रांची : पड़ रही गर्मी से सभी बेहाल हैं। 40 डिग्री पार पारा देख एक बार फिर से स्कूल की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। KG से Class VIII तक 19 जून से 21 जून तक बंद रहेगा। जबकि Class IX से XII तक की कक्षाएं सुबह 07.00 बजे से 11.00 बजे तक संचालित होगी। इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई में होने वाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए सूचना दी जाएगी।
Author: दिनेश ओरांव
कोलकाता: बीते दो जून को बहनागा, बालासोर रेल दुर्घटना में शामिल मृतकों के रिश्तेदारों/निकटस्थ के DNA नमूने एकत्र करने का निर्णय लिया है, ताकि अज्ञात शवों की पहचान किया जा सके। पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने पश्चिम बंगाल और आसपास के मृतक के परिजनों/निकट सम्बन्धियों से अनुरोध किया है कि यदि वे अभी तक अपने रिश्तेदारों के शव लेने में विफल रहे तो उपरोक्त अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। स्थान: अकादमिक ब्लॉक (समिति कक्ष), एम्स, भुवनेश्वर इन अधिकारियों से कर सकते हैं संपर्क सहायक। कार्मिक अधिकारी, मोबाइल – 8455887604 सहायक। वाणिज्य प्रबंधक, मोबाइल – 8455885967…
बलिया। जिले में गोवंश के संरक्षण में गति आई है। जिसमें क्रेडिट कार्ड पशुपालकों का हथियार बन रहा है। इसके सहारे पशुपालक अपने गोवंश का संरक्षण और संवर्धन करने में सफल हो रहे हैं। पशुपालन विभाग की मानें तो जिले में फिलहाल चार लाख, 34 हजार 872 गोवंश हैं। प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद से ही गोवंश के संरक्षण पर पूरा जोर है। आवारा और निराश्रित गोवंश के संरक्षण व संवर्धन के लिए सरकार सजग है। इसके हर जिले में गोशालाएं खोली गई हैं। जिले में भी 30 गोशालाएं संचालित हैं। जिनमें साढ़े तीन हजार से अधिक…
कोलकाता। पंचायत चुनाव को केंद्र कर बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। 15 जून नामांकन खत्म हो जाने के बाद भी हिंसा का दौर जारी है। कहीं माकपा उम्मीदवार के घर में घुसकर हमला किया गया है तो कहीं भाजपा नेता पर हमला हुआ है। बरूईपुर में भाजपा प्रत्याशी पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप सत्ता पक्ष पर लगाया गया था। आरोप है कि तृणमूल समर्थकों ने प्रत्याशी के पति को बाइक से उतारकर खेत में ले जा कर बांस और रॉड से पिटाई कर दी। बरूईपुर के बेलागाछी ग्राम पंचायत के बूथ…
जयपुर। अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात के तट पर टकराने के बाद अब राजस्थान में कहर बरपा रहा है। शनिवार सुबह से बाड़मेर, सिरोही, उदयपुर, जालोर, जोधपुर जिलों में बारिश हो रही है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। गुजरे 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के जालोर, सिरोही और बाड़मेर जिले में इसका सबसे ज्यादा असर दिखा है। इन जिलों में 4 से 5 इंच तक बरसात हुई है। मौसम विज्ञान विभाग ने बाड़मेर, जालोर, सिरोही और पाली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। रेलवे ने बाड़मेर से होकर…
बरकट्ठा। देवरी में वेतनमान को लेकर 17 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव में इंकलाब की आवाज बुलंद करने को लेकर सहायक अध्यापकों की बैठक स्थानीय एमएस घोंसे में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष उमेश प्रसाद राय ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला महासचिव सुखदेव हाजरा भी शामिल हुए। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि वेतनमान हमारा मौलिक अधिकार है। हमारे वेतनमान की मांग को हेमंत सोरेन के वायदे के अनुसार उन्हें हर हाल में पूरा करना चाहिए। वहीं जिला महासचिव सुखदेव हाजरा ने कहा कि झारखंड में पारा शिक्षकों की स्थिति काफी बदतर होती जा…
रांची : नारनौलीय अग्रवाल संघ, राँची द्वारा संतोष अग्रवाल की माता स्वर्गीय सुधा अग्रवाल जी की पुण्यस्मृति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन न्यू लाइफ हॉस्पिटल डोरंडा में किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं 66 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले लोगों को नाश्ता का पैकेट, जूस एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। संतोष अग्रवाल जी का कहना है कि हमें रक्तदान करते रहना चाहिए ताकि समाज के जरूरतमंद लोगों को रक्त मिल सके एवं लोगों का जान बचाया जा सके। नारनौलीय अग्रवाल संघ, राँची के अध्यक्ष…
ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड(ईसीएल) ने अपने सभी क्षेत्रों एवं मुख्यालय में स्वच्छता शपथ ग्रहण करते हुए स्वच्छता पखवाड़ा, 2023 का शुभारम्भ किया । भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा 16 जून से 30 जून 2023 तक मनाया जाएगा।जिसके तहत ईसीएल मुख्यालय एवं ईसीएल के सभी क्षेत्रों में जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यालय स्तरीय शुभारम्भ समारोह में, सर्वप्रथम ईसीएल के निदेशक(तकनीकी), योजना एवं परियोजना श्री नीलेंदु कुमार सिंह,ने सभी उपस्थितअधिकारियों एवं कर्मचारियों को “स्वच्छता शपथ” दिलायी। इसके उपरांत उन्होंने इस उपलक्ष्य पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को स्वच्छता अभियान के प्रयासों की…
बरकट्ठा । एकीकृत पारा शि क्षक सह सहायक अध्या पक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रखंड बरकट्ठा के पारा शि क्षकों की बैठक प्रखंड प्रां गण में प्रखंड सचि व सुकर ठाकुर की अध्य क्षता में हुई। संचालन अरुण कुमार मंडल ने कि या। बैठक में सर्व सम्मति से निर्ण य लिया गया कि सरकार यदि वेतनमान कैबि नेट से घोषणा नहीं करते हैं तो राज्य कमेटी के निर्ण य अनुसार 17 जून को बरकट्ठा प्रखंड के तमाम पारा शि क्षक रांची जाएंगे और वर्त मान राज्य सरकार का वि रोध करेंगे। सचि न सूकर ठाकुर ने कहा अविल ंब…
मुंबई। महानगर की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन में 20 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले की छानबीन जीआरपी पुलिस कर रही है। जीआरपी अधिकारी ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि बुधवार सुबह करीब 7.28 बजे 20 वर्षीय छात्रा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से लोकल से पनवेल परीक्षा देने जा रही थी। जैसे ही लोकल ट्रेन स्टार्ट हुई नवाज करीम दौड़कर महिला डिब्बे में घुस गया और छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में एक वृद्ध महिला ने…
