बैंक लोन पर गारंटी मांगे तो कह दें, हमारी गारंटी नरेन्द्र भाई हैं: अमित शाह

अहमदाबाद। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद के जीएमडीसी ग्राउंड पर शहरी फेरियों के लिए बनी पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने शहरी फेरी करने वालों की सराहना करते हुए कहा कि वे लोग देश के विकास में सीधे

Advertisement

अहमदाबाद। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद के जीएमडीसी ग्राउंड पर शहरी फेरियों के लिए बनी पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने शहरी फेरी करने वालों की सराहना करते हुए कहा कि वे लोग देश के विकास में सीधे योगदान देते हैं। देश के 40 लाख से अधिक फेरी वाले डिजिटल पेमेंट से जुड़े हैं। शाह ने कहा कि देश में फेरी वालों के लिए बिना गारंटी के लोन देने की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद यदि कोई बैंक गारंटी मांगे तो कह दें कि उनकी गारंटी नरेन्द्र भाई हैं।

रविवार को जीएमडीसी ग्राउंड पर पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी परिवार के लिए एक विशेष स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शहरी फेरी वालों और उनके परिवारजन से मिले। इस कार्यक्रम में शहरी फेरी वालों की परिवार के साथ आने की सराहना की। उन्होंने कहा कि लारी-गल्ले वालों जैसे प्रमाणिकता कम देखने को मिलती है। लोन लेकर वे वापस कर देते हैं, देश के विकास में वे सीधे जुड़े हैं। शाह ने कहा कि उनसे मिलकर उन्हें हृदय से खुशी हुई है।

उन्होंने आशा जतायी कि छोटे उद्यमी, व्यापारी और लारी-गल्ला वाले छोटे से ही बड़े उद्योगपति बनेंगे। शाह ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत 45 फीसदी महिलाओं ने ऋण लिया है। देश में 40 लाख से अधिक फेरी वाले डिजिटल पेमेंट से जुड़े हैं। कोरोना काल की चर्चा करते हुए शाह ने कहा कि देश में तकनीक का उपयोग कर 140 करोड़ देशवासियों को वैक्सीन दिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश के लोगों को कोरोना से सुरक्षित किया है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2024 के चुनाव में भी नरेन्द्र मोदी फिर चुने जाएंगे। छोटे रोजगार के जरिए देश का विकास करने वालों को कोई बगैर गारंटी के लोन देता है। शाह ने कहा कि यदि कोई बैंक लोन देने में गारंटी मांगते हैं तो उन्हें कह दे कि हमारी इसकी गारंटी नरेन्द्र भाई हैं।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अहमदाबाद में 3.25 करोड़ रुपये की ब्याज सब्सिडी दी गई है। कई लोग उत्तर भारत से आए हैं। भले आप लोग यहां हो, लेकिन आपके हिस्से का राशन बिहार में भी वन नेशन वन राशन के जरिए मिलेगा। गांधीनगर लोकसभा में 5.58 लाख लोगों को किसी ना किसी योजना का लाभ मिला है।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री सभी की चिंता करते हैं। कई जनकल्याण की योजनाएं बनाई गई है, जो जनता तक पहुंची हैं। अब देश में एक ही सरकार है, जो सबके साथ और सबके विकास के साथ चलने वाली है। कोरोना के बाद गरीब लोगों की मदद के लिए पीएम स्वनिधि योजना शुरू की गई। गुजरात में 5.50 लाख लोगों को 700 करोड़ रुपये का लोन दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *