नौजवानों से बोले सीएम- रोजगार की नहीं करें चिंता, सरकार है गंभीर

साहिबगंज : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के नौजवान रोजगार की चिंता न करें। राज्य सरकार प्रदेश में नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रति गंभीर है। हमारी सरकार ने राज्य में कई जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया है। आप सभी को विभिन्न

नौजवानों से बोले सीएम
Advertisement

साहिबगंज : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के नौजवान रोजगार की चिंता न करें। राज्य सरकार प्रदेश में नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रति गंभीर है। हमारी सरकार ने राज्य में कई जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया है। आप सभी को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए राज्य में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री मंगलवार को साहिबगंज के पतना प्रखंड स्थित कुंवरपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित विकास मेला-सह-परिसंपत्ति वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी सरकार आपके द्वार के तहत लाखों की संख्या में आवेदन मिले। राज्य में पहली बार सरकार आपके घर-घर, पंचायत-पंचायत पहुंचकर आपकी समस्याओं को सुना एवं उसका निष्पादन किया। कुछ वर्ष पहले पेंशन के लिए हमारे बुजुर्ग ब्लॉक के चक्कर काटा करता थे। आज राज्य में कोई भी बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग पेंशन से अछूता नहीं है। हमारी सरकार ने ठोस कदम उठते हुए जनहित में कई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। आप इन योजनाओं से जुड़े और अपने आप को स्वावलंबी बनाने के साथ राज्य के विकास में योगदान दें।

डुमरी उप चुनाव : बेखौफ महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर की वोटिंग, 64 फीसदी से अधिक मतदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और कम बारिश के कारण इस वर्ष भी धान की बुआई पर असर पड़ा है, लेकिन राज्य के किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार आपके साथ सदैव खड़ी है। सरकार ने खेती-बारी से से संबंधित कई योजनाओं का शुभारंभ किया है, ताकि किसानों को ऐसी विपरीत परिस्थितियों में ज्यादा से ज्यादा राहत मिल सके। मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत आप पशु पालकर आय अर्जित कर सकते हैं। राज्य में शिक्षा व्यवस्था में दिन प्रतिदिन सुधार लाने का प्रयास जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारी सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूल के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध करा रही है। प्रदेश के छात्र-छात्रा आज उत्कृष्ट विद्यालय में उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के नौजवान रोजगार को लेकर चिंता न करें। सरकार आपके लिये रोजगार सृजन से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं बनाई है। आप शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करना चाहते हैं तो आप इंजीनियर, डॉक्टर, अधिकारी, पत्रकार बनें। अगर आप स्वरोजगार करने के इच्छुक है तो मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत सरकार आपको अनुदान आधारित लोन उपलब्ध करा रही है। आप इस योजना का लाभ उठायें।

कोलंबिया में गोरिल्ला समूहों में संघर्ष, नौ की मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वजन पेंशन योजना के तहत सभी बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को पेंशन मिल रहा है। किसानों और पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री पशुधन योजना चलायी जा रही है। पढ़ने वाली बच्चियों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए मरङ गोमके छात्रवृत्ति योजना चल रही है। आप सभी इसका भरपूर फायदा उठायें एवं अपने बच्चियों को साक्षर बनायें। सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार का शिक्षा पर विशेष फोकस है। शिक्षा की बेहतरी के क्षेत्र में सरकार ने कई अहम कदम उठाये हैं। आज निजी विद्यालयों से भी बेहतर शिक्षा सरकारी विद्यालय में दी जा रही है। उत्कृष्ट विद्यालय इसका उदाहरण है। यहां के शिक्षकों को आईआईएम से प्रशिक्षण दिलाया गया है, ताकि वे आधुनिक एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा राज्य के बच्चों को दे सके।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 592 लाभुकों के बीच 4,80,58,992 रुपये की परिसंपत्ति का किया वितरण। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 107 सखी मंडलों को बैंक लिंकेज के तहत 2 करोड़ 58 लाख रुपये और 424 सखी मंडलों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत एक करोड़ 42 लाख रुपये की राशि सौंपी। इसके अलावा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, अंबेडकर आवास योजना समेत कई योजनाओं का लाभ लाभुकों को प्रदान किया। मौके पर आयुक्त (संथाल परगना प्रमंडल) लालचंद डाडेल, डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम समेत जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *