आज बंगाल का सबसे सर्द दिन, तापमान 12 डिग्री पहुंचा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को मौसम का शीतलतम दिन है। सर्दी के इस मौसम में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोलकाता में न्यूनतम तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। इसकी वजह से ठंड एकबार फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग

Advertisement

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को मौसम का शीतलतम दिन है। सर्दी के इस मौसम में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोलकाता में न्यूनतम तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। इसकी वजह से ठंड एकबार फिर बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने पहले ही स्पष्ट किया था कि जनवरी में ठंड का एक और दौर पड़ेगा। उसी के मुताबिक तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि अधिकतम तापमान महज 21.6 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

कोलकाता के साथ-साथ हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, कूचबिहार और कलिंगपोंग में तापमान नौ से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जिसकी वजह से वहां कड़ाके की ठंड पहले से ही पड़ रही है। इसबार मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी से पहले तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.