ईसीएल में “स्वच्छता पखवाड़ा 2023” का शुभारम्भ

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड(ईसीएल) ने अपने सभी क्षेत्रों एवं मुख्यालय में स्वच्छता शपथ ग्रहण करते हुए स्वच्छता पखवाड़ा, 2023 का शुभारम्भ किया । भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा 16 जून से 30 जून 2023 तक मनाया जाएगा।जिसके तहत ईसीएल मुख्यालय एवं

Advertisement

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड(ईसीएल) ने अपने सभी क्षेत्रों एवं मुख्यालय में स्वच्छता शपथ ग्रहण करते हुए स्वच्छता पखवाड़ा, 2023 का शुभारम्भ किया ।

भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा 16 जून से 30 जून 2023 तक मनाया जाएगा।जिसके तहत ईसीएल मुख्यालय एवं ईसीएल के सभी क्षेत्रों में जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यालय स्तरीय शुभारम्भ समारोह में, सर्वप्रथम ईसीएल के निदेशक(तकनीकी), योजना एवं परियोजना श्री नीलेंदु कुमार सिंह,ने सभी उपस्थितअधिकारियों एवं कर्मचारियों को “स्वच्छता शपथ” दिलायी। इसके उपरांत उन्होंने इस उपलक्ष्य पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को स्वच्छता अभियान के प्रयासों की निरंतरता और स्थिरता बनाए रखने की सलाह दी। उन्होने न केवल स्वच्छता पखवाड़े के इन 15दिन अपितु पूरे वर्ष इस अभियान को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

इस पखवाड़ा रूपी अभियान द्वारा, ईसीएल एकल प्रयुक्त प्लास्टिक (Single Use Plastic) पर रोक एवं स्वच्छता अभियान के संदेशों का व्यापक प्रचार प्रसार करेगी।

उक्त कार्यक्रम मे निदेशक महोदय के साथ अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के तकनीकी सचिव श्री मदन मोहन कुमार,विभागीय प्रधान (कल्याण) मंज़ूर आलम तथा अन्य विभागीय प्रधान, अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *