पंचायत चुनाव : नामांकन के बाद भी हिंसा जारी

कोलकाता। पंचायत चुनाव को केंद्र कर बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। 15 जून नामांकन खत्म हो जाने के बाद भी हिंसा का दौर जारी है। कहीं माकपा उम्मीदवार के घर में घुसकर हमला किया गया है तो कहीं भाजपा नेता

Advertisement

कोलकाता। पंचायत चुनाव को केंद्र कर बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। 15 जून नामांकन खत्म हो जाने के बाद भी हिंसा का दौर जारी है। कहीं माकपा उम्मीदवार के घर में घुसकर हमला किया गया है तो कहीं भाजपा नेता पर हमला हुआ है।

बरूईपुर में भाजपा प्रत्याशी पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप सत्ता पक्ष पर लगाया गया था। आरोप है कि तृणमूल समर्थकों ने प्रत्याशी के पति को बाइक से उतारकर खेत में ले जा कर बांस और रॉड से पिटाई कर दी।

बरूईपुर के बेलागाछी ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 98 पर कांकी हलदर भाजपा की प्रत्याशी हैं। आरोप है कि महिला उम्मीदवार तृणमूल के दबाव के बावजूद भी अपना नामांकन वापस लेने को राजी नहीं हुईं जिसके चलते उनके पति प्रशांत हलदर को तृणमूल के चार बदमाशों ने बुरी तरह पीटा है बारुईपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। तृणमूल ने हमले से इनकार किया है।

दूसरी ओर, तृणमूल के लोगों पर नदिया के छपरा में एक सीपीएम उम्मीदवार के घर में घुसकर हमले का आरोप लगा है। वाम प्रत्याशी के परिवार के पांच सदस्य अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार का दावा है कि छपरा नंबर 2 ग्राम पंचायत के सीपीएम प्रत्याशी सहजुद्दीन शेख घटना के बाद से मिल नहीं रहे हैं। रात में तृणमूल के बदमाशों ने सीपीएम प्रत्याशी के घर में घुसकर मारपीट की। दोनों ही मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *