बेगूसराय। भीषण शीतलहर ने बेगूसराय सहित पूरे उत्तर बिहार को चपेट में ले लिया है। तापमान लगातार गिरता जा रहा है। चौथे दिन गुरुवार को भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए, जिसके कारण कंपकंपी काफी बढ़ गई है, अभी अगले तीन दिनों तक इससे राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग द्वारा दिए गए सूचना के अनुसार फिलहाल आठ जनवरी तक इस कंपकंपी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। आठ से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रहेगी, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी…
Author: दिनेश ओरांव
वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के दरेखू गांव में कोयले की अंगीठी जलाकर सोये एक ही परिवार के चार सदस्य गुरुवार को अपने कमरे में बेहोश मिले। यह देख पड़ोसियों और मकान मालिक ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के पूर्व एक बच्चे की मौत हो गई। घटना से परिवार सदमें में है। दरेखू गांव के सोमारु सिंह के मकान में जौनपुर चंदवक निवासी ऑटो चालक राहुल (32), पत्नी रिंकी, पांच साल के पुत्र अनुज, दो साल के पुत्र डुग्गू के साथ रहता है। बुधवार की शाम ऑटो चलाकर घर लौटे राहुल ने खाना खाने के बाद कड़ाके की…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को मौसम का शीतलतम दिन है। सर्दी के इस मौसम में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोलकाता में न्यूनतम तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। इसकी वजह से ठंड एकबार फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पहले ही स्पष्ट किया था कि जनवरी में ठंड का एक और दौर पड़ेगा। उसी के मुताबिक तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि अधिकतम तापमान महज 21.6 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। कोलकाता के साथ-साथ हावड़ा,…
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 188 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में 201 लोग कोरोना से उबर कर स्वस्थ हुए हैं। इस दौरान कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामले 2,554 हैं। इसके साथ देश में अबतक 4,41,46,055 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देशभर में 1.93 लाख नमूनों की जांच की गई। अबतक कुल 91.15 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। देश…
मुंबई। श्रीलंका के खिलाफ चल रही टी20 क्रिकेट सीरीज से भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम में विदर्भ के खिलाड़ी जीतेश शर्मा को शामिल किया गया है। दरअसल, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। इस संबंध में बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर बताया कि घुटने में चोट के इलाज के संजू मुंबई में ही रुक गए हैं। संजू के टीम से बाहर होने पर विदर्भ टीम के 29 वर्षीय खिलाड़ी व विकेटकीपर जीतेश…
मोगादिशु। मध्य सोमालिया में दो कार बम विस्फोटों में 19 लोग मारे गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी हिरन क्षेत्र के एक स्थानीय मिलिशिया कमांडर अल-शबाब ने ली है। विस्फोटकों से लदी दो कारों को हिरान के महास शहर में एक साथ विस्फोट किया गया था, जहां पिछले साल अल-कायदा से जुड़े आतंकवादी समूह के खिलाफ एक बड़ा हमला किया गया था। स्थानीय सुरक्षा अधिकारी अब्दुल्लाही अदन ने बताया कि आतंकियों ने बुधवार (4 जनवरी) को विस्फोटकों से लदे वाहनों से महास कस्बे में हमला किया। अदन ने बताया कि आतकियों ने रिहायशी इलाके को निशाना बनाया। इन विस्फोटों में…
भोपाल। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित ग्राम पंचायतों के आम/उप निर्वाचन के अंतर्गत 200 सरपंच और 63 हजार 300 सरपंच पदों के लिए गुरुवार को सुबह 7 से अपरान्ह मतदान शुरू हुआ, जो कि दोपहर 3.00 बजे तक चलेगा। संबंधित क्षेत्रों में मतदान के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है और सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर लम्बी कतारें लगी हुई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सचिव राकेश सिंह ने बताया कि आज 200 सरपंच और 63 हजार 300 पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें सरपंच के 122 पद के लिये उप निर्वाचन एवं 78 पद के…
लातेहार। मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत देवबार मोड़ के पास बुधवार को ट्रक और कार में टक्कर हो गई। इस घटना में कार चालक की मौत हो गई। जबकि कार पर सवार पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान लातेहार जिले के मोहनपुर निवासी नागेंद्र यादव (34 ) है। जबकि घायलों में तासू गांव निवासी मजदूर धर्मेंद्र उरांव , परमेश्वर भुइयां , राजमुनी देवी, संतोष भुइयां तथा 5 वर्षीय बच्ची पाको कुमारी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि नागेंद्र यादव तासु गांव से मजदूरों को लेकर अपनी कार से डेहरी ऑन सोन की ओर जा रहा…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 8 पुलिसकर्मियों की हत्या वाले कानपुर के बिकरू कांड की आरोपित खुशी दुबे को सशर्त जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तब खुशी नाबालिग थी। मुकदमा शुरू हो चुका है, इसलिए जेल में रखना ज़रूरी नहीं है। कोर्ट ने कहा कि खुशी के कानपुर जाने पर रोक नहीं है, लेकिन वो हर हफ्ते थाने में जाकर हाजिरी भरे। कोर्ट ने 15 सितंबर, 2021 को उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया था। विकास दुबे के सहयोगी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे कानपुर के बिकरू में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मियों की…
नई दिल्ली। आज (4 जनवरी) दुनिया भर के समय क्षेत्रों के आधार पर अलग-अलग वक्त में पृथ्वी सूर्य के सबसे करीब होगी। भारत में पृथ्वी रात लगभग 8ः50 बजे सूरज के सबसे करीब होगी। आज पृथ्वी, सूर्य के अपने निकटतम बिंदु पर पहुंचेगी। इस खगोलीय घटना को देशज भाषा में उपसौर कहा जाता है। जब पृथ्वी और सूर्य कक्षा में अपने निकटतम बिंदु पर होते हैं, उसे खगोल विज्ञान पेरीहिलियन कहता है। सूरज की परिक्रमा के दौरान साल में एक बार पृथ्वी इसके सबसे नजदीक होती है। दरअसल, इस प्राकृतिक घटना से पृथ्वी की जलवायु में कोई परिवर्तन नहीं होता…
