Author: दिनेश ओरांव

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में आयोजित होनेवाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह विभिन्न विभागों में स्थापित नये उपकरणों का लोकार्पण करेंगे। रिम्स में कार्डियोलॉजी और रेडियोलॉजी विभाग में दो कैथ लैब, दो 4डी इको कार्डियोग्राफी, एक 128 स्लाइस सिटी स्कैन, तीन अल्ट्रासाउंड मशीन जैसे आधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाये गये हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री रिम्स में नवनिर्मित एकेडमिक भवन का उदघाटन करेंगे और नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Read More

न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले एडल्ट फिल्मों की अभिनेत्री को चुप कराने के बदले में धन देने संबंधी आपराधिक मामले की सुनवाई से पहले मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के कार्यालय में मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया। वह सुनवाई के लिए मैनहट्टन की अदालत में पेश हुए थे। ट्रंप के पहुंचने से पहले वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ट्रंप आठ कारों के काफिले से अदालत पहुंचे। उम्मीद है कि ट्रंप के फिंगर प्रिंट लिया जाएगा और अन्य प्रक्रियाओं का भी पालन किया जाएगा। ट्रंप की तस्वीर भी…

Read More

महावीर जयंती के अवसर पर देसी लोटा इंटरटेनमेंट और आरवीएस फिल्म के बैनर तले बनी अभिनेत्री श्यामली श्रीवास्तव की भोजपुरी फिल्म ‘कलयुग के राम’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया। कहानी प्रधान भोजपुरी फिल्मों की शृंखला में ‘कलयुग के राम’ एक ऐसी फिल्म है जो सभी दर्शकों को बहुत पसंद आएगी। फिल्म के गाने एक से बढ़ कर एक हैं जिसका सगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है। फिल्म के निर्देशन सुजीत वर्मा हैं, जो भोजपुरी फिल्म जगत में कई सारी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म की अभिनेत्री श्यामली श्रीवास्तव ने बताया कि देसी लोटा इंटरटेनमेंट…

Read More

नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने एक बड़ा बदलाव किया है। ट्विटर प्रमुख ऐलन मस्क ने नीली चिड़िया की जगह एक डॉग को ट्विटर का नया लोगो बनाया है। हालांकि, ये बदलाव ट्विटर के वेब पेज पर है। मोबाइल ऐप पर यूजर्स को ट्विटर अभी ब्लू-बर्ड ही दिख रही है। मस्क ने मंगलवार को इस संबंध में ट्वीट भी किया है, जिसके बाद यह माना जा रहा है कि शायद अब डॉगी ट्विटर का नया लोगो होगा। मस्क ने एक यूजर को ट्वीट में कहा कि जैसा वादा किया था, वह पूरा किया। हालांकि, ये बदलाव अभी सिर्फ वेब…

Read More

चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान एमएस धोनी ने सोमवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 12 रन से मिली नजदीकी जीत के बाद अपने गेंदबाजों को बड़ी चेतावनी दी। सीएसके ने लखनऊ के सामने जीत के लिए 218 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। हालांकि केएल राहुल की टीम लक्ष्य के करीब पहुंच गई थी, लेकिन अंत में, वे 12 रनों के अंतर से लक्ष्य से चूक गए। एक चीज जो लखनऊ के पक्ष में गई, वह थी वाइड गेंदों की संख्या और नो बॉल जो सीएसके के गेंदबाजों ने फेंकी। धोनी ने मैच…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी की तस्वीरें सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्विटर पर मंगलवार को नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है- ‘लाल किला का सपना पूरा हो गया, अब एफिडेविट करवा कर नाम में ही पीएम सटवा लें।’ उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बार कह चुके हैं कि वह प्रधानमंत्री बनने की रेस में नहीं हैं और न ही प्रधानमंत्री बनने की उनकी चाहत है। फिर भी पार्टी कार्यकर्ता और मुख्यमंत्री के प्रशंसक कुछ ऐसा कर…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल रिम्स सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 172 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। सरकार के अपर सचिव जय किशोर प्रसाद ने नियुक्त सभी चिकित्सकों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड/वैध पहचान पत्र/परीक्षाप्रवेश पत्र की छायाप्रति के साथ दिन के 10.30 बजे उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी उपस्थित रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने नियुक्ति की तैयारी पूरी कर ली है। चिकित्सा पदाधिकारियों की स्थायी और सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों की नियुक्ति अनुबंध पर होगी। चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति झारखंड लोक सेवा आयोग की अनुशंसा पर साक्षात्कार के…

Read More

न्यूयॉर्क। अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार नैन्सी पेलोसी ने दावा किया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन, अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से डरते थे। न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध कोलंबिया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स में विद्यार्थियों व विद्वतजनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिलेरी क्लिंटन से डरने के कारण ही पुतिन ने 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप किया था। नैन्सी ने दावा किया कि ये पुतिन का डर ही था कि उन्होंने 2016 चुनाव में अवैध तरीके से हिलेरी के खिलाफ अभियान चलवा कर माहौल बनाया। व्लादिमिर पुतिन द्वारा…

Read More

बीजिंग। चीन ने सोमवार को रूस की नई विदेश नीति अवधारणा पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बीजिंग, मॉस्को और नई दिल्ली उल्लेखनीय प्रभाव के साथ उभरती प्रमुख शक्तियां हैं। चीन जटिल परिवर्तनों के मद्देनजर उनके साथ संबंध बढ़ाने और दुनिया को सकारात्मक संकेत भेजने के लिए तैयार है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गत शुक्रवार को नई विदेश नीति पर हस्ताक्षर किए, जिसमें कहा गया कि चीन और भारत के साथ संबंधों को मजबूत एवं गहरा करना रूस के लिए एक कूटनीतिक प्राथमिकता है। पुतिन द्वारा अनुमोदित एक अद्यतन विदेश नीति सिद्धांत के अनुसार, रूस यूरेशिया में…

Read More

पटना। बिहार में जमुई जिले के सोनो-चकाई मुख्य मार्ग के खपरिया पुल पर सोमवार देर रात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों से भरा वाहन हादसे का शिकार हो गया। इसमें चार जवान घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसे में सीआरपीएफ वाहन खपरिया पुल के नीचे करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। जिसमें चार जवानों के घायल होने की सूचना है। घायल जवानों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए दो जवानों को पटना रेफर किया गया है। घायल सभी जवान जमुई पुलिस लाइन में पदस्थापित हैं।

Read More