बाघवार एकेडमी की क्रिकेट टीम ने शारदा ग्लोबल को हराकर अंडर 16 टूर्नामेंट में दर्ज की अपनी दूसरी जीत

Ranchi : आज दिन शनिवार को वेंचर स्किल अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत गोल चक्कर मैदान धुर्वा सेक्टर 2 में खेले गए अपने दूसरे मैच में बाघवार एकेडमी चान्हों की टीम ने शारदा ग्लोबल स्कूल राँची को एक रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से

Advertisement

Ranchi : आज दिन शनिवार को वेंचर स्किल अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत गोल चक्कर मैदान धुर्वा सेक्टर 2 में खेले गए अपने दूसरे मैच में बाघवार एकेडमी चान्हों की टीम ने शारदा ग्लोबल स्कूल राँची को एक रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से पराजित किया। ज्ञात हो यह मैच राँची ज़िला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में कराया जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शारदा ग्लोबल की टीम ने 27.2 ओवर में 130 रन बनाया। इस टीम के बल्लेबाज ईशित तिवारी ने अपनी टीम के लिए 55 रन बनाए तथा अंतरिक्ष उराँव एवं अतुल्य श्री ने क्रमशः 23 और 18 रनों का योगदान दिया ।

जवाबी पारी खेलने उतरी बाघवार एकेडमी की टीम शुरू में लड़खड़ाती नज़र आयी जब इस टीम के सलामी ओपनर बल्लेबाज़ पहली बॉल में ही शून्य पर आउट हो गये। परंतु बाद में जियाउल हक़ के 27, आदर्श राज के 22 एवं हर्ष राज के 20 रनों की नाबाद पारी की मदद से टीम को जीत मिली। जीत के लिए 131 रनों के लक्ष्य को बाघवार एकेडमी की टीम ने 30.5 ओवरों में पूरा किया।

गेंदबाजी में भी बाघवार एकेडमी चान्हो की टीम का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। इस टीम के कैप्टेन हिमांशु महली ने 7 ओवरों में मात्र 21 रन देकर 6 विकेट प्राप्त किया। आदर्श राज को 2 विकेट एवं जियाउल और हर्षित नयन को 1, 1 विकेट मिले। हिमांशु महली को उसके उत्कृष्ट बॉलिंग प्रदर्शन के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर बाघवार एकेडमी के निर्देशक अशोक बाघवार एवं प्रधानाध्यापक अरुण बघवार ने टीम की प्रशंसा करते हुए टीम के कोच अजय कुमार सिंह एवं टीम मैनेजर हरे कृष्णा सिंह सहित समस्त टीम को बधाई दी तथा आने वाले मैचो में इस प्रदर्शन को बनाए रखने की सलाह दी ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *