Ranchi: स्वयंसिद्धा लेडीज़ क्लब, एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय, रांची ने मंगलवार को दृष्टिबाधित विशेष रूप से विकलांग बच्चों के लिए आयोजन किया है। इस अवसर ,पर डॉ सुकुमार रेड्डी ने बच्चों में एनीमिया-हीमोग्लोबिन परीक्षण और सामान्य बीमारियों यानी सामान्य सर्दी, बुखार, खांसी और री का निदान किया। उन्होंने बीमारियों के बारे में चिकित्सीय सलाह दी और दवाएं लिखीं। सीएसआर पहल के तहत मल्टी विटामिन, आयरन सिरप, दर्द निवारक और एंटी-फंगल जैसी दवाएं मुफ्त वितरित की गईं । श्रीमती पद्मा रेड्डी , अध्यक्ष ,स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब ने बच्चों को अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य ही धन है, बच्चों को विशेष रूप…
Author: दिनेश ओरांव
वाशिंगटन। हरियाणा के नूंह-मेवात में हुई हिंसा को लेकर अमेरिका ने अपनी प्रक्रिया दी है। अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बुधवार (स्थानीय समय के मुताबिक) को कहा है कि हमेशा की तरह हम सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका सभी पक्षों से किसी भी तरह के हिंसक कार्यों से दूर रहने का आग्रह करता है। उल्लेखनीय है कि सोमवार दोपहर नूंह में एक शोभायात्रा के दौरान हमले के बाद भड़की हिंसा दक्षिण हरियाणा में फैल गई। हिंसा में अबतक छह लोगों की मौत हो गई जिसमें होमगार्ड के…
रांची। झारखंड विधान सभा स्थित सभा कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के जिला परिषद सदस्य और मुखिया संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से जिला परिषद को बेहतर और सुचारू तरीके से संचालन के लिए आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार इस दिशा में बहुत जल्द यथोचित निर्णय लेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला परिषदों को सेल्फ डिपेंडेंट बनने की पहल करनी होगी। इस दिशा में वे अपने अधीनस्थ संसाधनों का व्यवसायिक इस्तेमाल करने की कार्य योजना बनाएं। इसके साथ…
मुंबई। गोराई पुलिस स्टेशन में आरक्षक पद पर तैनात योगेश खेडेकर की पत्नी मीनाक्षी खेडेकर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर आत्महत्या की इजाजत मांगी है। खेडेकर ने वरिष्ठ पुलिसकर्मी पर मातहत अपने पति को प्रताड़ित करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। मीनाक्षी खेडेकर ने अपनी शिकायत में कहा है कि गोराई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी झूठी शिकायत और रिपोर्ट कर उसके पति को परेशानी में डाल रहे हैं और मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे हैं। उनके पति को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। इससे उनके पति हमेशा मानसिक रूप से परेशान रहते हैं, जिसका…
रांची। रांची के अलग-अलग दो थाना क्षेत्रों से रेलवे ट्रैक से पुलिस ने बुधवार को तीन शव बरामद किए हैं। अरगोड़ा स्टेशन से सटे रेलवे ट्रैक के पास से एक युवक और युवती का शव बरामद हुआ है। दोनों की मौत ट्रेन से कटने की वजह से हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अरगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं दूसरी ओर धुर्वा थाना क्षेत्र के झारखंड पुलिस मुख्यालय के समीप स्थित रेलवे ट्रैक से भी एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। उसकी मौत भी ट्रेन…
लोहरदगा। कैरो थाना क्षेत्र स्थित खरता में अपराधियों ने लगभग 40 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार देर रात की है। फिलहाल किसने और क्यों गोली मारकर हत्या की, इसका पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पायेगा। जानकारी के मुताबिक, मृतक मूल रूप से लातेहार जिले के चंदवा का रहने वाला है। लेकिन पिछले पांच साल से वह अपने ससुराल खरता में रह रहा था।
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष और सरकार के मंत्रियों की मौजूदगी में झारखंड विधानसभा परिसर से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरुकता के लिए एलईडी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ को रवाना करने के बाद मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि इस एईडी वाहन की मॉनिटरिंग राज्य सरकार करेगी। साथ ही इस वाहन में आधी हिस्सेदारी केंद्र सरकार और आधा राज्य सरकार का होगा।एलईडी युक्त प्रचार वाहन का उद्देश्य स्थानीय जन समुदाय को जागरूक करना है। राज्य के प्रत्येक नागरिक को यह प्रचार वाहन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग…
रांची। पटना हाई कोर्ट ने आज (मंगलवार) को बिहार में जातिगत जनगणना के खिलाफ दायर सभी याचिका को खारिज करते हुए इस पर से रोक हटा दी है। इस फैसले पर आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि बिहार हाई कोर्ट का यह फैसला स्वागत योग्य है। जातीय जनगणना कराने को लेकर आजसू पार्टी लगातार मुखर रही है लेकिन झारखंड सरकार ने कोई पहल नहीं की है। बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी जातीय जनगणना जरूरी, राज्य सरकार जातीय जनगणना प्रारंभ करने की दिशा में पहल करें। जातीय जनगणना वक्त और सभी तबके के समेकित विकास तथा…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव की कमान संभाल ली है। उन्होंने सोमवार देरशाम भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कुछ सांसदों के साथ पहली बैठक की। बैठक में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सांसदों के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। यह बैठकें 10 अगस्त तक जारी रहेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों को इस बार पहले से भी ज्यादा सीटें जीतने का मंत्र दिया। अगले 25 साल में भारत को एक विकसित देश बनाने का लक्ष्य भी रखा। बैठक के बाद भाजपा के…
नई दिल्ली। तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 99.75 रुपये की कटौती की है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। इंडियन ऑयल के वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 1680 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1780 रुपये में मिल रहा था। कोलकाता में यह 1802.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1895.50 रुपये में मिल रहा था। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में यह 1640.50 रुपये में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 1733.50 रुपये थी। चेन्नई में इसकी कीमत घटकर 1852.50 रुपये (92.50 रुपये की कटौती) के साथ…
