के पतना प्रखंड स्थित कुंवरपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित विकास मेला-सह-परिसंपत्ति वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी सरकार आपके द्वार के तहत लाखों की संख्या में आवेदन मिले। राज्य में…

Read More

गिरिडीह : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार में शिक्षा मंत्री रहे जगरनाथ महतो के निधन से रिक्त हुई डुमरी-33 विधानसभा सीट पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में हुए उप चुनाव में 64 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। नक्सल प्रभावित छंछदो, धावाटाड, बरियारपुर, बेड़ो, फतेहपुर, नागाबाद समेत हार्डकोर भाकपा माओवादियों के इलाकों में भी सुबह सात बजे से ही वोटरों की लंबी कतार लगी थी। दिनभर रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच हर वर्ग के मतदाताओं ने वोट डाला। पूर्वाह्न 11 बजे तक 27.56 फीसदी, अपराह्न एक बजे तक 43.56 प्रतिशत, तीन बजे तक 58.92 प्रतिशत…

Read More

बोगोटा। कोलंबिया में दो गुरिल्ला समूहों के बीच शांति वार्ता के बीच घातक संघर्ष नौ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पूर्वी अरौका विभाग के गवर्नर ने कहा कि लड़ाई निहत्थे एफएआरसी और नेशनल लिबरेशन आर्मी (ईएलएन) के असंतुष्टों के बीच हुई। https://pratahnewz.com/chinese-president-xi-jinping-will-not-come-to-delhi-to-attend-the-g20-summit/ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में सोमवार को जारी अधिकारियों के बयानों के हवाले से कहा गया है कि कोलंबिया के गुरिल्ला समूह ईएलएन ने वेनेजुएला में सरकार के साथ चौथे दौर की चर्चा पूरी की। इसमें संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों के लिए मानवीय सहायता पर समझौते की घोषणा की गई। वार्ता खत्म होने के…

Read More

बीजिंग । चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस सप्ताह भारत में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे। उनके स्थान पर चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग आगामी नौ व दस सितंबर को भारत की राजधानी दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। जी-20 समूह की अध्यक्षता इस समय भारत के पास है। जी-20 समूह का महत्व इसी बात से समझा जा सकता है कि दुनिया की सकल घरेलू आय (जीडीपी) का 85 प्रतिशत हिस्सा जी-20 देशों का है। इसी तरह दुनिया की दो-तिहाई आबादी जी-20 देशों में रहती है और वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत हिस्सा जी-20…

Read More

काठमांडू । नेपाल में हुए एक क्विंटल सोने की तस्करी के मामले में केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) को भारत से एक और गिरफ्तारी करने में सफलता मिली है। सीआईबी की एक टीम अभी भी दिल्ली में मौजूद है, जो सीबीआई की मदद से इस तस्करी मामले से जुडे भारतीय कनेक्शन को ढूंढने में लगी हुई है। नेपाल पुलिस के प्रवक्ता कुबेर कडायत ने बताया कि सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार चीनी नागरिक सुमन खरेल को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। उसे गोरखपुर बॉर्डर होते हुए नेपाल लाया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सुरक्षाकर्मियों के सहयोग से यह गिरफ्तारी…

Read More

साहिबगंज : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की जनता के साथ सरकार पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। परिस्थितियां कैसी भी हो, हर वर्ग और हर तबके के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। सभी का उत्थान हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री सोमवार को साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड स्थित सिमलढाब में विकास मेला सह जनता दरबार को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं को आप तक पहुंचाने का काम हो रहा है आप भी आगे आयें और इन योजनाओं से जुड़े। जब सरकार और जनता एक साथ…

Read More

New Delhi : शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 7, लोक कल्याण मार्ग पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 के विजेताओं के साथ बातचीत की। बातचीत में 75 पुरस्कार विजेताओं ने भाग लिया। प्रधानमंत्री ने देश के युवा दिमागों को विकसित करने में शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अच्छे शिक्षकों के महत्व और देश की नियति को आकार देने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को जमीनी स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वालों की सफलता के बारे में शिक्षित करके प्रेरित करने के महत्व पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने हमारी स्थानीय…

Read More

Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा के प्राथमिक खंड में सोमवार को राधा-कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 150 भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण के विभिन्न रूपों को जीवंत किया। पीत वस्त्र, सांवले-सलोने रूप में, मोर पंख एवं मुरली धरे कृष्ण तथा सोलह श्रृंगार में राधा ने सभी को भाव विभोर कर दिया। सभी दर्शकों ने इस प्रतियोगिता में कृष्ण एवं राधा के बालरूपों का आनंद लिया। कड़ी प्रतियोगिता के बीच निर्णायक साधना दास एवं शंभुनाथ चौधरी ने राधा रूप में प्रथम स्थान पर बहन रिया राज, द्वितीय स्थान पर आराध्या कुमारी सोनी एवं तृतीय स्थान…

Read More

Giridih: डुमरी विधानसभा उपचुनाव मंगलवार को होने वाला है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जायेगा और शाम पांच बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सोमवार को डुमरी एसडीएम कार्यालय से विधानसभा क्षेत्र के 373 मतदान केंद्रों के लिए 1640 मतदान कर्मियों को भेजा गया। इसके अलावा कुछ मतदान कर्मियों को रिजर्व में भी रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर इन मतदान कर्मियों को मतदान ड्यूटी में भेजा जा सके। जिला प्रशासन के अधिकारी मतदान के भयमुक्त और निष्पक्ष होने का दावा कर रहे हैं। डुमरी उपचुनाव को लेकर एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी शहजाद अनवर ने…

Read More

रांची। झारखंड के खेल प्रशिक्षकों को कैश अवॉर्ड का लाभ दिया जाना है। इसके लिए खेल निदेशालय, झारखंड के निर्देश के बाद सभी जिलों में इसके लिए जिला खेल पदाधिकारी के माध्यम से पांच सितम्बर तक आवेदन मंगाए जा रहे हैं। रांची सहित दूसरे जिलों में भी इस संबंध में सूचना जारी की गयी है।रांची डीएसओ के स्तर से जारी सूचना के आधार पर कहा गया है कि जिले के वैसे प्रशिक्षक, जिन्होंने मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों या टीम को उपलब्धि दिलाई हो और अबतक अवॉर्ड के लिए आवेदन नहीं दिया हो, वे पांच सितम्बर को दोपहर दो…

Read More