गिरिराज सिंह का नीतीश कुमार पर तंज, मुख्यमंत्री का लाल किला पहुंचने का सपना एक तरह से पूरा हो गया

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी की तस्वीरें सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्विटर पर मंगलवार को नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है- ‘लाल किला का सपना

Advertisement

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी की तस्वीरें सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्विटर पर मंगलवार को नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है- ‘लाल किला का सपना पूरा हो गया, अब एफिडेविट करवा कर नाम में ही पीएम सटवा लें।’

उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बार कह चुके हैं कि वह प्रधानमंत्री बनने की रेस में नहीं हैं और न ही प्रधानमंत्री बनने की उनकी चाहत है। फिर भी पार्टी कार्यकर्ता और मुख्यमंत्री के प्रशंसक कुछ ऐसा कर जाते हैं कि विरोधी दलों को बोलने का मौका मिल जाता है।

सोमवार को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे वहां की सजावट बिलकुल लाल किले की तरह थी। देखने में ऐसा लगता है कि लाल किले में ही इफ्तार पार्टी चल रही है। इसी पर गिरिराज सिंह ने चुटकी लेते हुए ट्विट किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *