Ranchi: एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (आरईएल) ने ओंकारेश्वर जलाशय, खंडवा, मध्य प्रदेश में 80 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर क्षमता के लिए सफल बोली लगाई है। मंगलवार 8 अगस्त 2023 को बोली रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड (आरयूएमएसएल), सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन आॅफ इंडिया (एसईसीआई) और एमपी ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की संयुक्त उद्यम कंपनी द्वारा आयोजित की गई थी। खोजा गया टैरिफ 3.80 रुपये प्रति किलोवॉट है और इससे उत्पन्न ऊर्जा परियोजना का उपयोग मप्र राज्य डिस्कॉम द्वारा किया जायेगा। वर्तमान समय में एनटीपीसी समूह के पास 3.3 गीगावॉट आरई परिचालन क्षमता, 20 गीगावॉट आरई क्षमता पाइपलाइन में है, जिसमें 4 गीगावॉट…
Author: दिनेश ओरांव
Ranchi। 32 जनजातीय के वाद्ययंत्रों की अविस्मरणीय गूंज के हम सभी साक्षी बनेंगे। “रीझ रंग रसिका” रैली में जब पारंपरिक वेशभूषा में मांदर की थाप पर कदम थिरकेंगे, तब पूरा झारखण्ड थिरकेगा और वाद्ययंत्रों का संगम झारखण्ड आदिवासी महोत्सव का आगाज करेगा। झारखंड आदिवासी महोत्सव -2023 में “रीझ रंग रसिका” रैली मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। नौ अगस्त को 12 बजे अपराह्न रैली धुमकुड़िया भवन, करमटोली चौक से जेल रोड स्थित बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान के लिए प्रस्थान करेगी। रैली में झारखण्ड के 32 विभिन्न जनजातिय वाद्ययंत्रों के संगम होगा। रैली में असुर, बैंगा, बंजारा, बथुडी, बेदिया, बिंझिया, बिरहोर, बिरजिया,…
Ranchi। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधि मंडल ने राज्य सरकार द्वारा वृहत पैमाने पर पूरी भव्यता के साथ झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 का आयोजन करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आदिवासी महोत्सव- 2023 को एक अलग पहचान मिलेगी। इस बार इस महोत्सव का देश भर में प्रचार- प्रसार किया जा रहा है और खुशी की बात है कि देश- दुनिया से…
Ranchi। झारखंड राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी ने सभी जिले के शिक्षा पदाधिकारियों को नोटिस बोर्ड दुरस्त करने का निर्देश जारी किया है। जहां नहीं है, वहां लगाने को कहा गया है। सभी स्कूलों को 30 सितंबर तक यह काम पूरा कर लेने को कहा गया है। स्कूल के Notice Board पर हर कक्षा में प्रथम स्थान लानेवाले छात्र-छात्राओं, खेलकूद या स्कूलों की अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं के नाम के साथ-साथ उनकी फोटो भी लगेगी। वहीं, स्कूलों में अच्छी उपस्थिति और अच्छी हैंडराइटिंग वाले छात्र-छात्राओं के नाम और उनकी लिखी हुई चीजें भी सार्वजनिक की जायेंगी।…
Patratu: जयनगर पंचायत भवन में PVUNL के तत्वावधान में आयोजित ‘बॉडीस्पीक्स डिकोडिंग वाइटल साइन्स’ नामक एक दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र का आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जयनगर और बलकुदरा गांवों के आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम और पीआरआई सदस्यों सहित लगभग 50 उत्साही प्रतिभागियों ने भाग लिया। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व और पुनर्वास (सीएसआर/आरएंडआर) समूह के नेतृत्व में इस पहल का उद्देश्य प्राथमिक स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के लिए महत्वपूर्ण संकेतों की जानकारी देना था। प्रशिक्षण सत्र उत्साह के साथ शुरू हुआ जब PVUNL स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम ने महत्वपूर्ण संकेतों के महत्व और किसी व्यक्ति के…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर अमल करते हुए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लगातार एक्शन में हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने रविवार को हजारीबाग पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह के विरुद्ध आयकर विभाग द्वारा आय से अधिक धनार्जन करने से संबंधित जांच प्रतिवेदन के आधार पर पीई दर्ज करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। आयकर विभाग ने हजारीबाग पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह के आवास पर 22 नवंबर, 2022 को की गई तलाशी के दौरान कुल 406.28 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में बड़े पैमाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और समाज के बुद्धिजीवियों पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। उन्होंने रविवार को ट्विट कर कहा कि राज्य में सरकार प्रायोजित और पोषित क्रैकडाउन की तैयारी चल रही है, जो इस सरकार के खिलाफ बोलेगा या लिखेगा उसपर पुलिस की मदद से सरकार से सरकार जुल्म करेगी। उन्हें जेल भेजेगी। बाबूलाल ने दावा किया कि कुछ महा भ्रष्ट सरकारी मुलाजिमों को यह गलत काम करने की सुपारी दी जा रही है। ऐसे में झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों को सतर्क रहने…
रांची। झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है। इस महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए रांची जिला प्रशासन और आदिवासी कल्याण विभाग जी-जान से जुटे हैं। नौ एवं दस अगस्त को झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन होगा। झारखंडी खान पान, परिधान फैशन शो, आदिवासी व्यंजन के स्टॉल एवं विविध जनजातीय सांस्कृतिक संध्या की छटा बिखेरती नजर आयेगी। इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए दिन रात तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राजधानी रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय में कार्यक्रम का आयोजन होगा। कला, संस्कृति के अनुपम संगम…
रांची: आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में तीन अगस्त 2023 को अंगदान महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। यह भारत में पहले सफल मृतक हृदय प्रत्यारोपण की याद दिलाता है। यह मृतक दाताओं और उनके परिवारों द्वारा समाज में किए गए योगदान का जश्न मनाता है। इस दिन को चिह्नित करने और जागरूकता फैलाने के लिए पीवीयूएन के चिकित्सा विभाग द्वारा एडमिन बिल्डिंग के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन किया गया। शपथ रवींद्र कुमार, सीईओ (पीवीयूएन) द्वारा कर्मचारियों और श्रमिकों की उपस्थिति में दिलाई गई।
रांची : भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी NTPC Ltd. की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (NML) ने कोयला मंत्रालय द्वारा सम्पन्न कोयला ब्लॉक नीलामी में उत्तरी धादु (पूर्व) कोयला ब्लॉक के लिए बोली जीती। कठोर प्रयासों और रणनीतिक योजना के बाद, एनएमएल ने झारखंड में उत्तरी धादु (पूर्व) कोयला ब्लॉक से कोयला विकसित करने और निकालने का अधिकार सुरक्षित कर लिया है, जिसमें 439 मिलियन टन का भंडार है और अधिकतम क्षमता चार मिलियन टन प्रति वर्ष है। यह एनएमएल की पहली व्यावसायिक कोयला खदान होगी। यह सफल बोली एनएमएल के लिए महत्वपूर्ण है और…
