Author: दिनेश ओरांव

रांची। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में यह जरूरी है कि पर्यावरण संतुलन को लेकर सिर्फ महोत्सव में ही नहीं बल्कि आम जीवन में भी प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत तथा नीतिगत रूप से प्रभावी कदम उठानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज माननीय विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में झारखंड विधान सभा परिसर में यह वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ है, जहां हम सभी लोग एकत्रित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने इस महोत्सव में उपस्थित सभी लोगों से अपील किया कि वे एक-एक वृक्ष अपनी और से जरूर लगाएं तथा उस वृक्ष को संरक्षित भी करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब…

Read More

ECL के मुख्यालय से जून माह, 2023 में सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान में आज  दिनांक 31.07.2023 को सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस माह ईसीएल मुख्यालय से एक अधिकारी तथा सात कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों में श्री मंजूनाथ पी. महाप्रबंधक (ई एण्ड टी ), एवं कर्मचारियों में श्री शिवानंद सिंह कार्यालय अधीक्षक, श्री सुब्रता सिन्हा लेखापाल, श्रीमती संचाइता सरकार नर्स प्रभारी, श्री अनुज कुमार भट्टाचार्जी वरिष्ठ आर.टी.ओ., श्री भुबन मोहन डॉन ई.पी.फिटर, श्री पाटिल पवन गुप्ता वरिष्ठ लाइन मैन एवं श्रीमती लता बाउरी शामिल हैं। कार्यक्रम में उपस्थित E के अध्यक्ष…

Read More

भीलवाड़ा। जिले से गुजरने वाले भीलवाड़ा-कोटा राजमार्ग पर रविवार देर रात सवाईपुर चौराहे के निकट बस और कार की  जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौके पर  मौत हो गई, जबकि अन्य तीन जख्मी हो गए। ये परिवार मेनाल वाटरफॉल से वापस लौटने के क्रम में कार एक रोडवेज बस से टकरा गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। बडलियास थाना प्रभारी शिवचरण ने बताया कि उत्तर प्रदेश के इटावा व वर्तमान में…

Read More

मुंबई। मुंबई में विरार स्टेशन के पास जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में हुई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में सहायक पुलिस निरीक्षक टीका राम भी शामिल है। इस घटना के बाद आरोपित आरपीएफ कांस्टेबल चेतन कुमार को दहिसर में गिरफ्तार कर लिया गया। बोरीवली रेलवे पुलिस घटना की जांच कर रही है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने मीडिया को बताया कि जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस के बी-5 बोगी में सोमवार सुबह 5ः23 बजे फायरिंग की गई । आरपीएफ के पुलिस कांस्टेबल चेतन कुमार ने सहायक पुलिस निरीक्षक टीकाराम…

Read More

नई दिल्ली। मणिपुर में जिन दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया था, उन दोनों महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दोनों महिलाओं की याचिका पर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच आज ही सुनवाई करेगी। दोनों महिलाओं ने वकील जावेदुर रहमान के जरिये दायर याचिका में कहा है कि इस घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए। उल्लेखनीय है इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को स्वतः संज्ञान लिया था। इस मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। केंद्र सरकार ने कहा है कि राज्य सरकार की…

Read More

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा जनता के विश्वास को एकत्रित कर नेतृत्व देने का काम करेंगे। लोग पद में रहना पसंद करते हैं लेकिन दायित्व बोध नहीं करा पाते। जहां अभाव है वही आजसू पार्टी के नेतृत्व की जरूरत है। हम अपना भाग्य अपने कलम से लिखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति योग्यता पर नहीं दूसरे की कमी पर चल रही है। राजनीति ही सभी समस्याओं को हल करने का कुंजी है। सरकार की जिम्मेदारी होती है अपने लोगों को सुरक्षित वातावरण दें लेकिन आज घर से निकल रहा हर एक…

Read More

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2022-23 और आकलन वर्ष 2023-24 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। ITR दाखिल करने के लिए मात्र 3 दिन बचे हैं। आयकर विभाग ने करदाताओं से अपील की है कि यदि उन्होंने अभी तक ITR नहीं फाइल किया है, तो जल्द कर दें। आयकर विभाग ने शनिवार को एक ट्वीट  https://twitter.com/IncomeTaxIndia/status/1684910631206723584 कर कहा कि आकलन वर्ष 2023-24 के लिए आईटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2023 है। आईटीआर दाखिल करने के लिए केवल तीन दिन बचे हैं। कृपया http:ncometax.gov.in पर जाएं, जल्द से जल्द अपना आईटीआर दाखिल…

Read More

बोकारो। बोकारो थर्मल के बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थानांतर्गत खेतको में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में 9 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे ताजिया उठाने के क्रम में ऊपर से गुजर रहे 11 हजार के हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। जिससे जुलूस में रखी बैट्री ब्लास्ट कर गयी। इस दौरान 13 लोग संपर्क में आ गए। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, वहीं सात लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मरने वालों…

Read More

रांची : सेवन स्टार्स अकादमी, हेहल में एसआईपी अबेकस इंडिया के तत्वावधान में ईस्टर्न इंडिया इंटर स्कूल कोलॉरिंग कांटेस्ट 2023 का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। दो राउंड में प्रतियोगिता को सम्पन्न कराया गया। प्रतियोगिता में वर्ग 1 से 6 तक के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें सभी वर्गों से प्रथम तीन विजेता को चुना गया। जिन्हें विद्यालय के निदेशक डॉक्टर बी. बेक, एकेडमिक हेड प्रफुल कुमार बिड एवं उप प्राचार्य ऋतु प्रिया ने सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जबकि प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले अन्य बच्चों को प्रमाण पत्र दिया गया। विजेता प्रतिभागियों में…

Read More

मैड्रिड। हिजाब नहीं पहनने पर धमकी मिलने के बाद ईरानी महिला शतरंज खिलाड़ी सारा खादेम के नाम से मशहूर सारा सादत खादेमलशरीह ने स्पेन की नागरिकता ले ली है। यह जानकारी स्पेन सरकार ने दी है। ज्ञात रहे कि दिसंबर में सारा ने कजाकिस्तान में एक प्रतियोगिता में बिना हिजाब के भाग लेने पर ईरान सरकार ने विरोध किया था। उस दौरान विरोध से बचने के लिए सारा खादेम जनवरी में स्पेन चली गई थी। हाल ही में सारा खादेम को स्पेनिश नागरिकता प्रदान की गई है। इस बात की जानकारी स्पेन सरकार ने 27 जुलाई (गुरुवार) को दी। कजाकिस्तान…

Read More