200 सरपंच और 63,300 पंचों के लिए मतदान शुरू

भोपाल। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित ग्राम पंचायतों के आम/उप निर्वाचन के अंतर्गत 200 सरपंच और 63 हजार 300 सरपंच पदों के लिए गुरुवार को सुबह 7 से अपरान्ह मतदान शुरू हुआ, जो कि दोपहर 3.00 बजे तक चलेगा। संबंधित क्षेत्रों में मतदान के प्रति

Advertisement

भोपाल। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित ग्राम पंचायतों के आम/उप निर्वाचन के अंतर्गत 200 सरपंच और 63 हजार 300 सरपंच पदों के लिए गुरुवार को सुबह 7 से अपरान्ह मतदान शुरू हुआ, जो कि दोपहर 3.00 बजे तक चलेगा। संबंधित क्षेत्रों में मतदान के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है और सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर लम्बी कतारें लगी हुई हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग सचिव राकेश सिंह ने बताया कि आज 200 सरपंच और 63 हजार 300 पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें सरपंच के 122 पद के लिये उप निर्वाचन एवं 78 पद के लिये आम निर्वाचन तथा पंच के 61 हजार 936 पद के लिये उप निर्वाचन और 1364 पद के लिये आम निर्वाचन शामिल है। पंच पद के लिये मतदान मत पत्र एवं मत पेटी के द्वारा तथा सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य के लिये मतदान ईव्हीएम से हो रहे हैं। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान अपरान्ह 3.00 बजे तक होगा।

उन्होंने बताया कि पंच पद के लिये मतगणना, मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतदान-केन्द्र में ही होगी, जबकि सरपंच पद की मतगणना 9 जनवरी 2023 को सुबह 8 बजे से विकासखण्ड मुख्यालय पर ईव्हीएम से होगी। मतगणना के बाद परिणाम 9 जनवरी को घोषित होंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *