अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अदालत में आपराधिक मामले की सुनवाई से पहले हिरासत में लिए गए

न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले एडल्ट फिल्मों की अभिनेत्री को चुप कराने के बदले में धन देने संबंधी आपराधिक मामले की सुनवाई से पहले मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के कार्यालय में मंगलवार को हिरासत में ले

Advertisement

न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले एडल्ट फिल्मों की अभिनेत्री को चुप कराने के बदले में धन देने संबंधी आपराधिक मामले की सुनवाई से पहले मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के कार्यालय में मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया। वह सुनवाई के लिए मैनहट्टन की अदालत में पेश हुए थे।

ट्रंप के पहुंचने से पहले वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ट्रंप आठ कारों के काफिले से अदालत पहुंचे। उम्मीद है कि ट्रंप के फिंगर प्रिंट लिया जाएगा और अन्य प्रक्रियाओं का भी पालन किया जाएगा। ट्रंप की तस्वीर भी ली जा सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक अदालत में अपनी पेशी से पहले ट्रंप मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के कार्यालय में पुलिस हिरासत में हैं। वह अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं जो आपराधिक मामले की सुनवाई का सामना करेंगे। वह न्यायाधीश जुआन मर्चेन के सामने आत्मसमर्पण करेंगे।

अमेरिकी मीडिया ने ट्रंप के वकील के हवाले से बताया कि वर्ष 2024 में व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल होने के इच्छुक 74 वर्षीय रिपब्लिकन नेता अदालत के समक्ष आपराधिक मामले में दोषी होने से इनकार करेंगे। वह वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री स्टार्मी डेनियल को धन देने की वजह से इस मामले का सामना कर रहे हैं।

अदालत में पेश होने के तुरंत बाद ट्रंप फ्लोरिडा लौट जाएंगे और शाम को पाम बीच स्थित अपने घर मार-आ-लागो में बयान देंगे। उम्मीद है कि ट्रंप के खिलाफ आरोपों की सुनवाई संक्षिप्त होगी। सुनवाई के दौरान उनपर लगे अभियोग को पढ़ा जाएगा जिसमें 10 से 15 मिनट का समय लगने की उम्मीद है। हालांकि ट्रंप ने आरोपों से इनकार किया है। जानकारी के मुताबिक ट्रंप पर कारोबार से जुड़े 30 से अधिक अभियोग लगाए गए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *